बागेश्वर धाम में टेंट गिरने से श्रद्धालु की मौत, 8 घायल: बारिश के कारण हुआ हादसा

Chhatarpur, MP

छतरपुर जिले के गढ़ा गांव स्थित प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। भारी बारिश के दौरान टेंट गिरने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि भगदड़ में आठ लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब धाम परिसर में भक्त भारी संख्या में आरती के बाद टेंट के नीचे शरण लिए हुए थे।

 जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ। बारिश से बचने के लिए भक्त टेंट के नीचे इकट्ठा हो गए थे। तभी पानी भरने के कारण टेंट का एक हिस्सा अचानक ढह गया। इसके चलते भगदड़ मच गई और करीब 20 लोग टेंट के नीचे दब गए।

घटना में उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाले 50 वर्षीय श्यामलाल कौशल की लोहे के एंगल से सिर पर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वे परिवार के छह सदस्यों के साथ बुधवार रात बागेश्वर धाम पहुंचे थे। यहां शुक्रवार को पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिवस मनाया जाना है, जिसमें शामिल होने वे आए थे।

घायलों को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जिला अस्पताल के डॉ. नरेश त्रिपाठी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक को धाम से लाया गया था और परिजनों ने टेंट गिरने की जानकारी दी है।

श्यामलाल कौशल की बेटी सौम्या ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगातार बारिश से टेंट में पानी भर गया था, जिससे वह गिर पड़ा। पड़ोसी आर्यन, जो मृतक परिवार के साथ मौजूद थे, ने बताया कि पानी बचाने के लिए सभी टेंट में चले गए थे, तभी अचानक टेंट ढह गया।

बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय ने बताया कि हादसे की वजह बारिश है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बागेश्वर धाम में टेंट गिरने से श्रद्धालु की मौत, 8 घायल: बारिश के कारण हुआ हादसा

Chhatarpur, MP

 जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ। बारिश से बचने के लिए भक्त टेंट के नीचे इकट्ठा हो गए थे। तभी पानी भरने के कारण टेंट का एक हिस्सा अचानक ढह गया। इसके चलते भगदड़ मच गई और करीब 20 लोग टेंट के नीचे दब गए।

घटना में उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाले 50 वर्षीय श्यामलाल कौशल की लोहे के एंगल से सिर पर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वे परिवार के छह सदस्यों के साथ बुधवार रात बागेश्वर धाम पहुंचे थे। यहां शुक्रवार को पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिवस मनाया जाना है, जिसमें शामिल होने वे आए थे।

घायलों को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जिला अस्पताल के डॉ. नरेश त्रिपाठी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक को धाम से लाया गया था और परिजनों ने टेंट गिरने की जानकारी दी है।

श्यामलाल कौशल की बेटी सौम्या ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगातार बारिश से टेंट में पानी भर गया था, जिससे वह गिर पड़ा। पड़ोसी आर्यन, जो मृतक परिवार के साथ मौजूद थे, ने बताया कि पानी बचाने के लिए सभी टेंट में चले गए थे, तभी अचानक टेंट ढह गया।

बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय ने बताया कि हादसे की वजह बारिश है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/devotee-died-due-to-8-injured-rain-due-to-falling/article-26364

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.