गजब का घोटाला: कागजों में कर दी 5000 कुत्तों की नसबंदी, 32 लाख का भुगतान

Neemach, MP

नीमच नगरपालिका में भ्रष्टाचारियों ने आवारा कुत्तों की नसबंदी के नाम पर घोटाला कर दिया। अब फिर से 30 लाख रुपये खर्च कर नसबंदी कराई जा रही है। यह प्रक्रिया 2 फरवरी से शुरू की गई, जिसमें अब तक 92 कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है। आइये जानते हैं पूरा मामला।

नीमच नगरपालिका में चौंकाने वाला घोटाला सामने आया है, जिसमें कागजों में ही 5219 कुत्तों की नसबंदी दिखाकर संबंधित कंपनी को 32 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। इस अनियमितता को देखते हुए अब नगरपालिका ने नसबंदी प्रक्रिया की निगरानी के लिए 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। साथ ही ऑपरेशन थिएटर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

गौरतलब है कि 2022-23 में ‘द केयर ऑफ एनिमल एंड सोसायटी, रीवा’ को कुत्तों की नसबंदी का ठेका दिया गया था। ठेकेदार ने 5219 कुत्तों की नसबंदी करने का दावा किया और इसके बदले 32 लाख रुपये ले लिए। हैरानी की बात यह है कि न तो इसकी वीडियोग्राफी कराई गई, न ही ऑपरेशन के प्रमाण के तौर पर उनके ऑर्गन्स सुरक्षित रखे गए। अब इस घोटाले की चर्चा हर तरफ हो रही है और अधिकारी केवल जांच की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।

फिर से उसी कंपनी को ठेका
जब शहर में आवारा कुत्तों की संख्या में कोई कमी नहीं आई, तो नगरपालिका ने दोबारा टेंडर निकाला और फिर से उसी कंपनी को ठेका दे दिया, जिस पर पहले घोटाले के आरोप लगे थे। अब 2300 कुत्तों की नसबंदी के लिए 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस बार प्रति कुत्ते 1297 रुपये की दर से भुगतान किया जाएगा, जबकि पिछली बार 696 रुपये प्रति नसबंदी का भुगतान हुआ था। एक सर्वे के अनुसार, शहर में अभी भी 5000 आवारा कुत्ते हैं। पूर्व में हुई नसबंदी पर उठे सवालों के कारण इस बार नगरपालिका ने निगरानी बढ़ा दी है।

15 सदस्यीय टीम का गठन
खैर घोटाले को रोकने के लिए कदम उठाए गए हैं। जिसमें 15 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। जिसमें डॉक्टर, समाजसेवी, अधिकारी और पार्षद शामिल हैं। कमेटी गठित होने के बाद टीम द्वारा ऑपरेशन थिएटर और कुत्तों को रखने की जगह पर 14 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कैमरों का लिंक सभी सदस्यों को दिया गया है, ताकि वे कभी भी निगरानी कर सकें। वहीं नर कुत्तों के प्राइवेट पार्ट और मादा के गर्भाशय को सुरक्षित रखने के आदेश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि जीपीएस सिस्टम के जरिए यह ट्रैक किया जा रहा है कि कुत्तों को कहां से उठाया गया है।

अधिकारियों की सफाई
मामले को लेकर नगरपालिका नीमच के सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ ने स्वीकार किया कि पूर्व में गड़बड़ी हुई थी, लेकिन इस बार पारदर्शिता से काम किया जा रहा है। सीसीटीवी के जरिए निगरानी रखी जा रही है, और कलेक्टर जांच कर सकते हैं। वहीं नगरपालिका नीमच के एक पार्षद हरगोविंद दीवान ने कहा कि पूर्व की नसबंदी प्रक्रिया में घोटाला हुआ था और इसमें शामिल दोषियों पर कार्रवाई जरूरी है। अब देखना यह होगा कि इस बार नसबंदी प्रक्रिया कितनी पारदर्शी होती है, या फिर एक और घोटाला सामने आता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Feb 2025 By दैनिक जागरण

गजब का घोटाला: कागजों में कर दी 5000 कुत्तों की नसबंदी, 32 लाख का भुगतान

Neemach, MP

नीमच नगरपालिका में चौंकाने वाला घोटाला सामने आया है, जिसमें कागजों में ही 5219 कुत्तों की नसबंदी दिखाकर संबंधित कंपनी को 32 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। इस अनियमितता को देखते हुए अब नगरपालिका ने नसबंदी प्रक्रिया की निगरानी के लिए 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। साथ ही ऑपरेशन थिएटर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

गौरतलब है कि 2022-23 में ‘द केयर ऑफ एनिमल एंड सोसायटी, रीवा’ को कुत्तों की नसबंदी का ठेका दिया गया था। ठेकेदार ने 5219 कुत्तों की नसबंदी करने का दावा किया और इसके बदले 32 लाख रुपये ले लिए। हैरानी की बात यह है कि न तो इसकी वीडियोग्राफी कराई गई, न ही ऑपरेशन के प्रमाण के तौर पर उनके ऑर्गन्स सुरक्षित रखे गए। अब इस घोटाले की चर्चा हर तरफ हो रही है और अधिकारी केवल जांच की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।

फिर से उसी कंपनी को ठेका
जब शहर में आवारा कुत्तों की संख्या में कोई कमी नहीं आई, तो नगरपालिका ने दोबारा टेंडर निकाला और फिर से उसी कंपनी को ठेका दे दिया, जिस पर पहले घोटाले के आरोप लगे थे। अब 2300 कुत्तों की नसबंदी के लिए 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस बार प्रति कुत्ते 1297 रुपये की दर से भुगतान किया जाएगा, जबकि पिछली बार 696 रुपये प्रति नसबंदी का भुगतान हुआ था। एक सर्वे के अनुसार, शहर में अभी भी 5000 आवारा कुत्ते हैं। पूर्व में हुई नसबंदी पर उठे सवालों के कारण इस बार नगरपालिका ने निगरानी बढ़ा दी है।

15 सदस्यीय टीम का गठन
खैर घोटाले को रोकने के लिए कदम उठाए गए हैं। जिसमें 15 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। जिसमें डॉक्टर, समाजसेवी, अधिकारी और पार्षद शामिल हैं। कमेटी गठित होने के बाद टीम द्वारा ऑपरेशन थिएटर और कुत्तों को रखने की जगह पर 14 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कैमरों का लिंक सभी सदस्यों को दिया गया है, ताकि वे कभी भी निगरानी कर सकें। वहीं नर कुत्तों के प्राइवेट पार्ट और मादा के गर्भाशय को सुरक्षित रखने के आदेश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि जीपीएस सिस्टम के जरिए यह ट्रैक किया जा रहा है कि कुत्तों को कहां से उठाया गया है।

अधिकारियों की सफाई
मामले को लेकर नगरपालिका नीमच के सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ ने स्वीकार किया कि पूर्व में गड़बड़ी हुई थी, लेकिन इस बार पारदर्शिता से काम किया जा रहा है। सीसीटीवी के जरिए निगरानी रखी जा रही है, और कलेक्टर जांच कर सकते हैं। वहीं नगरपालिका नीमच के एक पार्षद हरगोविंद दीवान ने कहा कि पूर्व की नसबंदी प्रक्रिया में घोटाला हुआ था और इसमें शामिल दोषियों पर कार्रवाई जरूरी है। अब देखना यह होगा कि इस बार नसबंदी प्रक्रिया कितनी पारदर्शी होती है, या फिर एक और घोटाला सामने आता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/awesome-scam-paid-5000-dogs-in-paper-payment-of-32/article-10454

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.