विदिशा में इलाज के दौरान 2 साल के मासूम की मौत, परिजनों ने किया बवाल: डॉक्टर से मारपीट, क्लीनिक में तोड़फोड़, हाईवे जाम

vidisha, MP

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में लटेरी कस्बे में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया। न सिर्फ क्लीनिक में तोड़फोड़ और पथराव किया गया, बल्कि झोलाछाप डॉक्टर से मारपीट भी की गई। मामला इतना बढ़ा कि गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। आरोपी डॉक्टर को तत्काल हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। वहीं, गुस्साए परिजन और स्थानीय लोग बच्चे की मौत को लेकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर ही डटे रहे।

झोलाछाप डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप

परिजनों का आरोप है कि बच्चे की तबीयत खराब होने पर वे उसे स्थानीय झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक में लेकर गए थे। जहां सही उपचार न मिलने और लापरवाही के चलते बच्चे की हालत बिगड़ती चली गई और अंततः उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही गुस्साए परिजनों ने क्लीनिक में जमकर पथराव किया।

प्रशासन मौके पर मौजूद, स्थिति तनावपूर्ण

सूचना मिलते ही तहसीलदार समेत प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाइश दी जा रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक लोग हाईवे पर ही जमे हुए थे और यातायात पूरी तरह से ठप था।

पुलिस और प्रशासनिक अमला स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहा है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jul 2025 By दैनिक जागरण

विदिशा में इलाज के दौरान 2 साल के मासूम की मौत, परिजनों ने किया बवाल: डॉक्टर से मारपीट, क्लीनिक में तोड़फोड़, हाईवे जाम

vidisha, MP

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। आरोपी डॉक्टर को तत्काल हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। वहीं, गुस्साए परिजन और स्थानीय लोग बच्चे की मौत को लेकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर ही डटे रहे।

झोलाछाप डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप

परिजनों का आरोप है कि बच्चे की तबीयत खराब होने पर वे उसे स्थानीय झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक में लेकर गए थे। जहां सही उपचार न मिलने और लापरवाही के चलते बच्चे की हालत बिगड़ती चली गई और अंततः उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही गुस्साए परिजनों ने क्लीनिक में जमकर पथराव किया।

प्रशासन मौके पर मौजूद, स्थिति तनावपूर्ण

सूचना मिलते ही तहसीलदार समेत प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाइश दी जा रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक लोग हाईवे पर ही जमे हुए थे और यातायात पूरी तरह से ठप था।

पुलिस और प्रशासनिक अमला स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहा है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/during-treatment-in-vidisha-2-year-old-innocent-died-by/article-26372

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.