जबलपुर में किसान की संदिग्ध हालात में मौत: इलाज से पहले बनाया वीडियो, कहा- पुलिस ने पीटा, पैसे मांगे

Jabalpur, MP

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के बेलखेड़ी गांव के एक 30 वर्षीय किसान लोचन सिंह लोधी की मौत ने पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस की पूछताछ के दौरान हुई मारपीट से उसकी हालत बिगड़ी, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने वीडियो साक्ष्य के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है।

मौत से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो, लगाया गंभीर आरोप

लोचन सिंह का एक 38 सेकंड का वीडियो सामने आया है जो इलाज के दौरान परिजनों ने रिकॉर्ड किया था। वीडियो में वह कहता है—

पुलिस बुलाकर मारती थी, मुझसे पैसे भी मांगे जाते थे।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

महिला की आत्महत्या मामले में था संदेही

1 जून 2025 को गांव की 60 वर्षीय महिला कल्लू बाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जांच के दौरान पुलिस को संदेह हुआ कि लोचन सिंह और उसका साथी प्रदीप सिंह महिला को परेशान करते थे।
इस आधार पर पुलिस लगातार पूछताछ के लिए लोचन को बुला रही थी। परिजनों का दावा है कि 5 जुलाई से पुलिस ने शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू किया।

थाने से अस्पताल, फिर मेडिकल कॉलेज... और मौत

परिजनों के अनुसार, 6 जुलाई को लोचन की हालत अचानक बिगड़ गई। वह थाने पहुंचा और बताया कि उसने कुछ खा लिया है। वहां उसे उल्टियां हुईं। पुलिस ने पहले बेलखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर किया, जहां उसकी सोमवार को मौत हो गई।

पुलिस का बचाव, परिजन अड़े कार्रवाई की मांग पर

थाना प्रभारी गाजीवती पुसाम ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि लोचन ने खुद बताया कि उसने कुछ खा लिया है, और पुलिस ने ही उसे अस्पताल पहुंचाया। उनका कहना है कि लोचन शराब का आदी था और पूर्व में भी शिकायतें मिली थीं।

वहीं, मृतक के परिजनों का कहना है कि यदि पुलिस ने समय रहते मेडिकल मदद दी होती तो शायद लोचन बच सकता था।

जांच शुरू, ASP ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि—

“परिजनों ने जो शिकायत दी है, उसकी जांच करवाई जा रही है। सच्चाई सामने लाने के लिए हर पहलू की पड़ताल की जाएगी।”

पुलिस पर लगाए गए मारपीट, अवैध वसूली और पूछताछ के दौरान प्रताड़ना जैसे आरोपों की जांच का भरोसा अधिकारियों ने दिलाया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jul 2025 By दैनिक जागरण

जबलपुर में किसान की संदिग्ध हालात में मौत: इलाज से पहले बनाया वीडियो, कहा- पुलिस ने पीटा, पैसे मांगे

Jabalpur, MP

परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस की पूछताछ के दौरान हुई मारपीट से उसकी हालत बिगड़ी, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने वीडियो साक्ष्य के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है।

मौत से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो, लगाया गंभीर आरोप

लोचन सिंह का एक 38 सेकंड का वीडियो सामने आया है जो इलाज के दौरान परिजनों ने रिकॉर्ड किया था। वीडियो में वह कहता है—

पुलिस बुलाकर मारती थी, मुझसे पैसे भी मांगे जाते थे।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

महिला की आत्महत्या मामले में था संदेही

1 जून 2025 को गांव की 60 वर्षीय महिला कल्लू बाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जांच के दौरान पुलिस को संदेह हुआ कि लोचन सिंह और उसका साथी प्रदीप सिंह महिला को परेशान करते थे।
इस आधार पर पुलिस लगातार पूछताछ के लिए लोचन को बुला रही थी। परिजनों का दावा है कि 5 जुलाई से पुलिस ने शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू किया।

थाने से अस्पताल, फिर मेडिकल कॉलेज... और मौत

परिजनों के अनुसार, 6 जुलाई को लोचन की हालत अचानक बिगड़ गई। वह थाने पहुंचा और बताया कि उसने कुछ खा लिया है। वहां उसे उल्टियां हुईं। पुलिस ने पहले बेलखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर किया, जहां उसकी सोमवार को मौत हो गई।

पुलिस का बचाव, परिजन अड़े कार्रवाई की मांग पर

थाना प्रभारी गाजीवती पुसाम ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि लोचन ने खुद बताया कि उसने कुछ खा लिया है, और पुलिस ने ही उसे अस्पताल पहुंचाया। उनका कहना है कि लोचन शराब का आदी था और पूर्व में भी शिकायतें मिली थीं।

वहीं, मृतक के परिजनों का कहना है कि यदि पुलिस ने समय रहते मेडिकल मदद दी होती तो शायद लोचन बच सकता था।

जांच शुरू, ASP ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि—

“परिजनों ने जो शिकायत दी है, उसकी जांच करवाई जा रही है। सच्चाई सामने लाने के लिए हर पहलू की पड़ताल की जाएगी।”

पुलिस पर लगाए गए मारपीट, अवैध वसूली और पूछताछ के दौरान प्रताड़ना जैसे आरोपों की जांच का भरोसा अधिकारियों ने दिलाया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-jabalpur-the-video-made-before-treatment-in-the-suspicious/article-26805

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.