टीकमगढ़ के तालाब में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Tikamgarh, MP

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में महेंद्र सागर तालाब से आज सुबह एक 18 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नितिन अहिरवार के रूप में हुई है, जो गणेशगंज का रहने वाला और कक्षा 11वीं का छात्र था।

 परिजनों के अनुसार, नितिन रोजाना की तरह रविवार सुबह करीब 5 बजे बायपास रोड पर सैर के लिए घर से निकला था। लेकिन जब काफी देर तक वह नहीं लौटा, तो चिंता बढ़ी। सुबह करीब 7 बजे पुलिस ने फोन कर सूचना दी कि महेंद्र सागर तालाब में युवक का शव मिला है।

स्थानीयों ने देखा शव, SDRF ने निकाला बाहर

तालाब में युवक का शव तैरता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने नाव की मदद से शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

परिजनों को हत्या का संदेह

मृतक के पिता शैलेंद्र अहिरवार ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि नितिन हर दिन सैर करता था, ऐसे में अचानक डूब जाना संदिग्ध है। उन्होंने गणेशगंज से तालाब तक लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की मांग की है ताकि यह साफ हो सके कि उसके साथ कोई और व्यक्ति था या नहीं।

पुलिस कर रही जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

कोतवाली थाना प्रभारी उपेंद्र छारी ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Aug 2025 By दैनिक जागरण

टीकमगढ़ के तालाब में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Tikamgarh, MP

 परिजनों के अनुसार, नितिन रोजाना की तरह रविवार सुबह करीब 5 बजे बायपास रोड पर सैर के लिए घर से निकला था। लेकिन जब काफी देर तक वह नहीं लौटा, तो चिंता बढ़ी। सुबह करीब 7 बजे पुलिस ने फोन कर सूचना दी कि महेंद्र सागर तालाब में युवक का शव मिला है।

स्थानीयों ने देखा शव, SDRF ने निकाला बाहर

तालाब में युवक का शव तैरता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने नाव की मदद से शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

परिजनों को हत्या का संदेह

मृतक के पिता शैलेंद्र अहिरवार ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि नितिन हर दिन सैर करता था, ऐसे में अचानक डूब जाना संदिग्ध है। उन्होंने गणेशगंज से तालाब तक लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की मांग की है ताकि यह साफ हो सके कि उसके साथ कोई और व्यक्ति था या नहीं।

पुलिस कर रही जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

कोतवाली थाना प्रभारी उपेंद्र छारी ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-body-of-a-youth-found-in-tikamgarh-pond-feared/article-29770

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.