अशोकनगर: ट्रेन की चपेट में आया युवक, दोनों पैर कटे; हालत गंभीर, भोपाल रेफर

Ashoknagar, MP

अशोकनगर रेलवे स्टेशन के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। रातीखेड़ा की ओर रेलवे ट्रैक पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसके दोनों पैर कट कर अलग हो गए।

युवक की पहचान गौरव पुत्र पवन सिलावट (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो त्रिलोकपुरी कॉलोनी, अशोकनगर का निवासी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 11 बजे जब कुछ लोग स्टेशन के पास से गुजर रहे थे, तब उन्होंने युवक को ट्रैक पर तड़पते हुए देखा। तत्काल इसकी सूचना रेलवे स्टेशन मास्टर को दी गई, जिन्होंने तुरंत जीआरपी पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने समय पर पहुंचाया अस्पताल

जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन स्थिति नाजुक होने के कारण उसे तुरंत भोपाल रेफर कर दिया गया। फिलहाल गौरव का इलाज भोपाल के अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक किस ट्रेन की चपेट में आया और वह ट्रैक पर कैसे पहुंचा। उसके परिजनों को तत्काल सूचना देकर अस्पताल बुलाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिजन यह भी नहीं बता सके कि गौरव घर से कब और क्यों निकला था।

घटना के कारणों की जांच जारी

पुलिस मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज के माध्यम से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक ट्रैक पर कैसे पहुंचा और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। फिलहाल अस्पताल में उसके परिजनों की मौजूदगी में मेडिकल टीम इलाज में जुटी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jul 2025 By दैनिक जागरण

अशोकनगर: ट्रेन की चपेट में आया युवक, दोनों पैर कटे; हालत गंभीर, भोपाल रेफर

Ashoknagar, MP

युवक की पहचान गौरव पुत्र पवन सिलावट (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो त्रिलोकपुरी कॉलोनी, अशोकनगर का निवासी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 11 बजे जब कुछ लोग स्टेशन के पास से गुजर रहे थे, तब उन्होंने युवक को ट्रैक पर तड़पते हुए देखा। तत्काल इसकी सूचना रेलवे स्टेशन मास्टर को दी गई, जिन्होंने तुरंत जीआरपी पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने समय पर पहुंचाया अस्पताल

जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन स्थिति नाजुक होने के कारण उसे तुरंत भोपाल रेफर कर दिया गया। फिलहाल गौरव का इलाज भोपाल के अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक किस ट्रेन की चपेट में आया और वह ट्रैक पर कैसे पहुंचा। उसके परिजनों को तत्काल सूचना देकर अस्पताल बुलाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिजन यह भी नहीं बता सके कि गौरव घर से कब और क्यों निकला था।

घटना के कारणों की जांच जारी

पुलिस मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज के माध्यम से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक ट्रैक पर कैसे पहुंचा और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। फिलहाल अस्पताल में उसके परिजनों की मौजूदगी में मेडिकल टीम इलाज में जुटी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/ashoknagar-train-was-hit-by-a-young-man-both-legs/article-29070

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.