भोपाल: डिलीवरी बॉय बना नकली नोटों का सौदागर, दो चोरी की गाड़ियां भी बरामद

BHOPAL, MP

भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया है, जो रात के अंधेरे में नकली नोट बाजार में खपाता था।

आरोपी की पहचान 42 वर्षीय जाकिर खान निवासी इन्द्रविहार कॉलोनी, थाना कोहेफिजा के रूप में हुई है। आरोपी अब तक ₹40,000 मूल्य के नकली नोटों को बाजार में चला चुका है।

कैसे हुआ खुलासा

2 मई 2025 को हाउसिंग बोर्ड चौराहे पर चल रही वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध दोपहिया वाहन नजर आया, जिसकी नंबर प्लेट ठीक से दिखाई नहीं दे रही थी। जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, तो वह भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसकी स्कूटी की डिग्गी से ₹100 के कुछ नोट मिले, जिनकी बनावट और छपाई संदिग्ध लगने पर पुलिस ने जांच की। मिलान करने पर सभी नोट नकली पाए गए।

आरोपी की जेब की तलाशी लेने पर भी ₹100 के नकली नोटों की एक गड्डी बरामद हुई, जिनमें सभी नोटों का सीरियल नंबर एक जैसा था। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम जाकिर खान बताया और बताया कि वह स्विगी में डिलीवरी बॉय का काम करता है।

घर से मिला नकली नोट छापने का सामान

पुलिस टीम जब आरोपी के घर पहुंची, तो वहां HP कंपनी का कलर प्रिंटर, ग्रीन फॉइल, शार्प पेपर कटर, स्केल, पेंसिल तथा नकली नोट छापने से संबंधित अन्य सामग्री बरामद हुई। इसके अलावा, ₹13,400 मूल्य के 50 और 100 रुपये के नकली नोट भी जब्त किए गए। सभी नोटों के सीरियल नंबर एक जैसे थे, जो इनकी नकली प्रकृति को स्पष्ट करते हैं।

चोरी की दो बाइक भी इस्तेमाल कर रहा था आरोपी

पूछताछ में खुलासा हुआ कि जाकिर खान, डिलीवरी का काम करते समय दो दोपहिया वाहनों की चोरी कर चुका था। दोनों वाहन थाना निशातपुरा क्षेत्र से चोरी किए गए थे और वह इन्हें खुद उपयोग कर रहा था। पुलिस ने दोनों वाहन भी बरामद कर लिए हैं।

आरोपी से जारी है गहन पूछताछ

फिलहाल आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 179, 180 और 181 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों की सतर्कता से मिली सफलता

भोपाल पुलिस आयुक्त  हरिनारायणचारी मिश्र और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त  अवधेश गौस्वामी के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस केस में पुलिस उपायुक्त (जोन 4)  जितेन्द्र सिंह पंवार, अतिरिक्त उपायुक्त  मलकीत सिंह और सहायक पुलिस आयुक्त निशातपुरा ऋचा जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रूपेश दुबे की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नकली नोटों और चोरी के वाहनों को जब्त किया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस ऑपरेशन में निरीक्षक रूपेश दुबे, उपनिरीक्षक एम.डी. अहिरवार, प्रधान आरक्षक मोहन श्रेष्ठ, मुकेश भारती, मधुसूदन सिंह, मनीष उपाध्याय, जितेन्द्र सिकरवार, विनीश यादव, अभिषेक सिंह, राकेश मंडलोई, महेश मालवीय, आशीष यादव और घनश्याम पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजियेया फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 May 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल: डिलीवरी बॉय बना नकली नोटों का सौदागर, दो चोरी की गाड़ियां भी बरामद

BHOPAL, MP

आरोपी की पहचान 42 वर्षीय जाकिर खान निवासी इन्द्रविहार कॉलोनी, थाना कोहेफिजा के रूप में हुई है। आरोपी अब तक ₹40,000 मूल्य के नकली नोटों को बाजार में चला चुका है।

कैसे हुआ खुलासा

2 मई 2025 को हाउसिंग बोर्ड चौराहे पर चल रही वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध दोपहिया वाहन नजर आया, जिसकी नंबर प्लेट ठीक से दिखाई नहीं दे रही थी। जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, तो वह भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसकी स्कूटी की डिग्गी से ₹100 के कुछ नोट मिले, जिनकी बनावट और छपाई संदिग्ध लगने पर पुलिस ने जांच की। मिलान करने पर सभी नोट नकली पाए गए।

आरोपी की जेब की तलाशी लेने पर भी ₹100 के नकली नोटों की एक गड्डी बरामद हुई, जिनमें सभी नोटों का सीरियल नंबर एक जैसा था। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम जाकिर खान बताया और बताया कि वह स्विगी में डिलीवरी बॉय का काम करता है।

घर से मिला नकली नोट छापने का सामान

पुलिस टीम जब आरोपी के घर पहुंची, तो वहां HP कंपनी का कलर प्रिंटर, ग्रीन फॉइल, शार्प पेपर कटर, स्केल, पेंसिल तथा नकली नोट छापने से संबंधित अन्य सामग्री बरामद हुई। इसके अलावा, ₹13,400 मूल्य के 50 और 100 रुपये के नकली नोट भी जब्त किए गए। सभी नोटों के सीरियल नंबर एक जैसे थे, जो इनकी नकली प्रकृति को स्पष्ट करते हैं।

चोरी की दो बाइक भी इस्तेमाल कर रहा था आरोपी

पूछताछ में खुलासा हुआ कि जाकिर खान, डिलीवरी का काम करते समय दो दोपहिया वाहनों की चोरी कर चुका था। दोनों वाहन थाना निशातपुरा क्षेत्र से चोरी किए गए थे और वह इन्हें खुद उपयोग कर रहा था। पुलिस ने दोनों वाहन भी बरामद कर लिए हैं।

आरोपी से जारी है गहन पूछताछ

फिलहाल आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 179, 180 और 181 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों की सतर्कता से मिली सफलता

भोपाल पुलिस आयुक्त  हरिनारायणचारी मिश्र और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त  अवधेश गौस्वामी के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस केस में पुलिस उपायुक्त (जोन 4)  जितेन्द्र सिंह पंवार, अतिरिक्त उपायुक्त  मलकीत सिंह और सहायक पुलिस आयुक्त निशातपुरा ऋचा जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रूपेश दुबे की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नकली नोटों और चोरी के वाहनों को जब्त किया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस ऑपरेशन में निरीक्षक रूपेश दुबे, उपनिरीक्षक एम.डी. अहिरवार, प्रधान आरक्षक मोहन श्रेष्ठ, मुकेश भारती, मधुसूदन सिंह, मनीष उपाध्याय, जितेन्द्र सिकरवार, विनीश यादव, अभिषेक सिंह, राकेश मंडलोई, महेश मालवीय, आशीष यादव और घनश्याम पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजियेया फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal-delivery-boy-became-two-stolen-vehicles-of-fake-notes/article-19707

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.