घूंघट विवाद में पिता ने बेटे को पटका, इलाज के दौरान मौत: आरोपी पर हत्या का केस दर्ज

Ujjain, MP

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने पत्नी से विवाद के दौरान तीन वर्षीय बेटे को सड़क पर पटक दिया। मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई है, जिसके बाद आरोपी पिता पर अब हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

घटना 29 जून की शाम की है। उमरिया गांव निवासी आज़ाद शाह का पत्नी मुस्कान से उस समय झगड़ा हो गया जब दोनों उज्जैन के बड़नगर क्षेत्र में स्थित चौपाटी से गुजर रहे थे। सामने गांव के कुछ लोग आते देख आज़ाद ने मुस्कान से घूंघट डालने को कहा, लेकिन जब उसने इनकार किया तो गुस्से में आकर आज़ाद ने अपनी गोद में बैठे बेटे तनवीर को जोर से ज़मीन पर पटक दिया।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे को तत्काल उज्जैन जिला अस्पताल पहुंचाया। सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आने के कारण वह चार दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहा। बुधवार देर रात बच्चे की मौत हो गई।

ढाबा संचालक ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा
घटना के तुरंत बाद पास ही के ढाबा संचालक पीयूष मोरवाल ने साहस दिखाते हुए आरोपी पिता आज़ाद शाह को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में पहले गंभीर चोट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था, लेकिन बच्चे की मौत के बाद अब आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बड़नगर थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि आरोपी वर्तमान में जेल में है और मृतक की मां मुस्कान की शिकायत के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jul 2025 By दैनिक जागरण

घूंघट विवाद में पिता ने बेटे को पटका, इलाज के दौरान मौत: आरोपी पर हत्या का केस दर्ज

Ujjain, MP

घटना 29 जून की शाम की है। उमरिया गांव निवासी आज़ाद शाह का पत्नी मुस्कान से उस समय झगड़ा हो गया जब दोनों उज्जैन के बड़नगर क्षेत्र में स्थित चौपाटी से गुजर रहे थे। सामने गांव के कुछ लोग आते देख आज़ाद ने मुस्कान से घूंघट डालने को कहा, लेकिन जब उसने इनकार किया तो गुस्से में आकर आज़ाद ने अपनी गोद में बैठे बेटे तनवीर को जोर से ज़मीन पर पटक दिया।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे को तत्काल उज्जैन जिला अस्पताल पहुंचाया। सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आने के कारण वह चार दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहा। बुधवार देर रात बच्चे की मौत हो गई।

ढाबा संचालक ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा
घटना के तुरंत बाद पास ही के ढाबा संचालक पीयूष मोरवाल ने साहस दिखाते हुए आरोपी पिता आज़ाद शाह को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में पहले गंभीर चोट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था, लेकिन बच्चे की मौत के बाद अब आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बड़नगर थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि आरोपी वर्तमान में जेल में है और मृतक की मां मुस्कान की शिकायत के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-a-veil-dispute-father-filed-a-case-of-murder/article-26366

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.