ग्वालियर में प्रॉपर्टी डील के विवाद में कारोबारी की हत्या: 5 लाख की दलाली बनी जानलेवा सौदा, चार आरोपी गिरफ्तार

Gwalior, MP

ग्वालियर में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह एक मकान की नीलामी से जुड़ी पांच लाख रुपये की दलाली (कमीशन) बनी।

प्रॉपर्टी डीलर रामस्वरूप तोमर की हत्या उन चार युवकों ने की, जो पहले उनके साथ इस मकान को लेकर सौदेबाज़ी में शामिल थे। लेकिन बाद में लालच और आपसी मनमुटाव ने इस डील को खून-खराबे में बदल दिया।

बैंक से बंधक मकान, और उस पर थी दोनों पक्षों की नजर

मकान लक्ष्मीपुरम क्षेत्र में स्थित है, जिसे यूनियन बैंक नीलाम करने वाली थी। इस मकान पर मृतक रामस्वरूप तोमर और आरोपी पक्ष दोनों की नजर थी। आरोपी अंकित बैंक रिकवरी का काम करता है, और उसे नीलामी की अंदरूनी जानकारी थी। दोनों पक्षों ने तय किया था कि नीलामी में जो मकान खरीदेगा, वह दूसरे पक्ष को 5 लाख रुपये का कमीशन देगा।

गौरव की एंट्री से टूटी डील, और बढ़ा तनाव

मामले ने तब मोड़ लिया जब अंकित के ग्रुप में गौरव तोमर नाम का बदमाश शामिल हुआ। गौरव ने सुझाव दिया कि वह बैंक से सेटिंग कर मकान अपने नाम करवा सकता है, ऐसे में रामस्वरूप को फालतू में 5 लाख क्यों दिए जाएं? यही बात बाकी आरोपियों को भी भा गई और डील तोड़ दी गई।

रामस्वरूप को जब डील टूटने का पता चला तो उसने विरोध जताया, जिससे विवाद और बढ़ा। 24 जुलाई की रात चारों आरोपी रामस्वरूप से मिलने उसके घर पहुंचे, उसे बातचीत के बहाने बाहर बुलाया और गली के किनारे ले जाकर गोली मार दी।

हत्या की रात क्या हुआ था?

रात करीब 11:20 बजे रामस्वरूप तोमर अपने घर लौटे ही थे कि तभी चारों आरोपी — गौरव, अंकित, अजय और हिमेश — वहां पहुंचे। पहले फोन पर बहस हो चुकी थी। आरोपी रामस्वरूप को गली में ले गए और वहीं कहासुनी शुरू हुई। बात बढ़ी तो गौरव तोमर ने सीधा सिर पर गोली मार दी। रामस्वरूप की मौके पर ही मौत हो गई।

मकान की असली कहानी क्या है?

विवादित मकान मूल रूप से अंबाह निवासी रेखा शर्मा के नाम पर है। उनका बेटा गौरव शर्मा वर्ष 2017 में यूनियन बैंक से 17 लाख का लोन लेकर यह मकान गिरवी रख चुका था। लोन न चुका पाने की वजह से बैंक अब मकान की नीलामी कर रही है, जिस पर प्रॉपर्टी डीलरों की नजर लगी हुई थी।

गौरव तोमर को एनकाउंटर में किया गया गिरफ्तार

हत्या के बाद पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू की। 25 जुलाई की सुबह सूचना मिली कि गौरव तोमर शंकरपुर के जंगलों में छुपा है। पुलिस ने घेराबंदी की तो गौरव ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली उसके पैर में लगी और उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस की गिरफ्त में सभी आरोपी

चारों आरोपी — गौरव तोमर, अंकित, अजय धाकड़ और हिमेश शर्मा — अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। पूछताछ में उन्होंने हत्या की बात कबूल की है और कहा कि "समझाने गए थे, लेकिन वह नहीं माना, इसलिए गोली मार दी।" पुलिस ने इनके पास से कट्टा और पिस्टल भी जब्त की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jul 2025 By दैनिक जागरण

