भोपाल रेप-ब्लैकमेलिंग केस: NCW की रिपोर्ट में बड़े आपराधिक गिरोह और जबरन धर्मांतरण की आशंका, सीएम को सौंपी जांच रिपोर्ट

BHOPAL, MP

भोपाल में कॉलेज छात्राओं के साथ हुए कथित रेप और ब्लैकमेलिंग केस में नेशनल कमीशन फॉर वूमेन (NCW) की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

रिपोर्ट में सिर्फ यौन शोषण, बल्कि ड्रग्स, जबरन धर्मांतरण और संगठित अपराध के गंभीर पहलुओं की आशंका जताई गई है। यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल को सौंपी गई है, जिसमें पीड़िताओं को त्वरित न्याय और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

लग्जरी गिफ्ट और नशे के जाल में फंसाकर दुष्कर्म

NCW की जांच टीम के अनुसार, आरोपियों ने कॉलेज छात्राओं को महंगे तोहफों और लग्जरी गाड़ियों का लालच देकर अपने जाल में फंसाया। फिर नशा खिलाकर उनके साथ दुष्कर्म किया गया और अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया गया। पीड़िताओं को धमकी दी गई कि अगर वे अन्य छात्राओं को भी आरोपियों के जाल में नहीं फंसाएंगी तो उनके वीडियो वायरल कर दिए जाएंगे।

जबरन धर्मांतरण और बाहरी नेटवर्क से संबंधों की जांच जरूरी

जांच में सामने आया कि कुछ मामलों में पीड़िताओं पर धर्म बदलवाने का दबाव भी बनाया गया। आरोपियों की जीवनशैली सामान्य आर्थिक स्थिति से मेल नहीं खाती थी, जिससे ड्रग तस्करी या किसी बड़े आपराधिक गिरोह से उनके संबंध होने की आशंका जताई गई है।

तीन सदस्यीय टीम ने की विस्तृत जांच

NCW की तीन सदस्यीय टीम — पूर्व IPS अधिकारी निर्मल कौर, वकील निर्मला नायक और अंडर सेक्रेटरी आशुतोष पांडे ने 3 से 5 मई के बीच भोपाल का दौरा किया। उन्होंने पीड़िताओं, उनके परिजनों, पुलिस अधिकारियों और कॉलेज प्रशासन से बातचीत कर रिपोर्ट तैयार की।

सरकारी संसाधनों और बाहरी फंडिंग की भी जांच की मांग

रिपोर्ट में यह भी सिफारिश की गई है कि राज्य सरकार इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कराए। विशेष रूप से यह देखा जाए कि क्या इस नेटवर्क को किसी तरह की बाहरी फंडिंग मिल रही है। साथ ही, वैचारिक प्रभाव और निजी संस्थानों द्वारा सरकारी योजनाओं, जमीन और शिक्षा निधियों के दुरुपयोग की संभावना की भी जांच होनी चाहिए।

कठोर कार्रवाई की मांग

NCW ने अपनी रिपोर्ट में राज्य सरकार से मांग की है कि पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाए। यह मामला केवल यौन अपराध का है, बल्कि सामाजिक ताने-बाने को तोड़ने की गहरी साजिश का भी संकेत देता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 May 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल रेप-ब्लैकमेलिंग केस: NCW की रिपोर्ट में बड़े आपराधिक गिरोह और जबरन धर्मांतरण की आशंका, सीएम को सौंपी जांच रिपोर्ट

BHOPAL, MP

रिपोर्ट में सिर्फ यौन शोषण, बल्कि ड्रग्स, जबरन धर्मांतरण और संगठित अपराध के गंभीर पहलुओं की आशंका जताई गई है। यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल को सौंपी गई है, जिसमें पीड़िताओं को त्वरित न्याय और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

लग्जरी गिफ्ट और नशे के जाल में फंसाकर दुष्कर्म

NCW की जांच टीम के अनुसार, आरोपियों ने कॉलेज छात्राओं को महंगे तोहफों और लग्जरी गाड़ियों का लालच देकर अपने जाल में फंसाया। फिर नशा खिलाकर उनके साथ दुष्कर्म किया गया और अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया गया। पीड़िताओं को धमकी दी गई कि अगर वे अन्य छात्राओं को भी आरोपियों के जाल में नहीं फंसाएंगी तो उनके वीडियो वायरल कर दिए जाएंगे।

जबरन धर्मांतरण और बाहरी नेटवर्क से संबंधों की जांच जरूरी

जांच में सामने आया कि कुछ मामलों में पीड़िताओं पर धर्म बदलवाने का दबाव भी बनाया गया। आरोपियों की जीवनशैली सामान्य आर्थिक स्थिति से मेल नहीं खाती थी, जिससे ड्रग तस्करी या किसी बड़े आपराधिक गिरोह से उनके संबंध होने की आशंका जताई गई है।

तीन सदस्यीय टीम ने की विस्तृत जांच

NCW की तीन सदस्यीय टीम — पूर्व IPS अधिकारी निर्मल कौर, वकील निर्मला नायक और अंडर सेक्रेटरी आशुतोष पांडे ने 3 से 5 मई के बीच भोपाल का दौरा किया। उन्होंने पीड़िताओं, उनके परिजनों, पुलिस अधिकारियों और कॉलेज प्रशासन से बातचीत कर रिपोर्ट तैयार की।

सरकारी संसाधनों और बाहरी फंडिंग की भी जांच की मांग

रिपोर्ट में यह भी सिफारिश की गई है कि राज्य सरकार इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कराए। विशेष रूप से यह देखा जाए कि क्या इस नेटवर्क को किसी तरह की बाहरी फंडिंग मिल रही है। साथ ही, वैचारिक प्रभाव और निजी संस्थानों द्वारा सरकारी योजनाओं, जमीन और शिक्षा निधियों के दुरुपयोग की संभावना की भी जांच होनी चाहिए।

कठोर कार्रवाई की मांग

NCW ने अपनी रिपोर्ट में राज्य सरकार से मांग की है कि पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाए। यह मामला केवल यौन अपराध का है, बल्कि सामाजिक ताने-बाने को तोड़ने की गहरी साजिश का भी संकेत देता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/pwd-employee-also-died-due-to-slipping-scooter-of-a/article-21666

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.