कोरबा: वेल्डिंग के दौरान डीजल टैंक में ब्लास्ट, वेल्डर के हाथ में गंभीर चोट

Korba, cg

On

कोरबा जिले के टीपी नगर स्थित आरकेटीसी कंपनी में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। काशी नगर के निवासी दिनेश कुमार बरेठ (31) एक ट्रेलर वाहन के डीजल टैंक की वेल्डिंग कर रहे थे, तभी टैंक में बचे हुए डीजल में वेल्डिंग की चिंगारी पड़ने से अचानक ब्लास्ट हो गया। इस विस्फोट में दिनेश गंभीर रूप से झुलस गए और उनके हाथ में गंभीर चोट आई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदार और राहगीर घायल की मदद के लिए दौड़े। दिनेश को पहले पिकअप वाहन से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में वाहन खराब हो जाने के कारण उन्हें ऑटो रिक्शा से जिला मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने दिनेश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत रिफर कर दिया। जानकारों का कहना है कि यह ब्लास्ट इतना तेज था कि अगर आसपास और लोग होते तो यह एक बड़ा हादसा बन सकता था।

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कि घायल का बयान दर्ज किया गया है। दिनेश के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उनके दाएं पैर से अंगूठा निशान लिया गया है।

इस हादसे में वेल्डर की लापरवाही और कंपनी प्रबंधन की ओर से सुरक्षा मानकों की अनदेखी भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, वेल्डिंग से पहले डीजल टैंक को पूरी तरह से खाली नहीं किया गया था, जो इस हादसे का प्रमुख कारण बन गया।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 May 2025 By Nitin Trivedi

कोरबा: वेल्डिंग के दौरान डीजल टैंक में ब्लास्ट, वेल्डर के हाथ में गंभीर चोट

Korba, cg

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदार और राहगीर घायल की मदद के लिए दौड़े। दिनेश को पहले पिकअप वाहन से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में वाहन खराब हो जाने के कारण उन्हें ऑटो रिक्शा से जिला मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने दिनेश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत रिफर कर दिया। जानकारों का कहना है कि यह ब्लास्ट इतना तेज था कि अगर आसपास और लोग होते तो यह एक बड़ा हादसा बन सकता था।

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कि घायल का बयान दर्ज किया गया है। दिनेश के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उनके दाएं पैर से अंगूठा निशान लिया गया है।

इस हादसे में वेल्डर की लापरवाही और कंपनी प्रबंधन की ओर से सुरक्षा मानकों की अनदेखी भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, वेल्डिंग से पहले डीजल टैंक को पूरी तरह से खाली नहीं किया गया था, जो इस हादसे का प्रमुख कारण बन गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/blast-welders-hand-hurt-in-diesel-tank-during-korba-welding/article-20841

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.