जबलपुर में दिनदहाड़े 14.5 करोड़ का गोल्ड लूटकांड, लुटेरों ने बैंक स्टाफ से खुद बैग भरवाए, CCTV में कैद हुई वारदात

Jabalpur, MP

जबलपुर जिले के खितौला क्षेत्र में सोमवार सुबह इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक की सिहोरा शाखा में पांच हथियारबंद लुटेरों ने 18 मिनट में अब तक की सबसे बड़ी लूट को अंजाम दिया।

 बदमाश 14.5 करोड़ रुपए का सोना और 5 लाख नकद लूटकर फरार हो गए। वारदात के दौरान लुटेरों ने मैनेजर को कट्टा दिखाकर धमकाया और कर्मचारियों से जेवरात बैग में भरवाए।

वारदात का सिलसिला

सुबह 8:57 बजे तीन बाइकों पर सवार पांच नकाबपोश लुटेरे ब्लैक हेलमेट पहनकर बैंक में घुसे। शुरुआत में कर्मचारी उन्हें ग्राहक समझते रहे, लेकिन अचानक एक बदमाश ने मैनेजर अंकित सोनी को धमकाते हुए लॉकर की चाबी मांगी। लॉकर खुलते ही बदमाशों ने सोना निकालना शुरू कर दिया।

लुटेरों ने कैश काउंटर पर रखे 5 लाख भी साथ ले लिए और सभी कर्मचारियों को बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद बाइक से फरार हो गए। CCTV फुटेज में लुटेरों की हरकतें साफ दिख रही हैं।

सुरक्षा में बड़ी चूक

जांच में सामने आया कि करोड़ों का सोना बैंक में रखा था, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड, चैनल गेट या अन्य सुरक्षा इंतजाम मौजूद नहीं थे। मुख्य सड़क पर होने के कारण लुटेरे आसानी से लोगों के बीच घुलमिलकर बैंक में घुस गए।

पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद डीआईजी, एसपी समेत पुलिस की 15 टीमें और क्राइम ब्रांच लुटेरों की तलाश में जुटी हैं। अब तक 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा चुकी है। लुटेरों की आखिरी लोकेशन मंझोली के पास मिली है, जहां से तीन अलग-अलग रास्तों पर पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Aug 2025 By दैनिक जागरण

जबलपुर में दिनदहाड़े 14.5 करोड़ का गोल्ड लूटकांड, लुटेरों ने बैंक स्टाफ से खुद बैग भरवाए, CCTV में कैद हुई वारदात

Jabalpur, MP

 बदमाश 14.5 करोड़ रुपए का सोना और 5 लाख नकद लूटकर फरार हो गए। वारदात के दौरान लुटेरों ने मैनेजर को कट्टा दिखाकर धमकाया और कर्मचारियों से जेवरात बैग में भरवाए।

वारदात का सिलसिला

सुबह 8:57 बजे तीन बाइकों पर सवार पांच नकाबपोश लुटेरे ब्लैक हेलमेट पहनकर बैंक में घुसे। शुरुआत में कर्मचारी उन्हें ग्राहक समझते रहे, लेकिन अचानक एक बदमाश ने मैनेजर अंकित सोनी को धमकाते हुए लॉकर की चाबी मांगी। लॉकर खुलते ही बदमाशों ने सोना निकालना शुरू कर दिया।

लुटेरों ने कैश काउंटर पर रखे 5 लाख भी साथ ले लिए और सभी कर्मचारियों को बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद बाइक से फरार हो गए। CCTV फुटेज में लुटेरों की हरकतें साफ दिख रही हैं।

सुरक्षा में बड़ी चूक

जांच में सामने आया कि करोड़ों का सोना बैंक में रखा था, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड, चैनल गेट या अन्य सुरक्षा इंतजाम मौजूद नहीं थे। मुख्य सड़क पर होने के कारण लुटेरे आसानी से लोगों के बीच घुलमिलकर बैंक में घुस गए।

पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद डीआईजी, एसपी समेत पुलिस की 15 टीमें और क्राइम ब्रांच लुटेरों की तलाश में जुटी हैं। अब तक 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा चुकी है। लुटेरों की आखिरी लोकेशन मंझोली के पास मिली है, जहां से तीन अलग-अलग रास्तों पर पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-jabalpur-in-broad-daylight-the-robbers-of-145-crore/article-30437

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.