जस्टिस बी. आर. गवई बने देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश, इन 10 ऐतिहासिक फैसलों के लिए हैं जाने जाते

Jagran Desk

On

देश की सर्वोच्च अदालत को आज नया नेतृत्व मिला है। जस्टिस बी. आर. गवई ने सोमवार को भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में पदभार संभाला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें दिल्ली में आयोजित एक औपचारिक समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

दलित समुदाय से दूसरे CJI, बौद्ध धर्म के पहले अनुयायी

जस्टिस गवई भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में दलित समुदाय से आने वाले दूसरे मुख्य न्यायाधीश हैं। उनसे पहले के. जी. बालाकृष्णन 2007 में इस पद पर पहुंचे थे। विशेष बात यह है कि जस्टिस गवई पहले ऐसे CJI हैं जो बौद्ध धर्म का पालन करते हैं। उनके पिता आर. एस. गवई भी एक प्रतिष्ठित अंबेडकरवादी नेता रहे हैं, जिन्होंने 1956 में डॉ. भीमराव अंबेडकर के साथ बौद्ध धर्म अपनाया था।

न्यायिक यात्रा और पारिवारिक पृष्ठभूमि

24 नवंबर 1960 को महाराष्ट्र के अमरावती में जन्मे बी. आर. गवई ने बीकॉम के बाद कानून की पढ़ाई की। दिलचस्प बात यह है कि वे मूल रूप से आर्किटेक्ट बनना चाहते थे, लेकिन अपने पिता की इच्छा पर वकालत का रास्ता चुना। उन्होंने 1985 में वकालत शुरू की और 2005 में बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायाधीश बने। 2019 में वे सुप्रीम कोर्ट पहुंचे और अब तक 700 से अधिक बेंच का हिस्सा रह चुके हैं।

जस्टिस गवई के 10 चर्चित फैसले

  1. प्रबीर पुरकायस्थ को जमानत: न्यूजक्लिक के संस्थापक को यूएपीए मामले में जमानत देकर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सशक्त टिप्पणी।

  2. मनीष सिसोदिया को राहत: दिल्ली शराब नीति केस में सुनवाई के दौरान गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

  3. बुलडोजर न्याय पर सख्ती: बिना कानूनी प्रक्रिया के घर गिराए जाने को असंवैधानिक करार देते हुए तल्ख टिप्पणी।

  4. SC/ST आरक्षण में क्रीमी लेयर की वकालत: सात सदस्यीय संविधान पीठ में शामिल रहकर सामाजिक न्याय के लिए नया दृष्टिकोण रखा।

  5. इलेक्टोरल बॉन्ड पर फैसला: चुनावी फंडिंग को लेकर पारदर्शिता की मांग को संविधान पीठ में मजबूती दी।

  6. अनुच्छेद 370 पर राय: जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा हटाने के फैसले को वैध ठहराने वाली पीठ का हिस्सा रहे।

  7. प्रशांत भूषण अवमानना केस: न्यायपालिका की गरिमा के पक्ष में ठोस रुख।

  8. नोटबंदी पर मुहर: आर्थिक फैसलों की संवैधानिक वैधता को लेकर ऐतिहासिक निर्णय में अहम भूमिका निभाई।

  9. राहुल गांधी केस से खुद को अलग किया: पारिवारिक राजनीतिक संबंधों को देखते हुए निष्पक्षता की मिसाल पेश की।

  10. वक्फ संशोधन कानून की सुनवाई करेंगे: संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाले इस अहम मामले में निर्णायक भूमिका निभाने की संभावना।

संविधान सर्वोच्च है, कि संस्थाएं: गवई

शपथ ग्रहण से पहले जस्टिस गवई ने यह स्पष्ट किया कि उनके लिए संविधान सर्वोच्च है, कि संसद या न्यायपालिका। साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि वे रिटायरमेंट के बाद कोई राजनीतिक या संवैधानिक पद स्वीकार नहीं करेंगे। जजों और नेताओं की मुलाकातों पर उन्होंने कहा कि इसमें कुछ भी अनुचित नहीं जब तक नीयत साफ हो।

6 महीने का कार्यकाल

जस्टिस गवई का कार्यकाल 24 नवंबर 2025 तक रहेगा। उनके बाद वरिष्ठता क्रम में जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस बी. वी. नागरत्ना CJI बनने की कतार में हैं।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 May 2025 By Nitin Trivedi

