सैलाना में मोहर्रम जुलूस के दौरान हिंदू राष्ट्र का बैनर जला, तनाव; मस्जिद चौराहे पर हुआ हनुमान चालीसा पाठ

Ratlam, MP

रतलाम जिले के सैलाना कस्बे में रविवार रात मोहर्रम जुलूस के दौरान एक वीडियो वायरल होने के बाद सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई।

 वीडियो में एक युवक आग से करतब दिखाते हुए कथित रूप से ‘हिंदू राष्ट्र’ लिखे भगवा बैनर की ओर आग का गोला छोड़ता नजर आया, जिससे बैनर आंशिक रूप से जल गया। यह घटना सैलाना मस्जिद चौराहे की बताई जा रही है।

सोमवार सुबह वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आते ही हिंदू संगठनों ने विरोध जताया और इलाके में दुकानों को बंद करवा दिया। चौराहे पर लोगों ने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया है।

वीडियो वायरल होते ही भड़का माहौल

बताया जा रहा है कि घटना रविवार रात ताजिए के दौरान हुई। जुलूस में शामिल युवक आग से करतब कर रहा था, इसी दौरान उसने जलती हुई गेंद को भगवा बैनर की दिशा में फेंका, जिससे वह जलने लगा। चौराहे पर भारी भीड़ मौजूद थी, लेकिन किसी ने युवक को रोकने की कोशिश नहीं की। वीडियो सामने आने के बाद सोमवार सुबह कस्बे में भारी नाराज़गी देखने को मिली।

हिंदू संगठनों का विरोध, बाजार बंद

सोमवार को सर्व हिंदू समाज समेत कई संगठनों ने घटना को भगवा प्रतीक का अपमान बताते हुए विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों ने खुद पहल कर सुबह 10 बजे से स्वेच्छा से बाजार बंद रखा। चौराहे पर धार्मिक पाठ आयोजित कर विरोध जताया गया।

मस्जिद चौराहे पर बैठकर पढ़ी गई हनुमान चालीसा

विरोध के रूप में हिंदू समाज के लोग मस्जिद चौराहे पर बैठकर शांतिपूर्ण ढंग से हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। मौके पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल, एसडीओपी रतलाम ग्रामीण किशोर पाटनवाला और थाना प्रभारी सुरेश गडरिया स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लगातार संवाद करते रहे।

रासुका लगाने की मांग, पुलिस कर रही जांच

हिंदू संगठनों ने आरोपी युवक के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कहा है कि वीडियो की विधिवत जांच की जा रही है और घटना की सत्यता की पुष्टि के बाद कार्रवाई की जाएगी। फ़िलहाल सैलाना में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है, और एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सैलाना में मोहर्रम जुलूस के दौरान हिंदू राष्ट्र का बैनर जला, तनाव; मस्जिद चौराहे पर हुआ हनुमान चालीसा पाठ

Ratlam, MP

 वीडियो में एक युवक आग से करतब दिखाते हुए कथित रूप से ‘हिंदू राष्ट्र’ लिखे भगवा बैनर की ओर आग का गोला छोड़ता नजर आया, जिससे बैनर आंशिक रूप से जल गया। यह घटना सैलाना मस्जिद चौराहे की बताई जा रही है।

सोमवार सुबह वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आते ही हिंदू संगठनों ने विरोध जताया और इलाके में दुकानों को बंद करवा दिया। चौराहे पर लोगों ने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया है।

वीडियो वायरल होते ही भड़का माहौल

बताया जा रहा है कि घटना रविवार रात ताजिए के दौरान हुई। जुलूस में शामिल युवक आग से करतब कर रहा था, इसी दौरान उसने जलती हुई गेंद को भगवा बैनर की दिशा में फेंका, जिससे वह जलने लगा। चौराहे पर भारी भीड़ मौजूद थी, लेकिन किसी ने युवक को रोकने की कोशिश नहीं की। वीडियो सामने आने के बाद सोमवार सुबह कस्बे में भारी नाराज़गी देखने को मिली।

हिंदू संगठनों का विरोध, बाजार बंद

सोमवार को सर्व हिंदू समाज समेत कई संगठनों ने घटना को भगवा प्रतीक का अपमान बताते हुए विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों ने खुद पहल कर सुबह 10 बजे से स्वेच्छा से बाजार बंद रखा। चौराहे पर धार्मिक पाठ आयोजित कर विरोध जताया गया।

मस्जिद चौराहे पर बैठकर पढ़ी गई हनुमान चालीसा

विरोध के रूप में हिंदू समाज के लोग मस्जिद चौराहे पर बैठकर शांतिपूर्ण ढंग से हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। मौके पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल, एसडीओपी रतलाम ग्रामीण किशोर पाटनवाला और थाना प्रभारी सुरेश गडरिया स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लगातार संवाद करते रहे।

रासुका लगाने की मांग, पुलिस कर रही जांच

हिंदू संगठनों ने आरोपी युवक के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कहा है कि वीडियो की विधिवत जांच की जा रही है और घटना की सत्यता की पुष्टि के बाद कार्रवाई की जाएगी। फ़िलहाल सैलाना में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है, और एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/hanuman-chalisa-recited-at-masjid-intersection-of-hindu-nation-during/article-26797

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.