सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंचे BSF जवान की वापसी, भारत ने भी पाक रेंजर को सौंपा

Jagran Desk

On

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने के संकेत देते हुए दोनों देशों ने एक सकारात्मक कदम उठाया है।

सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान पूर्णब कुमार शॉ को पाकिस्तान से सकुशल भारत लाया गया है, वहीं भारत ने भी पकड़े गए एक पाकिस्तानी रेंजर को वापिस सौंप दिया है। यह आदान-प्रदान मंगलवार सुबह अटारी बॉर्डर पर शांतिपूर्वक माहौल में किया गया।

कैसे हुई सीमा पार की घटना

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के निवासी जवान पूर्णब कुमार शॉ 10 अप्रैल से पंजाब के फिरोजपुर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात थे। 23 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान वह सीमा के पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों की सहायता कर रहे थे। इसी दौरान वे अनजाने में जीरो लाइन पार कर पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर गए, जहां उन्हें पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया।

शांतिपूर्ण तरीके से हुआ जवानों का आदान-प्रदान

BSF की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, जवान पीके शॉ को मंगलवार सुबह लगभग 10:30 बजे संयुक्त चेक पोस्ट अटारी के जरिए भारत को सौंपा गया। इस दौरान सभी प्रक्रिया तयशुदा प्रोटोकॉल और आपसी समझौते के तहत पूरी की गई। BSF ने पुष्टि की है कि जवान की वापसी पूर्णतः शांतिपूर्ण तरीके से हुई है।

भारत ने भी पाक रेंजर को सौंपा

इस सौहार्दपूर्ण पहल के अंतर्गत भारत ने भी राजस्थान के श्रीगंगानगर सेक्टर से गिरफ्तार किए गए एक पाकिस्तानी रेंजर को पाकिस्तान को सौंपा। यह पाक रेंजर भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश के दौरान पकड़ा गया था। सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया था। बाद में दोनों देशों की सहमति के बाद एक्सचेंज प्रक्रिया को अंजाम दिया गया।

सीजफायर के बाद संबंधों में नरमी

गौरतलब है कि हाल ही में भारत-पाक सीमा पर बढ़े तनाव के बीच मिसाइल और ड्रोन हमले जैसी घटनाएं सामने आई थीं। भारत ने आक्रामक रुख अपनाते हुए आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी। इसके बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर की सहमति बनी और अब यह जवानों का आदान-प्रदान द्विपक्षीय संबंधों में नरमी का संकेत माना जा रहा है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 May 2025 By Nitin Trivedi

सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंचे BSF जवान की वापसी, भारत ने भी पाक रेंजर को सौंपा

Jagran Desk

सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान पूर्णब कुमार शॉ को पाकिस्तान से सकुशल भारत लाया गया है, वहीं भारत ने भी पकड़े गए एक पाकिस्तानी रेंजर को वापिस सौंप दिया है। यह आदान-प्रदान मंगलवार सुबह अटारी बॉर्डर पर शांतिपूर्वक माहौल में किया गया।

कैसे हुई सीमा पार की घटना

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के निवासी जवान पूर्णब कुमार शॉ 10 अप्रैल से पंजाब के फिरोजपुर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात थे। 23 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान वह सीमा के पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों की सहायता कर रहे थे। इसी दौरान वे अनजाने में जीरो लाइन पार कर पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर गए, जहां उन्हें पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया।

शांतिपूर्ण तरीके से हुआ जवानों का आदान-प्रदान

BSF की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, जवान पीके शॉ को मंगलवार सुबह लगभग 10:30 बजे संयुक्त चेक पोस्ट अटारी के जरिए भारत को सौंपा गया। इस दौरान सभी प्रक्रिया तयशुदा प्रोटोकॉल और आपसी समझौते के तहत पूरी की गई। BSF ने पुष्टि की है कि जवान की वापसी पूर्णतः शांतिपूर्ण तरीके से हुई है।

भारत ने भी पाक रेंजर को सौंपा

इस सौहार्दपूर्ण पहल के अंतर्गत भारत ने भी राजस्थान के श्रीगंगानगर सेक्टर से गिरफ्तार किए गए एक पाकिस्तानी रेंजर को पाकिस्तान को सौंपा। यह पाक रेंजर भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश के दौरान पकड़ा गया था। सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया था। बाद में दोनों देशों की सहमति के बाद एक्सचेंज प्रक्रिया को अंजाम दिया गया।

सीजफायर के बाद संबंधों में नरमी

गौरतलब है कि हाल ही में भारत-पाक सीमा पर बढ़े तनाव के बीच मिसाइल और ड्रोन हमले जैसी घटनाएं सामने आई थीं। भारत ने आक्रामक रुख अपनाते हुए आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी। इसके बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर की सहमति बनी और अब यह जवानों का आदान-प्रदान द्विपक्षीय संबंधों में नरमी का संकेत माना जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/important-meeting-of-sai-cabinet-today-can-be-discussed-on/article-20833

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.