जस्टिस बी. आर. गवई बने देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश, इन 10 ऐतिहासिक फैसलों के लिए हैं जाने जाते

Jagran Desk

दलित समुदाय से दूसरे CJI, बौद्ध धर्म के पहले अनुयायी

जस्टिस गवई भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में दलित समुदाय से आने वाले दूसरे मुख्य न्यायाधीश हैं। उनसे पहले के. जी. बालाकृष्णन 2007 में इस पद पर पहुंचे थे। विशेष बात यह है कि जस्टिस गवई पहले ऐसे CJI हैं जो बौद्ध धर्म का पालन करते हैं। उनके पिता आर. एस. गवई भी एक प्रतिष्ठित अंबेडकरवादी नेता रहे हैं, जिन्होंने 1956 में डॉ. भीमराव अंबेडकर के साथ बौद्ध धर्म अपनाया था।

न्यायिक यात्रा और पारिवारिक पृष्ठभूमि

24 नवंबर 1960 को महाराष्ट्र के अमरावती में जन्मे बी. आर. गवई ने बीकॉम के बाद कानून की पढ़ाई की। दिलचस्प बात यह है कि वे मूल रूप से आर्किटेक्ट बनना चाहते थे, लेकिन अपने पिता की इच्छा पर वकालत का रास्ता चुना। उन्होंने 1985 में वकालत शुरू की और 2005 में बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायाधीश बने। 2019 में वे सुप्रीम कोर्ट पहुंचे और अब तक 700 से अधिक बेंच का हिस्सा रह चुके हैं।

जस्टिस गवई के 10 चर्चित फैसले

  1. प्रबीर पुरकायस्थ को जमानत: न्यूजक्लिक के संस्थापक को यूएपीए मामले में जमानत देकर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सशक्त टिप्पणी।

  2. मनीष सिसोदिया को राहत: दिल्ली शराब नीति केस में सुनवाई के दौरान गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

  3. बुलडोजर न्याय पर सख्ती: बिना कानूनी प्रक्रिया के घर गिराए जाने को असंवैधानिक करार देते हुए तल्ख टिप्पणी।

  4. SC/ST आरक्षण में क्रीमी लेयर की वकालत: सात सदस्यीय संविधान पीठ में शामिल रहकर सामाजिक न्याय के लिए नया दृष्टिकोण रखा।

  5. इलेक्टोरल बॉन्ड पर फैसला: चुनावी फंडिंग को लेकर पारदर्शिता की मांग को संविधान पीठ में मजबूती दी।

  6. अनुच्छेद 370 पर राय: जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा हटाने के फैसले को वैध ठहराने वाली पीठ का हिस्सा रहे।

  7. प्रशांत भूषण अवमानना केस: न्यायपालिका की गरिमा के पक्ष में ठोस रुख।

  8. नोटबंदी पर मुहर: आर्थिक फैसलों की संवैधानिक वैधता को लेकर ऐतिहासिक निर्णय में अहम भूमिका निभाई।

  9. राहुल गांधी केस से खुद को अलग किया: पारिवारिक राजनीतिक संबंधों को देखते हुए निष्पक्षता की मिसाल पेश की।

  10. वक्फ संशोधन कानून की सुनवाई करेंगे: संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाले इस अहम मामले में निर्णायक भूमिका निभाने की संभावना।

संविधान सर्वोच्च है, कि संस्थाएं: गवई

शपथ ग्रहण से पहले जस्टिस गवई ने यह स्पष्ट किया कि उनके लिए संविधान सर्वोच्च है, कि संसद या न्यायपालिका। साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि वे रिटायरमेंट के बाद कोई राजनीतिक या संवैधानिक पद स्वीकार नहीं करेंगे। जजों और नेताओं की मुलाकातों पर उन्होंने कहा कि इसमें कुछ भी अनुचित नहीं जब तक नीयत साफ हो।

6 महीने का कार्यकाल

जस्टिस गवई का कार्यकाल 24 नवंबर 2025 तक रहेगा। उनके बाद वरिष्ठता क्रम में जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस बी. वी. नागरत्ना CJI बनने की कतार में हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/justice-br-gawai-became-the-52nd-chief-justice-of-the/article-20837

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.