पति के अफेयर और घरेलू हिंसा से तंग महिला ने खाया जहर

Indore, MP

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में वैवाहिक जीवन की कलह और पति के अवैध संबंधों से परेशान एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

मृतका की पहचान नेहा मालवीय (27 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कनाडिया क्षेत्र के खतरीखेड़ी की रहने वाली थी। नेहा ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट लिखा जिसमें उसने पति राहुल मालवीय पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

 सुसाइड नोट में पति पर प्रताड़ना और अफेयर के आरोप

नेहा ने आरोप लगाया कि उसका पति राहुल एक युवती वर्षा के साथ प्रेम संबंध में है और उसी के कहने पर दोनों के बीच झगड़े करवाता था। राहुल, जो एक निजी कंपनी में सेफ्टी इंजीनियर है, झगड़ों के फोटो और वीडियो वर्षा को भेजता था। साथ ही, परिवार और रिश्तेदारों में नेहा की छवि खराब करने की कोशिश करता था।

10 साल पहले प्रेम विवाह, एक 7 वर्षीय बेटी भी

नेहा और राहुल का विवाह करीब 10 साल पहले प्रेम विवाह के रूप में हुआ था। उनके एक सात वर्षीय बेटी भी है। नेहा के मुताबिक, वह सास-ससुर की सेवा करती थी, घरेलू जिम्मेदारियों को निभा रही थी, लेकिन इसके बावजूद उस पर झूठे आरोप लगाए गए और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

मायके पक्ष ने लगाया मारपीट का आरोप

नेहा की मां सुनीता ने पुलिस को बताया कि सोमवार को राहुल ने नेहा को घर बुलाकर मारपीट की थी। जब वह मौके पर पहुंची, तब तक नेहा जहर खा चुकी थी। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मंगलवार शाम को नेहा की मौत हो गई।

पति और युवती पर हो सकती है कार्रवाई

कनाडिया पुलिस नेहा के सुसाइड नोट और परिजनों के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर चुकी है। पुलिस पति राहुल मालवीय के साथ-साथ वर्षा और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, पति पर घरेलू हिंसा और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला दर्ज किया जा सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jul 2025 By दैनिक जागरण

पति के अफेयर और घरेलू हिंसा से तंग महिला ने खाया जहर

Indore, MP

मृतका की पहचान नेहा मालवीय (27 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कनाडिया क्षेत्र के खतरीखेड़ी की रहने वाली थी। नेहा ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट लिखा जिसमें उसने पति राहुल मालवीय पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

 सुसाइड नोट में पति पर प्रताड़ना और अफेयर के आरोप

नेहा ने आरोप लगाया कि उसका पति राहुल एक युवती वर्षा के साथ प्रेम संबंध में है और उसी के कहने पर दोनों के बीच झगड़े करवाता था। राहुल, जो एक निजी कंपनी में सेफ्टी इंजीनियर है, झगड़ों के फोटो और वीडियो वर्षा को भेजता था। साथ ही, परिवार और रिश्तेदारों में नेहा की छवि खराब करने की कोशिश करता था।

10 साल पहले प्रेम विवाह, एक 7 वर्षीय बेटी भी

नेहा और राहुल का विवाह करीब 10 साल पहले प्रेम विवाह के रूप में हुआ था। उनके एक सात वर्षीय बेटी भी है। नेहा के मुताबिक, वह सास-ससुर की सेवा करती थी, घरेलू जिम्मेदारियों को निभा रही थी, लेकिन इसके बावजूद उस पर झूठे आरोप लगाए गए और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

मायके पक्ष ने लगाया मारपीट का आरोप

नेहा की मां सुनीता ने पुलिस को बताया कि सोमवार को राहुल ने नेहा को घर बुलाकर मारपीट की थी। जब वह मौके पर पहुंची, तब तक नेहा जहर खा चुकी थी। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मंगलवार शाम को नेहा की मौत हो गई।

पति और युवती पर हो सकती है कार्रवाई

कनाडिया पुलिस नेहा के सुसाइड नोट और परिजनों के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर चुकी है। पुलिस पति राहुल मालवीय के साथ-साथ वर्षा और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, पति पर घरेलू हिंसा और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला दर्ज किया जा सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/fed-up-with-husbands-affair-and-domestic-violence-ate-poison/article-26218

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.