भोपाल में आयोजित प्रधानमंत्री रोजगार मेला: 261 अभ्यर्थियों को सौंपे गए नियुक्ति-पत्र, शिवराज बोले- ईमानदारी से करें राष्ट्र सेवा

Bhopal, MP

राजधानी भोपाल में शनिवार को नर्मदा रेलवे क्लब ऑडिटोरियम हबीबगंज में प्रधानमंत्री रोजगार मेला का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विभिन्न विभागों में चयनित 261 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए, जिनमें से 201 युवा रेलवे विभाग और 60 अन्य केंद्रीय विभागों जैसे बैंकिंग, सीआईएसएफ, डाक विभाग और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से जुड़े हैं।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 51 हजार नवचयनित अभ्यर्थियों को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में जिम्मेदारी और समर्पण के साथ योगदान देने का आह्वान किया और उन्हें सरकारी सेवा की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिए प्रेरणादायक संदेश

भोपाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री रोजगार मेला आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"

उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों से सेवाभाव, निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करने की अपील की। शिवराज ने कहा कि सरकारी सेवा न केवल एक रोजगार है, बल्कि देश सेवा का माध्यम भी है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी

इस अवसर पर राज्य सरकार के मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा और भगवानदास सबनानी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
रेलवे की ओर से मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी, अपर मंडल रेल प्रबंधक रश्मि दिवाकर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी विजय सिंह और अन्य अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

अभ्यर्थियों और परिजनों ने जताई खुशी

नियुक्ति पाने वाले युवाओं के साथ उनके परिजनों ने भी इस अवसर को उत्साह और गर्व के साथ मनाया। कार्यक्रम में पहले 30 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र शिवराज सिंह चौहान द्वारा सौंपे गए, जबकि बाकी नियुक्ति-पत्र विभागीय अधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों ने प्रदान किए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jul 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में आयोजित प्रधानमंत्री रोजगार मेला: 261 अभ्यर्थियों को सौंपे गए नियुक्ति-पत्र, शिवराज बोले- ईमानदारी से करें राष्ट्र सेवा

Bhopal, MP

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 51 हजार नवचयनित अभ्यर्थियों को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में जिम्मेदारी और समर्पण के साथ योगदान देने का आह्वान किया और उन्हें सरकारी सेवा की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिए प्रेरणादायक संदेश

भोपाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री रोजगार मेला आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"

उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों से सेवाभाव, निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करने की अपील की। शिवराज ने कहा कि सरकारी सेवा न केवल एक रोजगार है, बल्कि देश सेवा का माध्यम भी है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी

इस अवसर पर राज्य सरकार के मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा और भगवानदास सबनानी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
रेलवे की ओर से मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी, अपर मंडल रेल प्रबंधक रश्मि दिवाकर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी विजय सिंह और अन्य अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

अभ्यर्थियों और परिजनों ने जताई खुशी

नियुक्ति पाने वाले युवाओं के साथ उनके परिजनों ने भी इस अवसर को उत्साह और गर्व के साथ मनाया। कार्यक्रम में पहले 30 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र शिवराज सिंह चौहान द्वारा सौंपे गए, जबकि बाकी नियुक्ति-पत्र विभागीय अधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों ने प्रदान किए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/prime-minister-employment-fair-held-in-bhopal-appointed-to-261/article-27430

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.