शिवपुरी में झरने से लौटते वक्त युवक बहा, मौत; पुलिया पार करते समय हुआ हादसा

Shivpuri, MP

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में रविवार शाम एक दुखद हादसे में 22 वर्षीय युवक फरदीन खान की तेज बहाव में बहने से मौत हो गई।

 युवक भरका झरने से लौटते समय डोंगर गांव के पास स्थित पुलिया को पार कर रहा था, जहां बहाव तेज था। सोमवार सुबह करीब 12 घंटे बाद SDERF की टीम ने शव बरामद किया।

तेज बहाव को नजरअंदाज करना पड़ा भारी

फरदीन खान, जो शिवपुरी के कमलागंज घोसीपुरा का रहने वाला था, रविवार शाम करीब 5:30 बजे अपने दोस्तों के साथ झरने से लौट रहा था। पुलिया पर जलस्तर अधिक था, लेकिन उसने बाइक से पार करने की कोशिश की। पानी की गति और गहराई का अनुमान न लगा पाने के कारण वह बाइक समेत बह गया

दोस्तों ने दी सूचना, शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना के बाद दोस्तों ने परिजनों और पुलिस को तुरंत सूचना दी। सतनबाड़ा थाना पुलिस और SDERF टीम मौके पर पहुंची और रात 10 बजे तक सर्च ऑपरेशन जारी रहा, लेकिन अंधेरे और पानी के तेज बहाव के कारण कोई सफलता नहीं मिल सकी।

सुबह मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सोमवार सुबह लगभग 6 बजे पुलिस और SDERF की संयुक्त टीम को फरदीन का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर पानी में मिला। टीम ने शव को बाहर निकालकर पुलिस को सौंपा। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

स्थानीयों में शोक की लहर

फरदीन की मौत की खबर सुनकर परिवार और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। युवक की लापरवाही और प्रशासन द्वारा संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी न लगाए जाने पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Aug 2025 By दैनिक जागरण

शिवपुरी में झरने से लौटते वक्त युवक बहा, मौत; पुलिया पार करते समय हुआ हादसा

Shivpuri, MP

 युवक भरका झरने से लौटते समय डोंगर गांव के पास स्थित पुलिया को पार कर रहा था, जहां बहाव तेज था। सोमवार सुबह करीब 12 घंटे बाद SDERF की टीम ने शव बरामद किया।

तेज बहाव को नजरअंदाज करना पड़ा भारी

फरदीन खान, जो शिवपुरी के कमलागंज घोसीपुरा का रहने वाला था, रविवार शाम करीब 5:30 बजे अपने दोस्तों के साथ झरने से लौट रहा था। पुलिया पर जलस्तर अधिक था, लेकिन उसने बाइक से पार करने की कोशिश की। पानी की गति और गहराई का अनुमान न लगा पाने के कारण वह बाइक समेत बह गया

दोस्तों ने दी सूचना, शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना के बाद दोस्तों ने परिजनों और पुलिस को तुरंत सूचना दी। सतनबाड़ा थाना पुलिस और SDERF टीम मौके पर पहुंची और रात 10 बजे तक सर्च ऑपरेशन जारी रहा, लेकिन अंधेरे और पानी के तेज बहाव के कारण कोई सफलता नहीं मिल सकी।

सुबह मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सोमवार सुबह लगभग 6 बजे पुलिस और SDERF की संयुक्त टीम को फरदीन का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर पानी में मिला। टीम ने शव को बाहर निकालकर पुलिस को सौंपा। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

स्थानीयों में शोक की लहर

फरदीन की मौत की खबर सुनकर परिवार और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। युवक की लापरवाही और प्रशासन द्वारा संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी न लगाए जाने पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/accident-occurred-while-crossing-the-culvert-while-returning-from-a/article-29772

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.