भोपाल: बड़े तालाब में युवक ने लगाई जानलेवा छलांग, सुसाइड से पहले परिवार को किया फोन

Bhopal, MP

भोपाल के बड़े तालाब में सोमवार सुबह एक युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना शहर के वीआईपी रोड स्थित शीतला माता मंदिर के पास की है, जहां 22 वर्षीय युवक अमित साहू ने रेलिंग फांदकर पानी में छलांग लगा दी।

मौके पर मौजूद राहगीरों ने जब यह दृश्य देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। नगर निगम की गोताखोर टीम ने कुछ देर की तलाश के बाद युवक का शव तालाब से बाहर निकाला।

कूदने से पहले परिवार से किया अंतिम संवाद

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कोकता बायपास निवासी अमित साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह घर में किसी बात को लेकर विवाद के बाद बाहर निकला था। तालाब में कूदने से कुछ देर पहले उसने अपने परिजनों को कॉल किया और खुदकुशी की चेतावनी दी थी। कॉल के कुछ ही मिनट बाद उसका भाई भी मौके पर पहुंचा और तालाब किनारे खड़ी एक्टिवा स्कूटी से उसकी पहचान की।

पांच मिनट तक खड़ा रहा, फिर कूद गया

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक ने पहले अपनी काली रंग की एक्टिवा (MP 04 UP 4937) को वीआईपी रोड किनारे पार्क किया और फिर रेलिंग के पास खड़ा होकर कई मिनटों तक सोचता रहा। अचानक वह रेलिंग फांदकर तालाब में कूद गया।

इस दर्दनाक घटना के तुरंत बाद डायल 100 पर कॉल किया गया। नगर निगम के गोताखोरों ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया और थोड़ी देर में युवक का शव बरामद कर लिया गया।

पुलिस कर रही है जांच

टीआई दीपक डेहरिया ने जानकारी दी कि युवक के आत्महत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है। परिजनों से पूछताछ जारी है। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jul 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल: बड़े तालाब में युवक ने लगाई जानलेवा छलांग, सुसाइड से पहले परिवार को किया फोन

Bhopal, MP

मौके पर मौजूद राहगीरों ने जब यह दृश्य देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। नगर निगम की गोताखोर टीम ने कुछ देर की तलाश के बाद युवक का शव तालाब से बाहर निकाला।

कूदने से पहले परिवार से किया अंतिम संवाद

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कोकता बायपास निवासी अमित साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह घर में किसी बात को लेकर विवाद के बाद बाहर निकला था। तालाब में कूदने से कुछ देर पहले उसने अपने परिजनों को कॉल किया और खुदकुशी की चेतावनी दी थी। कॉल के कुछ ही मिनट बाद उसका भाई भी मौके पर पहुंचा और तालाब किनारे खड़ी एक्टिवा स्कूटी से उसकी पहचान की।

पांच मिनट तक खड़ा रहा, फिर कूद गया

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक ने पहले अपनी काली रंग की एक्टिवा (MP 04 UP 4937) को वीआईपी रोड किनारे पार्क किया और फिर रेलिंग के पास खड़ा होकर कई मिनटों तक सोचता रहा। अचानक वह रेलिंग फांदकर तालाब में कूद गया।

इस दर्दनाक घटना के तुरंत बाद डायल 100 पर कॉल किया गया। नगर निगम के गोताखोरों ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया और थोड़ी देर में युवक का शव बरामद कर लिया गया।

पुलिस कर रही है जांच

टीआई दीपक डेहरिया ने जानकारी दी कि युवक के आत्महत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है। परिजनों से पूछताछ जारी है। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-bhopal-big-pond-a-young-man-made-a-call/article-26791

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.