छिंदवाड़ा में आदिवासी युवक के साथ अमानवीय बर्ताव का आरोप: ढाबा संचालक पर एफआईआर, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Chhindwara, MP

छत्तीसगढ़ के छिंदवाड़ा जिले के हर्रई थाना क्षेत्र के तुइयापानी गांव में एक आदिवासी युवक के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है।

पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि ढाबा संचालक राजा चौकसे ने उसे बेरहमी से पीटा, मुंह पर थूका और पेशाब पिलाई। घटना के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

घटना 29 जून की रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। युवक का कहना है कि उसे गांव में बने मंच पर ले जाकर बुरी तरह पीटा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाने के बाद प्रदर्शन समाप्त कराया गया।

FIR के बाद एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मामले में तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी राजा चौकसे को गिरफ्तार कर नोटिस दिया गया है, जबकि अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।

एडिशनल एसपी आयुष गुप्ता ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, युवक के साथ पेशाब पिलाने और थूकने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि प्रारंभिक शिकायत में इसका उल्लेख नहीं था, लेकिन पुलिस इस आरोप की गंभीरता से जांच कर रही है।

राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की प्रतिक्रिया

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष देवरावेन भलावी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे आदिवासी समाज का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना में बाहरी तत्वों को बुलाकर युवक को टारगेट किया गया।

भलावी ने अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी विधायक पर भी निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा कि आरक्षण के नाम पर राजनीति तो होती है, लेकिन जब अत्याचार होता है, तो कोई साथ नहीं देता।

क्या है मामला? कैसे बढ़ा विवाद?

पीड़ित युवक पहले आरोपी राजा चौकसे के ढाबे में काम करता था। कुछ समय पहले पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ, जिससे नाराज होकर युवक ने ढाबा छोड़ दिया। आरोप है कि इसके बाद रात में ढाबा संचालक और उसके साथियों ने युवक के घर जाकर मारपीट की।

घटना की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर नोटिस दिया। लेकिन जब आरोपी ने बुधवार को ढाबा दोबारा खोल लिया, तो ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

फिलहाल गांव में स्थिति शांत

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गांव में कानून-व्यवस्था नियंत्रण में है। मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्रामीणों से संवाद किया जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jul 2025 By दैनिक जागरण

छिंदवाड़ा में आदिवासी युवक के साथ अमानवीय बर्ताव का आरोप: ढाबा संचालक पर एफआईआर, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Chhindwara, MP

पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि ढाबा संचालक राजा चौकसे ने उसे बेरहमी से पीटा, मुंह पर थूका और पेशाब पिलाई। घटना के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

घटना 29 जून की रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। युवक का कहना है कि उसे गांव में बने मंच पर ले जाकर बुरी तरह पीटा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाने के बाद प्रदर्शन समाप्त कराया गया।

FIR के बाद एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मामले में तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी राजा चौकसे को गिरफ्तार कर नोटिस दिया गया है, जबकि अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।

एडिशनल एसपी आयुष गुप्ता ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, युवक के साथ पेशाब पिलाने और थूकने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि प्रारंभिक शिकायत में इसका उल्लेख नहीं था, लेकिन पुलिस इस आरोप की गंभीरता से जांच कर रही है।

राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की प्रतिक्रिया

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष देवरावेन भलावी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे आदिवासी समाज का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना में बाहरी तत्वों को बुलाकर युवक को टारगेट किया गया।

भलावी ने अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी विधायक पर भी निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा कि आरक्षण के नाम पर राजनीति तो होती है, लेकिन जब अत्याचार होता है, तो कोई साथ नहीं देता।

क्या है मामला? कैसे बढ़ा विवाद?

पीड़ित युवक पहले आरोपी राजा चौकसे के ढाबे में काम करता था। कुछ समय पहले पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ, जिससे नाराज होकर युवक ने ढाबा छोड़ दिया। आरोप है कि इसके बाद रात में ढाबा संचालक और उसके साथियों ने युवक के घर जाकर मारपीट की।

घटना की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर नोटिस दिया। लेकिन जब आरोपी ने बुधवार को ढाबा दोबारा खोल लिया, तो ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

फिलहाल गांव में स्थिति शांत

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गांव में कानून-व्यवस्था नियंत्रण में है। मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्रामीणों से संवाद किया जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/fir-villagers-protest-against-dhaba-operator-of-inhuman-behavior-with/article-26348

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.