देवास में लापता युवक का खेत में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

देवास शहर के आनंद नारायण पार्क क्षेत्र में रहने वाले विनोद वर्मा (उम्र लगभग 40 वर्ष) का शव सोमवार सुबह कॉलोनी से लगे एक खेत में संदिग्ध हालत में मिला। रविवार रात से लापता विनोद की गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई थी। पूरी रात परिजन उन्हें तलाशते रहे, लेकिन सुबह उनकी तलाश एक दुखद मोड़ पर खत्म हुई।

परिजनों का आरोप- ये सामान्य मौत नहीं, की जाए हत्या की जांच

घटनास्थल पर पहुंचे विनोद के परिजनों ने उनकी मौत पर गंभीर संदेह जताया और इसे हत्या की आशंका बताया। उनका कहना है कि विनोद बिना किसी तनाव या बीमारी के अचानक गायब नहीं हो सकता था। पुलिस से उन्होंने मांग की कि पूरी घटना की निष्पक्ष और गहराई से जांच की जाए।

पुलिस जुटी जांच में, सीसीटीवी फुटेज से मिलेगी कड़ी

सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार, विनोद की मौत के असल कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विनोद वर्मा अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। उनका इस तरह असमय जाना पूरे मोहल्ले को सदमे में डाल गया है। मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस का दावा है कि जांच प्राथमिकता पर की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jul 2025 By दैनिक जागरण

देवास में लापता युवक का खेत में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

परिजनों का आरोप- ये सामान्य मौत नहीं, की जाए हत्या की जांच

घटनास्थल पर पहुंचे विनोद के परिजनों ने उनकी मौत पर गंभीर संदेह जताया और इसे हत्या की आशंका बताया। उनका कहना है कि विनोद बिना किसी तनाव या बीमारी के अचानक गायब नहीं हो सकता था। पुलिस से उन्होंने मांग की कि पूरी घटना की निष्पक्ष और गहराई से जांच की जाए।

पुलिस जुटी जांच में, सीसीटीवी फुटेज से मिलेगी कड़ी

सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार, विनोद की मौत के असल कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विनोद वर्मा अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। उनका इस तरह असमय जाना पूरे मोहल्ले को सदमे में डाल गया है। मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस का दावा है कि जांच प्राथमिकता पर की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/dead-body-found-in-the-farm-of-a-missing-youth/article-26813

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.