खिवनी पहुंचे मंत्री शाह, ट्रॉली में लौटे: आदिवासियों के घर तोड़ने पर सीएम ने DFO हटाया, शिवराज की शिकायत के बाद सख्त कार्रवाई

Bhopal, MP

देवास जिले के खिवनी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों पर हुई बुलडोजर कार्रवाई ने राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है। घटना के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के हस्तक्षेप पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर के डीएफओ मगन सिंह डाबर को हटाने का निर्णय लिया। अब उनकी जगह अर्चना पटेल को सीहोर का नया डीएफओ नियुक्त किया गया है।

23 जून को तोड़े गए थे 50 से अधिक आदिवासी घर

23 जून को वन विभाग ने खिवनी अभयारण्य क्षेत्र में 50 से ज्यादा आदिवासी कच्चे घरों को अतिक्रमण बताकर गिरा दिया था। इस कार्रवाई के विरोध में पीड़ितों ने शिवराज सिंह चौहान से भेंट की थी। रविवार को शिवराज पीड़ित आदिवासी परिवारों को साथ लेकर सीएम हाउस पहुंचे और मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

CM बोले- हमारी सरकार गरीबों के साथ है

सीएम मोहन यादव ने आदिवासियों की बात सुनते हुए अधिकारियों को जांच और दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, "हमारी सरकार गरीबों की है, गरीबों के साथ है। ऐसी संवेदनशील कार्रवाई में सावधानी बरतनी चाहिए।"

मंत्री शाह पैदल पहुंचे गांव, ट्रॉली में लौटे

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. विजय शाह ने खिवनी गांव का दौरा किया। कीचड़ और दलदल भरे रास्तों के कारण उन्होंने करीब 3-4 किलोमीटर तक पैदल चलकर गांव में पीड़ितों से मुलाकात की। लौटते समय वे ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठकर बाहर निकले। इस दौरान सीएम के अवर सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम, विधायक आशीष शर्मा व अन्य अधिकारी भी साथ थे।

बारिश के मौसम में घर तोड़ने पर उठे सवाल

विपक्ष ने इस घटना पर सरकार को घेरा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि मानसून के दौरान किसी भी मकान को गिराना नियमविरुद्ध है। उन्होंने सवाल किया कि क्या शिवराज सिंह चौहान अब भी आदिवासियों के मुद्दे पर चुप रहेंगे?

"अभयारण्य नहीं, आदिवासी संस्कृति पर हमला" - अलावा

जयस के संरक्षक डॉ. हीरालाल अलावा ने आरोप लगाया कि सरकार "संरक्षण" के नाम पर आदिवासियों को पैतृक जमीन से बेदखल कर रही है। उन्होंने कहा कि खिवनी अभयारण्य सिर्फ जंगल नहीं, बल्कि वहां बसे आदिवासियों की संस्कृति, पहचान और आजीविका का स्रोत है।

सरकार के सामने चुनौती: विकास और अधिकार में संतुलन

यह घटना आदिवासी अधिकारों और वन नीति के बीच बढ़ते तनाव को उजागर करती है। अब देखना होगा कि सरकार पीड़ित परिवारों को किस हद तक राहत देती है और आगे ऐसी घटनाएं रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jun 2025 By दैनिक जागरण

खिवनी पहुंचे मंत्री शाह, ट्रॉली में लौटे: आदिवासियों के घर तोड़ने पर सीएम ने DFO हटाया, शिवराज की शिकायत के बाद सख्त कार्रवाई

Bhopal, MP

23 जून को तोड़े गए थे 50 से अधिक आदिवासी घर

23 जून को वन विभाग ने खिवनी अभयारण्य क्षेत्र में 50 से ज्यादा आदिवासी कच्चे घरों को अतिक्रमण बताकर गिरा दिया था। इस कार्रवाई के विरोध में पीड़ितों ने शिवराज सिंह चौहान से भेंट की थी। रविवार को शिवराज पीड़ित आदिवासी परिवारों को साथ लेकर सीएम हाउस पहुंचे और मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

CM बोले- हमारी सरकार गरीबों के साथ है

सीएम मोहन यादव ने आदिवासियों की बात सुनते हुए अधिकारियों को जांच और दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, "हमारी सरकार गरीबों की है, गरीबों के साथ है। ऐसी संवेदनशील कार्रवाई में सावधानी बरतनी चाहिए।"

मंत्री शाह पैदल पहुंचे गांव, ट्रॉली में लौटे

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. विजय शाह ने खिवनी गांव का दौरा किया। कीचड़ और दलदल भरे रास्तों के कारण उन्होंने करीब 3-4 किलोमीटर तक पैदल चलकर गांव में पीड़ितों से मुलाकात की। लौटते समय वे ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठकर बाहर निकले। इस दौरान सीएम के अवर सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम, विधायक आशीष शर्मा व अन्य अधिकारी भी साथ थे।

बारिश के मौसम में घर तोड़ने पर उठे सवाल

विपक्ष ने इस घटना पर सरकार को घेरा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि मानसून के दौरान किसी भी मकान को गिराना नियमविरुद्ध है। उन्होंने सवाल किया कि क्या शिवराज सिंह चौहान अब भी आदिवासियों के मुद्दे पर चुप रहेंगे?

"अभयारण्य नहीं, आदिवासी संस्कृति पर हमला" - अलावा

जयस के संरक्षक डॉ. हीरालाल अलावा ने आरोप लगाया कि सरकार "संरक्षण" के नाम पर आदिवासियों को पैतृक जमीन से बेदखल कर रही है। उन्होंने कहा कि खिवनी अभयारण्य सिर्फ जंगल नहीं, बल्कि वहां बसे आदिवासियों की संस्कृति, पहचान और आजीविका का स्रोत है।

सरकार के सामने चुनौती: विकास और अधिकार में संतुलन

यह घटना आदिवासी अधिकारों और वन नीति के बीच बढ़ते तनाव को उजागर करती है। अब देखना होगा कि सरकार पीड़ित परिवारों को किस हद तक राहत देती है और आगे ऐसी घटनाएं रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-reached-khivani-reached-khivani-cm-removed-dfo-after-breaking/article-25954

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.