उज्जैन से पकड़ा गया इंदौर का करोड़पति ड्रग माफिया शुभम नेपाली, दुर्लभ कश्यप गैंग से जुड़ाव

Ujjain, MP

इंदौर पुलिस को ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क पर एक बड़ी सफलता मिली है। द्वारकापुरी थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे ड्रग माफिया शुभम नेपाली को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है।

शुभम, अपराध की दुनिया में कुख्यात दुर्लभ कश्यप गैंग के बदमाशों के साथ छिपकर रह रहा था और व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से ड्रग सप्लाई का नेटवर्क चलाता रहा।

एक महीने से थी तलाश, करोड़ों में करता था ड्रग्स का व्यापार

शुभम नेपाली के खिलाफ पहले से ही 19 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस को जानकारी मिली थी कि वह महीने में करीब दो करोड़ रुपए का एमडी ड्रग बेचता है। उसके गिरोह में करीब 12 युवा सक्रिय हैं जो इंदौर और आसपास के इलाकों में ड्रग्स की पुड़िया सप्लाई करते हैं।

पुलिस ने बताया कि शुभम फरारी के दौरान लसूड़िया तुलसी नगर में रहा, फिर राउ और अंत में उज्जैन चला गया। गिरफ्तार के समय उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए, जो फर्जी नाम पर लिए गए थे।

वॉट्सएप कॉल से ऑपरेट करता था नेटवर्क

शुभम ने जेल में रहते हुए भी अपनी ड्रग चेन को सक्रिय रखा। वह द्वारकापुरी, राउ, चंदन नगर और अन्नपूर्णा क्षेत्रों में युवाओं के जरिये ड्रग बेचवाता रहा। पूछताछ में सामने आया कि वह महंगी गाड़ियों और बाइकों का शौकीन है और हाल ही में साढ़े तीन लाख की बाइक खरीदी थी।

ऐसे खुला गैंग का राज

कुछ हफ्ते पहले पुलिस ने श्रद्धा सबुरी कॉलोनी से लोकेश मोरवाल और प्रजापत नगर से रितेश उर्फ नेगू सोलंकी को पकड़ा था। इनकी निशानदेही पर यश वानखेड़े और दीपक बामने का नाम सामने आया, जो श्रीराम नगर में ड्रग सप्लाई कर रहे थे।

जांच में शुभम का छोटा भाई रजत यादव उर्फ नेपाली भी पुलिस की पकड़ में आया, जो 8 साल की बच्ची को साथ बिठाकर ड्रग बेचता था ताकि पुलिस को शक न हो।

 दो बार कर चुका है फायर, जेल से भी चलता रहा गैंग

शुभम पर महेश टोपी नामक बदमाश पर दो बार गोली चलाने का आरोप है। जेल के भीतर भी उसने महेश पर हमले की योजना बनाई थी, जिसे समय रहते जेल प्रशासन ने विफल कर दिया।

पुलिस अब शुभम से पूछताछ कर उसके नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ने की तैयारी में है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jul 2025 By दैनिक जागरण

उज्जैन से पकड़ा गया इंदौर का करोड़पति ड्रग माफिया शुभम नेपाली, दुर्लभ कश्यप गैंग से जुड़ाव

Ujjain, MP

शुभम, अपराध की दुनिया में कुख्यात दुर्लभ कश्यप गैंग के बदमाशों के साथ छिपकर रह रहा था और व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से ड्रग सप्लाई का नेटवर्क चलाता रहा।

एक महीने से थी तलाश, करोड़ों में करता था ड्रग्स का व्यापार

शुभम नेपाली के खिलाफ पहले से ही 19 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस को जानकारी मिली थी कि वह महीने में करीब दो करोड़ रुपए का एमडी ड्रग बेचता है। उसके गिरोह में करीब 12 युवा सक्रिय हैं जो इंदौर और आसपास के इलाकों में ड्रग्स की पुड़िया सप्लाई करते हैं।

पुलिस ने बताया कि शुभम फरारी के दौरान लसूड़िया तुलसी नगर में रहा, फिर राउ और अंत में उज्जैन चला गया। गिरफ्तार के समय उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए, जो फर्जी नाम पर लिए गए थे।

वॉट्सएप कॉल से ऑपरेट करता था नेटवर्क

शुभम ने जेल में रहते हुए भी अपनी ड्रग चेन को सक्रिय रखा। वह द्वारकापुरी, राउ, चंदन नगर और अन्नपूर्णा क्षेत्रों में युवाओं के जरिये ड्रग बेचवाता रहा। पूछताछ में सामने आया कि वह महंगी गाड़ियों और बाइकों का शौकीन है और हाल ही में साढ़े तीन लाख की बाइक खरीदी थी।

ऐसे खुला गैंग का राज

कुछ हफ्ते पहले पुलिस ने श्रद्धा सबुरी कॉलोनी से लोकेश मोरवाल और प्रजापत नगर से रितेश उर्फ नेगू सोलंकी को पकड़ा था। इनकी निशानदेही पर यश वानखेड़े और दीपक बामने का नाम सामने आया, जो श्रीराम नगर में ड्रग सप्लाई कर रहे थे।

जांच में शुभम का छोटा भाई रजत यादव उर्फ नेपाली भी पुलिस की पकड़ में आया, जो 8 साल की बच्ची को साथ बिठाकर ड्रग बेचता था ताकि पुलिस को शक न हो।

 दो बार कर चुका है फायर, जेल से भी चलता रहा गैंग

शुभम पर महेश टोपी नामक बदमाश पर दो बार गोली चलाने का आरोप है। जेल के भीतर भी उसने महेश पर हमले की योजना बनाई थी, जिसे समय रहते जेल प्रशासन ने विफल कर दिया।

पुलिस अब शुभम से पूछताछ कर उसके नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ने की तैयारी में है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/indores-millionaire-drug-mafia-shubham-nepali-nepali-attached-to-ujjain/article-29292

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.