बालाघाट मॉडल से आदिवासियों को सीधा लाभ: पुलिस चौकियों से मिल रहे वनाधिकार पट्टे, नक्सली क्षेत्र में बदलाव की नई पहल

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश के नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले में पुलिस चौकियों को अब प्रशासनिक सुविधा केंद्रों में बदला जा रहा है। "ऑपरेशन पहचान" के तहत इन केंद्रों से आदिवासी समुदाय को सीधे आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन और वनाधिकार पट्टा जैसी सुविधाएं मिल रही हैं।

यह प्रयास राज्य सरकार द्वारा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

विशेष बात यह रही कि इस पहल से प्रभावित होकर एक कुख्यात नक्सली कमांडर की पत्नी हिरोड़ा बाई ने भी वनाधिकार पट्टे के लिए आवेदन किया, जो इस योजना के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

अब इस सफल मॉडल को पूरे प्रदेश के 89 जनजातीय ब्लॉकों में लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में हुई टास्क फोर्स की बैठक में यह निर्णय लिया और अधिकारियों को 31 दिसंबर 2025 तक सभी पात्र परिवारों को पट्टा आवंटन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की पहल पर यह मॉडल वर्ष 2022 में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू हुआ था। मिश्रा ने हर पुलिस चौकी में 4-5 कर्मियों को प्रशिक्षण दिलाकर उन्हें योजनाओं की जानकारी देने और विभागों से समन्वय बनाने का जिम्मा सौंपा। उनके प्रयासों से दूरदराज के आदिवासी अब सीधे लाभ प्राप्त कर पा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि ग्राम स्तर पर पेसा मोबिलाइजर्स की नियुक्ति अब ग्राम सभाएं करेंगी। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और ग्राम स्तर पर जवाबदेही तय होगी। साथ ही, आदिवासी छात्रों और युवाओं के लिए सामाजिक सम्मेलन आयोजित करने की भी योजना है ताकि सरकारी योजनाओं का प्रभाव सीधे फीडबैक के रूप में सामने आ सके।

वनाधिकार अधिनियम और पेसा एक्ट को विधायकों के विजन डॉक्यूमेंट में शामिल कर विशेष रूप से पिछड़े जनजातीय समूहों के गांवों में सड़कों, पोर्टल और योजना कार्यान्वयन पर विशेष ध्यान देने की बात भी बैठक में हुई।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि तकनीकी दिक्कतें आती हैं, तो संबंधित विभाग एक नया पोर्टल बनाकर प्रक्रिया को सरल करें और 15 अगस्त तक वन अधिकारियों की ट्रेनिंग पूरी कर लें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बालाघाट मॉडल से आदिवासियों को सीधा लाभ: पुलिस चौकियों से मिल रहे वनाधिकार पट्टे, नक्सली क्षेत्र में बदलाव की नई पहल

Bhopal, MP

यह प्रयास राज्य सरकार द्वारा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

विशेष बात यह रही कि इस पहल से प्रभावित होकर एक कुख्यात नक्सली कमांडर की पत्नी हिरोड़ा बाई ने भी वनाधिकार पट्टे के लिए आवेदन किया, जो इस योजना के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

अब इस सफल मॉडल को पूरे प्रदेश के 89 जनजातीय ब्लॉकों में लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में हुई टास्क फोर्स की बैठक में यह निर्णय लिया और अधिकारियों को 31 दिसंबर 2025 तक सभी पात्र परिवारों को पट्टा आवंटन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की पहल पर यह मॉडल वर्ष 2022 में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू हुआ था। मिश्रा ने हर पुलिस चौकी में 4-5 कर्मियों को प्रशिक्षण दिलाकर उन्हें योजनाओं की जानकारी देने और विभागों से समन्वय बनाने का जिम्मा सौंपा। उनके प्रयासों से दूरदराज के आदिवासी अब सीधे लाभ प्राप्त कर पा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि ग्राम स्तर पर पेसा मोबिलाइजर्स की नियुक्ति अब ग्राम सभाएं करेंगी। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और ग्राम स्तर पर जवाबदेही तय होगी। साथ ही, आदिवासी छात्रों और युवाओं के लिए सामाजिक सम्मेलन आयोजित करने की भी योजना है ताकि सरकारी योजनाओं का प्रभाव सीधे फीडबैक के रूप में सामने आ सके।

वनाधिकार अधिनियम और पेसा एक्ट को विधायकों के विजन डॉक्यूमेंट में शामिल कर विशेष रूप से पिछड़े जनजातीय समूहों के गांवों में सड़कों, पोर्टल और योजना कार्यान्वयन पर विशेष ध्यान देने की बात भी बैठक में हुई।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि तकनीकी दिक्कतें आती हैं, तो संबंधित विभाग एक नया पोर्टल बनाकर प्रक्रिया को सरल करें और 15 अगस्त तक वन अधिकारियों की ट्रेनिंग पूरी कर लें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/balaghat-model-is-directly-benefited-from-the-police-posts-to/article-26767

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.