ग्वालियर में प्रॉपर्टी डील के विवाद में कारोबारी की हत्या: 5 लाख की दलाली बनी जानलेवा सौदा, चार आरोपी गिरफ्तार

Gwalior, MP

प्रॉपर्टी डीलर रामस्वरूप तोमर की हत्या उन चार युवकों ने की, जो पहले उनके साथ इस मकान को लेकर सौदेबाज़ी में शामिल थे। लेकिन बाद में लालच और आपसी मनमुटाव ने इस डील को खून-खराबे में बदल दिया।

बैंक से बंधक मकान, और उस पर थी दोनों पक्षों की नजर

मकान लक्ष्मीपुरम क्षेत्र में स्थित है, जिसे यूनियन बैंक नीलाम करने वाली थी। इस मकान पर मृतक रामस्वरूप तोमर और आरोपी पक्ष दोनों की नजर थी। आरोपी अंकित बैंक रिकवरी का काम करता है, और उसे नीलामी की अंदरूनी जानकारी थी। दोनों पक्षों ने तय किया था कि नीलामी में जो मकान खरीदेगा, वह दूसरे पक्ष को 5 लाख रुपये का कमीशन देगा।

गौरव की एंट्री से टूटी डील, और बढ़ा तनाव

मामले ने तब मोड़ लिया जब अंकित के ग्रुप में गौरव तोमर नाम का बदमाश शामिल हुआ। गौरव ने सुझाव दिया कि वह बैंक से सेटिंग कर मकान अपने नाम करवा सकता है, ऐसे में रामस्वरूप को फालतू में 5 लाख क्यों दिए जाएं? यही बात बाकी आरोपियों को भी भा गई और डील तोड़ दी गई।

रामस्वरूप को जब डील टूटने का पता चला तो उसने विरोध जताया, जिससे विवाद और बढ़ा। 24 जुलाई की रात चारों आरोपी रामस्वरूप से मिलने उसके घर पहुंचे, उसे बातचीत के बहाने बाहर बुलाया और गली के किनारे ले जाकर गोली मार दी।

हत्या की रात क्या हुआ था?

रात करीब 11:20 बजे रामस्वरूप तोमर अपने घर लौटे ही थे कि तभी चारों आरोपी — गौरव, अंकित, अजय और हिमेश — वहां पहुंचे। पहले फोन पर बहस हो चुकी थी। आरोपी रामस्वरूप को गली में ले गए और वहीं कहासुनी शुरू हुई। बात बढ़ी तो गौरव तोमर ने सीधा सिर पर गोली मार दी। रामस्वरूप की मौके पर ही मौत हो गई।

मकान की असली कहानी क्या है?

विवादित मकान मूल रूप से अंबाह निवासी रेखा शर्मा के नाम पर है। उनका बेटा गौरव शर्मा वर्ष 2017 में यूनियन बैंक से 17 लाख का लोन लेकर यह मकान गिरवी रख चुका था। लोन न चुका पाने की वजह से बैंक अब मकान की नीलामी कर रही है, जिस पर प्रॉपर्टी डीलरों की नजर लगी हुई थी।

गौरव तोमर को एनकाउंटर में किया गया गिरफ्तार

हत्या के बाद पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू की। 25 जुलाई की सुबह सूचना मिली कि गौरव तोमर शंकरपुर के जंगलों में छुपा है। पुलिस ने घेराबंदी की तो गौरव ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली उसके पैर में लगी और उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस की गिरफ्त में सभी आरोपी

चारों आरोपी — गौरव तोमर, अंकित, अजय धाकड़ और हिमेश शर्मा — अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। पूछताछ में उन्होंने हत्या की बात कबूल की है और कहा कि "समझाने गए थे, लेकिन वह नहीं माना, इसलिए गोली मार दी।" पुलिस ने इनके पास से कट्टा और पिस्टल भी जब्त की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/four-accused-arrested-for-killing-a-businessman-in-a-property/article-28964

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.