भोपाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब परोसने पर 30 होटल-ढाबों पर केस दर्ज

Bhopal, MP

On

राजधानी भोपाल में शनिवार रात आबकारी विभाग ने अवैध शराब परोसने वाले होटलों, ढाबों और रिसॉर्ट्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी के दौरान हड़कंप मच गया। इस कार्रवाई में करीब 30 प्रतिष्ठानों पर केस दर्ज किए गए हैं।

शिकायतों के बाद कलेक्टर ने दिए थे निर्देश
प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि भोपाल के कुछ क्लबों, रेस्टोरेंट्स और रिसॉर्ट्स में अवैध रूप से शराब परोसी जा रही है। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए भोपाल कलेक्टर ने आबकारी विभाग को छापेमारी के निर्देश दिए। इसी के तहत शनिवार रात को बैरागढ़, इंदौर रोड, कोकता बायपास और रायसेन रोड सहित कई क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की गई।

इन प्रतिष्ठानों पर हुई छापेमारी
कार्रवाई के दौरान संभाला रिसोर्ट, वॉटरविले, मोक्ष क्लब, सम्राट ढाबा, लक्स रेस्टोरेंट, जीसी रेस्टोरेंट और शामियाना जैसे कई नामी स्थानों पर छापा मारा गया। जांच के दौरान इन स्थानों पर बिना लाइसेंस के शराब परोसे जाने के प्रमाण मिले, जिसके आधार पर विभाग ने संबंधित प्रबंधकों के खिलाफ केस दर्ज किया।

जांच जारी, और भी हो सकती है कार्रवाई
आबकारी विभाग ने बताया कि फिलहाल जांच जारी है और जिन प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं पाई गई हैं, वहां कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने यह भी संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में इस तरह की और छापेमार कार्रवाई की जा सकती है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 May 2025 By Nitin Trivedi

भोपाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब परोसने पर 30 होटल-ढाबों पर केस दर्ज

Bhopal, MP

शिकायतों के बाद कलेक्टर ने दिए थे निर्देश
प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि भोपाल के कुछ क्लबों, रेस्टोरेंट्स और रिसॉर्ट्स में अवैध रूप से शराब परोसी जा रही है। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए भोपाल कलेक्टर ने आबकारी विभाग को छापेमारी के निर्देश दिए। इसी के तहत शनिवार रात को बैरागढ़, इंदौर रोड, कोकता बायपास और रायसेन रोड सहित कई क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की गई।

इन प्रतिष्ठानों पर हुई छापेमारी
कार्रवाई के दौरान संभाला रिसोर्ट, वॉटरविले, मोक्ष क्लब, सम्राट ढाबा, लक्स रेस्टोरेंट, जीसी रेस्टोरेंट और शामियाना जैसे कई नामी स्थानों पर छापा मारा गया। जांच के दौरान इन स्थानों पर बिना लाइसेंस के शराब परोसे जाने के प्रमाण मिले, जिसके आधार पर विभाग ने संबंधित प्रबंधकों के खिलाफ केस दर्ज किया।

जांच जारी, और भी हो सकती है कार्रवाई
आबकारी विभाग ने बताया कि फिलहाल जांच जारी है और जिन प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं पाई गई हैं, वहां कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने यह भी संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में इस तरह की और छापेमार कार्रवाई की जा सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/case-filed-against-30-hotel-dhabas-for-serving-illegal-liquor-of/article-21354

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.