छतरपुर: 'नशे से दूरी' अभियान का समापन, डीआईजी बोले - नशा पहले घर तबाह करता है, फिर समाज

Chhatarpur, MP

मध्य प्रदेश के छतरपुर में बुधवार को "नशे से दूरी है जरूरी" जनजागरूकता अभियान का समापन एक प्रभावशाली बाइक रैली के साथ किया गया।

 यह रैली छतरपुर शहर की पुलिस लाइन से रवाना हुई, जिसमें बड़ी संख्या में डॉक्टर, पुलिस अधिकारी, स्कूली बच्चे और आम नागरिक शामिल हुए।

अभियान के अंतर्गत 15 से 30 जुलाई तक पूरे जिले में नशा मुक्ति को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। समापन अवसर पर डीआईजी ललित शाक्यवार ने इसे पुलिस महानिदेशक द्वारा उठाया गया "क्रांतिकारी कदम" बताया।

रैली का जगह-जगह हुआ स्वागत, बच्चों में भी दिखा उत्साह

रैली के दौरान शहरवासियों ने बाइक सवारों का फूल मालाओं से स्वागत किया। स्कूली बच्चों और युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से देखने लायक रही। सभी बाइक सवारों ने हेलमेट पहनकर सुरक्षित वाहन संचालन का संदेश दिया।

“नशा घर को तोड़ता है, समाज को खोखला करता है” - डीआईजी

समापन कार्यक्रम में संबोधित करते हुए डीआईजी शाक्यवार ने कहा,

"नशा सबसे पहले घर का नाश करता है, फिर पूरे जिले और समाज को खोखला कर देता है।"

उन्होंने कहा कि मानसिक, शारीरिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से नशा व्यक्ति को पूरी तरह बर्बाद कर देता है। घरेलू हिंसा, आपसी तनाव, दुर्घटनाएं और अपराध — ये सभी नशे की उपज हैं।

स्कूल-कॉलेजों में हुआ संवाद, युवाओं को दिया संदेश

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने शैक्षणिक संस्थानों में जाकर छात्रों से संवाद किया और उन्हें बताया कि नशा सिर्फ आदत नहीं, एक धीमी मौत है। कई युवाओं ने इस दौरान नशा छोड़ने की शपथ भी ली।

डीआईजी ने कहा कि अक्सर लोग तभी चेतते हैं जब बहुत देर हो चुकी होती है — या तो किसी की जान जा चुकी होती है या परिवार टूट चुका होता है। यह अभियान समय रहते चेताने का प्रयास है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jul 2025 By दैनिक जागरण

छतरपुर: 'नशे से दूरी' अभियान का समापन, डीआईजी बोले - नशा पहले घर तबाह करता है, फिर समाज

Chhatarpur, MP

 यह रैली छतरपुर शहर की पुलिस लाइन से रवाना हुई, जिसमें बड़ी संख्या में डॉक्टर, पुलिस अधिकारी, स्कूली बच्चे और आम नागरिक शामिल हुए।

अभियान के अंतर्गत 15 से 30 जुलाई तक पूरे जिले में नशा मुक्ति को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। समापन अवसर पर डीआईजी ललित शाक्यवार ने इसे पुलिस महानिदेशक द्वारा उठाया गया "क्रांतिकारी कदम" बताया।

रैली का जगह-जगह हुआ स्वागत, बच्चों में भी दिखा उत्साह

रैली के दौरान शहरवासियों ने बाइक सवारों का फूल मालाओं से स्वागत किया। स्कूली बच्चों और युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से देखने लायक रही। सभी बाइक सवारों ने हेलमेट पहनकर सुरक्षित वाहन संचालन का संदेश दिया।

“नशा घर को तोड़ता है, समाज को खोखला करता है” - डीआईजी

समापन कार्यक्रम में संबोधित करते हुए डीआईजी शाक्यवार ने कहा,

"नशा सबसे पहले घर का नाश करता है, फिर पूरे जिले और समाज को खोखला कर देता है।"

उन्होंने कहा कि मानसिक, शारीरिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से नशा व्यक्ति को पूरी तरह बर्बाद कर देता है। घरेलू हिंसा, आपसी तनाव, दुर्घटनाएं और अपराध — ये सभी नशे की उपज हैं।

स्कूल-कॉलेजों में हुआ संवाद, युवाओं को दिया संदेश

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने शैक्षणिक संस्थानों में जाकर छात्रों से संवाद किया और उन्हें बताया कि नशा सिर्फ आदत नहीं, एक धीमी मौत है। कई युवाओं ने इस दौरान नशा छोड़ने की शपथ भी ली।

डीआईजी ने कहा कि अक्सर लोग तभी चेतते हैं जब बहुत देर हो चुकी होती है — या तो किसी की जान जा चुकी होती है या परिवार टूट चुका होता है। यह अभियान समय रहते चेताने का प्रयास है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/dig-said-the-distance-campaign-from-chhatarpur-drugs-said/article-29298

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.