भोपाल में बैंक क्लर्क ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम

भोपाल (म.प्र.)

On

चेतक ब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर मिला शव, परिजनों को मोबाइल पर भेजा था सुसाइड नोट; पुलिस जांच में जुटी

राजधानी भोपाल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बैंक क्लर्क ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना  चेतक ब्रिज के नीचे रेलवे लाइन पर हुई। आत्महत्या से पहले युवक का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने परिजनों को मोबाइल पर सुसाइड नोट भेजा और फोन बंद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एमपी नगर थाना पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अभिनाष जैन (35) के रूप में हुई है। वह लाला लाजपत राय कॉलोनी, पंजाबी बाग क्षेत्र का निवासी था। अभिनाष जैन और उनकी पत्नी रोली जैन दोनों मैदा मील रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह पति-पत्नी रोज की तरह घर से ऑफिस के लिए निकले थे। कार्यालय पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद अभिनाष बैंक से बाहर निकल गया और वापस नहीं लौटा। इसके कुछ समय बाद उसने अपने परिजनों को व्हाट्सएप पर एक टाइप किया हुआ संदेश भेजा, जिसे सुसाइड नोट माना जा रहा है।

सुसाइड नोट भेजकर किया फोन बंद
एमपी नगर थाने में पदस्थ एएसआई अनूप ने बताया कि अभिनाष ने अपने भाई, पिता और पत्नी को अलग-अलग मोबाइल संदेश भेजे थे। संदेश में उसने लिखा था कि वह अब कभी वापस नहीं आएगा और अपने इस कदम के लिए खुद को जिम्मेदार मानता है। मैसेज भेजने के बाद उसने मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया।

सुसाइड नोट मिलने के बाद परिजन घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की। इस दौरान परिजन भी अपने स्तर पर उसे ढूंढने में जुटे रहे।

रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव
तलाश के दौरान मृतक के साले को चेतक ब्रिज के पास रेलवे लाइन पर लोगों की भीड़ दिखाई दी। जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि रेलवे ट्रैक पर अभिनाष का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही एमपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। सुसाइड नोट की जांच की जा रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ऑफिस में हुआ विवाद किस बात को लेकर था और क्या इसके पीछे कोई और वजह भी थी।

यह घटना एक बार फिर मानसिक तनाव और पारिवारिक विवादों के गंभीर परिणामों की ओर इशारा करती है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

----------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bank-clerk-in-bhopal-commits-suicide-by-jumping-from-a/article-42278

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.