VIDO: राष्ट्रगीत पर मौन खड़े दिखे कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद, BJP ने उठाए सवाल

Bhopal, MP

On

मध्य प्रदेश की सियासत इन दिनों केवल बयानों की नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति के प्रतीकों पर भी घमासान का मैदान बन गई है। सेना को लेकर विवादों में घिरे बयानबाज़ी के दौर के बीच अब कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद एक नए विवाद के केंद्र में आ गए हैं। भाजपा ने उन पर राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप लगाया है।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के मुताबिक, आरिफ मसूद एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम्” के समय शांत खड़े नजर रहे हैं, जबकि अन्य लोग राष्ट्रगीत गा रहे थे। यह कार्यक्रम उन्होंने अपने सरकारी आवास पर सेना के सम्मान में आयोजित किया था।

इस वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "कांग्रेस और आरिफ मसूद को राष्ट्रगीत से इतनी नफरत क्यों? यही कांग्रेस की असल मानसिकता है।"

आशीष अग्रवाल ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, आरिफ मसूद की जुबान पर देश नहीं, तुष्टिकरण बैठा है। ‘वंदे मातरम्’ की गूंज जब उनके कानों तक पहुंची, तो उनकी बोलती बंद हो गई। क्या कांग्रेस इस दिखावे पर कोई जवाब देगी?”

भाजपा ने इस मामले को लेकर कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व पर भी सवाल उठाए हैं, विशेषकर जीतू पटवारी से स्पष्टीकरण मांगा है कि क्या पार्टी इस व्यवहार का समर्थन करती है।

हालांकि, आरिफ मसूद की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। कांग्रेस पार्टी ने भी इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। लेकिन भाजपा ने संकेत दिए हैं कि यदि जल्द ही सफाई नहीं दी गई तो वे इस मुद्दे को जनता के बीच और उग्र रूप से उठाएंगे।

यह मामला उस समय उभरा है जब प्रदेश में भाजपा नेताओं द्वारा सेना को लेकर की गई विवादास्पद टिप्पणियों पर कांग्रेस हमलावर रही है। अब स्थिति उलटती नजर रही है, और भाजपा ने कांग्रेस पर ही देशभक्ति के प्रतीकों के प्रति दोहरी मानसिकता अपनाने का आरोप जड़ दिया है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 May 2025 By Nitin Trivedi

VIDO: राष्ट्रगीत पर मौन खड़े दिखे कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद, BJP ने उठाए सवाल

Bhopal, MP

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के मुताबिक, आरिफ मसूद एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम्” के समय शांत खड़े नजर रहे हैं, जबकि अन्य लोग राष्ट्रगीत गा रहे थे। यह कार्यक्रम उन्होंने अपने सरकारी आवास पर सेना के सम्मान में आयोजित किया था।

इस वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "कांग्रेस और आरिफ मसूद को राष्ट्रगीत से इतनी नफरत क्यों? यही कांग्रेस की असल मानसिकता है।"

आशीष अग्रवाल ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, आरिफ मसूद की जुबान पर देश नहीं, तुष्टिकरण बैठा है। ‘वंदे मातरम्’ की गूंज जब उनके कानों तक पहुंची, तो उनकी बोलती बंद हो गई। क्या कांग्रेस इस दिखावे पर कोई जवाब देगी?”

भाजपा ने इस मामले को लेकर कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व पर भी सवाल उठाए हैं, विशेषकर जीतू पटवारी से स्पष्टीकरण मांगा है कि क्या पार्टी इस व्यवहार का समर्थन करती है।

हालांकि, आरिफ मसूद की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। कांग्रेस पार्टी ने भी इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। लेकिन भाजपा ने संकेत दिए हैं कि यदि जल्द ही सफाई नहीं दी गई तो वे इस मुद्दे को जनता के बीच और उग्र रूप से उठाएंगे।

यह मामला उस समय उभरा है जब प्रदेश में भाजपा नेताओं द्वारा सेना को लेकर की गई विवादास्पद टिप्पणियों पर कांग्रेस हमलावर रही है। अब स्थिति उलटती नजर रही है, और भाजपा ने कांग्रेस पर ही देशभक्ति के प्रतीकों के प्रति दोहरी मानसिकता अपनाने का आरोप जड़ दिया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/congress-mla-arif-masood-bjp-raised-questions-raised-on-the/article-21273

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.