जबलपुर फेक करंसी मामला: किराए के मकान में चलता था नकली नोटों का कारखाना, दो आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur, MP

मध्यप्रदेश के जबलपुर में नकली नोटों के कारोबार का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो एक किराए के मकान में ही नकली नोट छापने का गिरोह चला रहे थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी लैपटॉप से नोटों का डिजाइन तैयार कर, कलर प्रिंटर से प्रिंटिंग कर नकली नोटों की सप्लाई किया करते थे।

घर ही बना रखा था नोट छापने का कारखाना

पुलिस ने आरोपियों के ठिकाने से कलर प्रिंटर, लैपटॉप, खास कागज, रंग, कटर और तैयार नकली नोट बरामद किए हैं। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पिछले 6 से 7 महीनों से इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे थे। तकनीकी रूप से नोट इतने सफाई से बनाए जा रहे थे कि आम लोग असली और नकली में फर्क नहीं कर पाते।

पहले से गिरफ्तार आरोपी से खुला पूरा रैकेट

इस मामले की शुरुआत सोमवार को हुई जब हनुमानताल थाना पुलिस ने रवि दाहिया नामक युवक को 3 लाख रुपए के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से 500-500 के नोटों की गड्डियां बरामद की गईं थीं जो वह एक बैग में छिपाकर घूम रहा था। पूछताछ में उसने कबूल किया कि नकली नोट उसे ऋतुराज नामक व्यक्ति ने दिए थे।

25 हजार में बेचता था 3 लाख के नकली नोट

पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ऋतुराज नकली नोटों को बेहद कम दाम पर बेचता था। उसने रवि दाहिया को 25 हजार रुपए में 3 लाख के नकली नोट बेचे थे। पुलिस के अनुसार ऋतुराज ऐसे लोगों को टारगेट करता था जो कम पढ़े-लिखे होते हैं या मजबूरी में ऐसे गैरकानूनी कामों के लिए तैयार हो जाते हैं।

पुलिस कर रही नेटवर्क की गहराई से जांच

पुलिस फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह का नेटवर्क कितना बड़ा है और अब तक किन-किन इलाकों में नकली नोट सप्लाई किए जा चुके हैं। जांच में सामने आया है कि ये लोग स्टैंडर्ड कागज का इस्तेमाल करते थे ताकि नकली नोट असली जैसे लगें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jun 2025 By दैनिक जागरण

जबलपुर फेक करंसी मामला: किराए के मकान में चलता था नकली नोटों का कारखाना, दो आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur, MP

घर ही बना रखा था नोट छापने का कारखाना

पुलिस ने आरोपियों के ठिकाने से कलर प्रिंटर, लैपटॉप, खास कागज, रंग, कटर और तैयार नकली नोट बरामद किए हैं। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पिछले 6 से 7 महीनों से इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे थे। तकनीकी रूप से नोट इतने सफाई से बनाए जा रहे थे कि आम लोग असली और नकली में फर्क नहीं कर पाते।

पहले से गिरफ्तार आरोपी से खुला पूरा रैकेट

इस मामले की शुरुआत सोमवार को हुई जब हनुमानताल थाना पुलिस ने रवि दाहिया नामक युवक को 3 लाख रुपए के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से 500-500 के नोटों की गड्डियां बरामद की गईं थीं जो वह एक बैग में छिपाकर घूम रहा था। पूछताछ में उसने कबूल किया कि नकली नोट उसे ऋतुराज नामक व्यक्ति ने दिए थे।

25 हजार में बेचता था 3 लाख के नकली नोट

पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ऋतुराज नकली नोटों को बेहद कम दाम पर बेचता था। उसने रवि दाहिया को 25 हजार रुपए में 3 लाख के नकली नोट बेचे थे। पुलिस के अनुसार ऋतुराज ऐसे लोगों को टारगेट करता था जो कम पढ़े-लिखे होते हैं या मजबूरी में ऐसे गैरकानूनी कामों के लिए तैयार हो जाते हैं।

पुलिस कर रही नेटवर्क की गहराई से जांच

पुलिस फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह का नेटवर्क कितना बड़ा है और अब तक किन-किन इलाकों में नकली नोट सप्लाई किए जा चुके हैं। जांच में सामने आया है कि ये लोग स्टैंडर्ड कागज का इस्तेमाल करते थे ताकि नकली नोट असली जैसे लगें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/jabalpur-fake-currency-case-used-to-run-in-rented-house/article-24697

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.