मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीहोर को दी औद्योगिक सौगात, 2 हजार करोड़ की इकाइयों का किया भूमिपूजन

Sehore, MP

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को सीहोर जिले के बड़ियाखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में 2,000 करोड़ रुपये की लागत वाली औद्योगिक इकाइयों की आधारशिला रखी।

 इस दौरान उन्होंने 1,620 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का भूमिपूजन करते हुए छह अन्य इकाइयों को भूमि आवंटन के आशय पत्र भी सौंपे, जिनसे अतिरिक्त 33.85 करोड़ रुपये का निवेश आने की संभावना है।

मुख्यमंत्री के इस दौरे से जिले में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और कुल 1,165 लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

इन क्षेत्रों में होंगी प्रमुख औद्योगिक गतिविधियां:

  • झिलेला गांव: यहां वान्यावेदा ग्रीन्स कंपनी 20.02 हेक्टेयर भूमि पर 115 करोड़ रुपये की लागत से खाद्य प्रसंस्करण इकाई लगाएगी, जिससे 100 लोगों को रोजगार मिलेगा।

  • बड़ियाखेड़ी फेज-2: बारमॉल्ट माल्टिंग इंडिया प्रा. लि. देश की सबसे बड़ी माल्ट निर्माता इकाई 400 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित करेगी, जिससे 350 रोजगार सृजित होंगे।

  • जहांगीरपुरा: सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड 888 करोड़ रुपये के निवेश से एशिया की सबसे बड़ी ट्रांसफॉर्मर निर्माण इकाई स्थापित करेगी, जो 394 लोगों को रोजगार देगी।

  • बड़ियाखेड़ी: श्रीकृष्णा इंडस्ट्रीज 3 करोड़ रुपये के निवेश से खाद्य प्रसंस्करण इकाई लगाएगी, जिससे 10 लोगों को रोजगार मिलेगा।

आशय पत्र वितरण से और बढ़ेगा निवेश

मुख्यमंत्री ने इस दौरान जिन छह कंपनियों को भूमि आवंटन के आशय पत्र सौंपे, उनमें आरटीडीबी इंडस्ट्रीज, स्वाति सोनी, संजय कुमार, अमित मूंदड़ा, प्रकाश पैकेजिंग और आरना वेंचर्स शामिल हैं। इन इकाइयों से 311 अतिरिक्त रोजगार के अवसर बनने की संभावना है।

डॉ. यादव ने अपने संबोधन में कहा कि “प्रदेश सरकार निवेश को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। सीहोर अब उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर है।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Aug 2025 By दैनिक जागरण

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीहोर को दी औद्योगिक सौगात, 2 हजार करोड़ की इकाइयों का किया भूमिपूजन

Sehore, MP

 इस दौरान उन्होंने 1,620 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का भूमिपूजन करते हुए छह अन्य इकाइयों को भूमि आवंटन के आशय पत्र भी सौंपे, जिनसे अतिरिक्त 33.85 करोड़ रुपये का निवेश आने की संभावना है।

मुख्यमंत्री के इस दौरे से जिले में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और कुल 1,165 लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

इन क्षेत्रों में होंगी प्रमुख औद्योगिक गतिविधियां:

  • झिलेला गांव: यहां वान्यावेदा ग्रीन्स कंपनी 20.02 हेक्टेयर भूमि पर 115 करोड़ रुपये की लागत से खाद्य प्रसंस्करण इकाई लगाएगी, जिससे 100 लोगों को रोजगार मिलेगा।

  • बड़ियाखेड़ी फेज-2: बारमॉल्ट माल्टिंग इंडिया प्रा. लि. देश की सबसे बड़ी माल्ट निर्माता इकाई 400 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित करेगी, जिससे 350 रोजगार सृजित होंगे।

  • जहांगीरपुरा: सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड 888 करोड़ रुपये के निवेश से एशिया की सबसे बड़ी ट्रांसफॉर्मर निर्माण इकाई स्थापित करेगी, जो 394 लोगों को रोजगार देगी।

  • बड़ियाखेड़ी: श्रीकृष्णा इंडस्ट्रीज 3 करोड़ रुपये के निवेश से खाद्य प्रसंस्करण इकाई लगाएगी, जिससे 10 लोगों को रोजगार मिलेगा।

आशय पत्र वितरण से और बढ़ेगा निवेश

मुख्यमंत्री ने इस दौरान जिन छह कंपनियों को भूमि आवंटन के आशय पत्र सौंपे, उनमें आरटीडीबी इंडस्ट्रीज, स्वाति सोनी, संजय कुमार, अमित मूंदड़ा, प्रकाश पैकेजिंग और आरना वेंचर्स शामिल हैं। इन इकाइयों से 311 अतिरिक्त रोजगार के अवसर बनने की संभावना है।

डॉ. यादव ने अपने संबोधन में कहा कि “प्रदेश सरकार निवेश को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। सीहोर अब उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर है।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/chief-minister-mohan-yadav-gave-the-industrial-gift-to-sehore/article-29601

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.