हादसे की जगह ही होगी सटीक जांच: AIIMS भोपाल–IIT इंदौर मिलकर बना रहे AI पोर्टेबल 3D एक्स-रे

भोपाल, (म.प्र.)

On

CT स्कैन जैसी इमेज एंबुलेंस और गांवों में मिलेगी, ICMR ने रिसर्च के लिए ₹8 करोड़ मंजूर किए

देश में सड़क हादसों और ग्रामीण क्षेत्रों में गंभीर रूप से घायल मरीजों की मौत का सबसे बड़ा कारण समय पर एडवांस जांच और इलाज का अभाव है। अक्सर मरीज को बड़े शहर तक पहुंचाने में कीमती समय निकल जाता है, जिससे उसकी हालत बिगड़ जाती है। इसी चुनौती से निपटने के लिए AIIMS भोपाल और IIT इंदौर ने मिलकर एक अत्याधुनिक मेडिकल डिवाइस विकसित करने की दिशा में काम शुरू किया है।

यह डिवाइस दुनिया की पहली AI आधारित पोर्टेबल 3D एक्स-रे यूनिट होगी, जो अस्पताल से बाहर ही CT स्कैन जैसी हाई-रेजोल्यूशन थ्री-डी इमेज उपलब्ध कराएगी। इस इनोवेटिव प्रोजेक्ट को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने मंजूरी देते हुए ₹8 करोड़ की फंडिंग स्वीकृत की है।

मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में हर साल करीब डेढ़ लाख लोग सड़क दुर्घटनाओं और अन्य आपात घटनाओं में घायल होते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, ट्रॉमा मरीजों की मौत की बड़ी वजह जांच सुविधाओं तक पहुंच में देरी है। छोटे शहरों और गांवों में CT स्कैन जैसी तकनीक न होने से मरीजों को रेफर करना पड़ता है, जिससे ‘गोल्डन आवर’ निकल जाता है।

फिलहाल उपलब्ध आधुनिक जांच मशीनें महंगी हैं और उन्हें चलाने के लिए बड़े अस्पताल, भारी उपकरण और विशेषज्ञ स्टाफ की जरूरत होती है। इससे इमरजेंसी में मौके पर जांच संभव नहीं हो पाती। नई पोर्टेबल 3D एक्स-रे यूनिट इसी कमी को दूर करने के लिए डिजाइन की जा रही है।

कैसे काम करेगी यह नई तकनीक
AIIMS भोपाल और IIT इंदौर द्वारा विकसित की जा रही यह यूनिट बेहद कम रेडिएशन में मल्टी-एंगल एक्स-रे इमेज कैप्चर करेगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित एल्गोरिद्म इन इमेज को तुरंत 3D फॉर्म में बदल देगा। दावा है कि इसका रेडिएशन लेवल पारंपरिक CT स्कैन की तुलना में करीब 500 गुना कम होगा। तैयार इमेज मोबाइल या स्क्रीन पर तुरंत देखी जा सकेगी, जिससे डॉक्टर दूर से भी सही निर्णय ले पाएंगे।

इमरजेंसी और ग्रामीण इलाकों पर फोकस
प्रोजेक्ट के प्रमुख शोधकर्ता, AIIMS भोपाल के मैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉ. बी.एल. सोनी और डॉ. अंशुल राय के अनुसार, यह मशीन पूरी तरह पोर्टेबल होगी। इसे एंबुलेंस, आपदा स्थल और ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे हादसे की जगह पर ही मरीज की स्थिति का आकलन होगा और अस्पताल पहुंचने से पहले ही इलाज की दिशा तय की जा सकेगी।

तीन चरणों में होगा विकास

  • पहले चरण में चेहरे और सिर के लिए 3D इमेजिंग यूनिट तैयार की जाएगी।

  • दूसरे चरण में पूरे शरीर की स्कैनिंग करने वाली मशीन विकसित होगी।

  • तीसरे चरण में कैंसर के लिए रेडिएशन मैपिंग से जुड़ी एडवांस यूनिट बनाई जाएगी।

देशभर से ICMR को मिले 1224 रिसर्च प्रस्तावों में से सिर्फ 38 को मंजूरी मिली है। मध्यप्रदेश से चुना गया यह एकमात्र प्रोजेक्ट है। शोधकर्ताओं का कहना है कि सफल परीक्षण के बाद इस तकनीक को व्यावसायिक रूप से लॉन्च किया जाएगा, ताकि भारत के साथ-साथ अन्य देशों में भी इसका उपयोग हो सके।

----------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/accurate-investigation-will-be-done-at-the-accident-site-itself/article-43071

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.