CM डॉ. मोहन यादव की समीक्षा बैठक: भारी बारिश में फंसे लोगों के लिए सरकार चलाएगी एयरलिफ्ट रेस्क्यू

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने कई जिलों में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। इसी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को होमगार्ड मुख्यालय स्थित स्टेट कमांड सेंटर में आपात बैठक ली और राहत-बचाव कार्यों की गहन समीक्षा की।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहानि रोकना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और आवश्यकता पड़ने पर प्रभावितों को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया जाएगा।

3,000 के करीब लोगों को सुरक्षित निकाला गया

मुख्यमंत्री ने बताया कि बीते तीन दिनों से हो रही भारी वर्षा के चलते कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। अब तक 2,900 से अधिक लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और होमगार्ड कमांडेंट्स से राहत कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लाइव रेस्क्यू ऑपरेशन पर सीधा अवलोकन

डॉ. मोहन यादव ने आपदा नियंत्रण कक्ष से लाइव रेस्क्यू ऑपरेशन्स का अवलोकन किया और जिलों में तैनात अधिकारियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने पूछा कि कहीं किसी संसाधन की कमी तो नहीं है, जिस पर अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन, ग्रामीणों और सिविल सोसाइटी के सहयोग से काम सुचारु रूप से चल रहा है।

बाढ़ पीड़ितों से सीधा संवाद, हर नुकसान की भरपाई का वादा

मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावितों से सीधी चर्चा की और उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है। जिनके घरों, सामान, पशुओं या फसलों को नुकसान पहुंचा है, उनके लिए सरकार उचित मुआवजा देगी।

प्रभावी राहत देने वाले समाजसेवियों को मिलेगा सम्मान

मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि बाढ़ में लोगों की मदद करने वाले नागरिकों की सूची तैयार की जाए। ऐसे लोगों को 15 अगस्त या अन्य अवसरों पर सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह समाज में सकारात्मक प्रेरणा देने का कार्य करेगा।

स्कूलों में छुट्टी, अलर्ट सिस्टम और निगरानी तंत्र को और मजबूत करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि वाले जिलों में स्कूली बच्चों की छुट्टियों की घोषणा करने के निर्देश भी दिए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। साथ ही उन्होंने जिलों को अलर्ट सिस्टम और निगरानी तंत्र को और अधिक सक्रिय और तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने पर बल दिया।

बाढ़ प्रभावित जिलों की विस्तृत समीक्षा

मुख्यमंत्री ने ग्वालियर, सागर और भोपाल संभाग के अंतर्गत आने वाले गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, सागर, दमोह, छतरपुर, विदिशा, रायसेन सहित कई जिलों के बचाव कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नदी-नालों में प्रवेश ना करें, तेज बहाव वाले पुल-पुलियों से दूर रहें, और बिजली के खुले तारों से सावधान रहें।

आगामी 24 घंटे और अधिक बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 40 से अधिक जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी दी है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने बाढ़ नियंत्रण कक्षों को सतर्क रहने और राज्य, सेना और मौसम विभाग से लगातार समन्वय में रहने के निर्देश दिए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jul 2025 By दैनिक जागरण

CM डॉ. मोहन यादव की समीक्षा बैठक: भारी बारिश में फंसे लोगों के लिए सरकार चलाएगी एयरलिफ्ट रेस्क्यू

Bhopal, MP

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहानि रोकना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और आवश्यकता पड़ने पर प्रभावितों को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया जाएगा।

3,000 के करीब लोगों को सुरक्षित निकाला गया

मुख्यमंत्री ने बताया कि बीते तीन दिनों से हो रही भारी वर्षा के चलते कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। अब तक 2,900 से अधिक लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और होमगार्ड कमांडेंट्स से राहत कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लाइव रेस्क्यू ऑपरेशन पर सीधा अवलोकन

डॉ. मोहन यादव ने आपदा नियंत्रण कक्ष से लाइव रेस्क्यू ऑपरेशन्स का अवलोकन किया और जिलों में तैनात अधिकारियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने पूछा कि कहीं किसी संसाधन की कमी तो नहीं है, जिस पर अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन, ग्रामीणों और सिविल सोसाइटी के सहयोग से काम सुचारु रूप से चल रहा है।

बाढ़ पीड़ितों से सीधा संवाद, हर नुकसान की भरपाई का वादा

मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावितों से सीधी चर्चा की और उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है। जिनके घरों, सामान, पशुओं या फसलों को नुकसान पहुंचा है, उनके लिए सरकार उचित मुआवजा देगी।

प्रभावी राहत देने वाले समाजसेवियों को मिलेगा सम्मान

मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि बाढ़ में लोगों की मदद करने वाले नागरिकों की सूची तैयार की जाए। ऐसे लोगों को 15 अगस्त या अन्य अवसरों पर सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह समाज में सकारात्मक प्रेरणा देने का कार्य करेगा।

स्कूलों में छुट्टी, अलर्ट सिस्टम और निगरानी तंत्र को और मजबूत करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि वाले जिलों में स्कूली बच्चों की छुट्टियों की घोषणा करने के निर्देश भी दिए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। साथ ही उन्होंने जिलों को अलर्ट सिस्टम और निगरानी तंत्र को और अधिक सक्रिय और तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने पर बल दिया।

बाढ़ प्रभावित जिलों की विस्तृत समीक्षा

मुख्यमंत्री ने ग्वालियर, सागर और भोपाल संभाग के अंतर्गत आने वाले गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, सागर, दमोह, छतरपुर, विदिशा, रायसेन सहित कई जिलों के बचाव कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नदी-नालों में प्रवेश ना करें, तेज बहाव वाले पुल-पुलियों से दूर रहें, और बिजली के खुले तारों से सावधान रहें।

आगामी 24 घंटे और अधिक बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 40 से अधिक जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी दी है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने बाढ़ नियंत्रण कक्षों को सतर्क रहने और राज्य, सेना और मौसम विभाग से लगातार समन्वय में रहने के निर्देश दिए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-dr-mohan-yadavs-review-meeting-will-run-airlift-rescue/article-29302

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.