अलसुबह भांग-चंदन से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दर्शन कर गूंज उठे जयकारे

Ujjain, MP

उज्जैन स्थित विश्वविख्यात श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में बुधवार, 14 मई को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर अलसुबह भस्म आरती विधिवत रूप से संपन्न हुई। सुबह 4 बजे जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।

आरंभ में भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद पंचामृत—दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस—से महाभिषेक कर उन्हें शुद्ध किया गया। परंपरा अनुसार बाबा महाकाल को ताजगी देने हेतु भांग और चंदन का लेप कर दिव्य श्रृंगार किया गया।

भगवान को भस्म अर्पित कर शेषनाग का रजत मुकुट पहनाया गया। साथ ही रुद्राक्ष की माला और सुगंधित फूलों से बनी सुंदर माला से श्रृंगारित किया गया। भोग में फल मिष्ठान अर्पित किए गए।

इस पावन अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु भस्म आरती में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने मंदिर पहुंचे। भक्तों ने नंदी महाराज के कान में मनोकामनाएं कहकर आशीर्वाद मांगा। मंदिर परिसर 'जय महाकाल' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा और भक्ति की ऊर्जा हर दिशा में फैल गई।

kaaal

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 May 2025 By दैनिक जागरण

अलसुबह भांग-चंदन से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दर्शन कर गूंज उठे जयकारे

Ujjain, MP

आरंभ में भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद पंचामृत—दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस—से महाभिषेक कर उन्हें शुद्ध किया गया। परंपरा अनुसार बाबा महाकाल को ताजगी देने हेतु भांग और चंदन का लेप कर दिव्य श्रृंगार किया गया।

भगवान को भस्म अर्पित कर शेषनाग का रजत मुकुट पहनाया गया। साथ ही रुद्राक्ष की माला और सुगंधित फूलों से बनी सुंदर माला से श्रृंगारित किया गया। भोग में फल मिष्ठान अर्पित किए गए।

इस पावन अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु भस्म आरती में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने मंदिर पहुंचे। भक्तों ने नंदी महाराज के कान में मनोकामनाएं कहकर आशीर्वाद मांगा। मंदिर परिसर 'जय महाकाल' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा और भक्ति की ऊर्जा हर दिशा में फैल गई।

kaaal

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/alsubah-babas-grand-adornment-came-from-bhang-chandan-and-echoed/article-20782

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.