रफ्तार बना मौत का कारण: अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, दो की मौके पर दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

Damoh

जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। नोहटा थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव में सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक मकान में जा घुसा।

इस भीषण हादसे में घर के अंदर मौजूद दो लोगों की मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने दमोह-जबलपुर हाईवे पर चक्काजाम कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और वह सीधे घर की दीवार तोड़ता हुआ भीतर घुस गया। हादसे के वक्त घर के अंदर बैठे दो लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वे ट्रक की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर एकत्र हो गए। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जताते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की। वहीं, हादसे में क्षतिग्रस्त घर से ट्रक को हटाने के लिए क्रेन की मदद ली गई।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जिस जगह हादसा हुआ, वहां पहले भी कई बार तेज रफ्तार वाहनों से दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से ट्रैफिक नियंत्रण और स्पीड ब्रेकर जैसी व्यवस्था की मांग की है।

फिलहाल मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, लेकिन प्रशासन का कहना है कि जल्द ही जाम खुलवाने और पीड़ित परिवार को राहत देने की कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 May 2025 By दैनिक जागरण

रफ्तार बना मौत का कारण: अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, दो की मौके पर दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

Damoh

इस भीषण हादसे में घर के अंदर मौजूद दो लोगों की मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने दमोह-जबलपुर हाईवे पर चक्काजाम कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और वह सीधे घर की दीवार तोड़ता हुआ भीतर घुस गया। हादसे के वक्त घर के अंदर बैठे दो लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वे ट्रक की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर एकत्र हो गए। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जताते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की। वहीं, हादसे में क्षतिग्रस्त घर से ट्रक को हटाने के लिए क्रेन की मदद ली गई।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जिस जगह हादसा हुआ, वहां पहले भी कई बार तेज रफ्तार वाहनों से दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से ट्रैफिक नियंत्रण और स्पीड ब्रेकर जैसी व्यवस्था की मांग की है।

फिलहाल मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, लेकिन प्रशासन का कहना है कि जल्द ही जाम खुलवाने और पीड़ित परिवार को राहत देने की कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/causes-of-death-uncontrolled-truck-entered-the-house-painful-death/article-19728

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.