“मध्य प्रदेश में प्रशासनिक झटका: संजय कुमार बने भोपाल पुलिस कमिश्नर, उमेश जोगा संभालेंगे परिवहन आयुक्त की कमान”

भोपाल (म.प्र.)

On

गृह विभाग के आदेश से राजधानी से लेकर जोन स्तर तक बदले कई IPS अफसर, प्रशासनिक संतुलन और कामकाज में तेजी लाने की कवायद

मध्यप्रदेश में पुलिस प्रशासन के ढांचे को नई दिशा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने आज भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों की एक व्यापक तबादला सूची जारी की। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में राजधानी भोपाल, परिवहन विभाग और कई जोन स्तर के पदों पर बदलाव किए गए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल को आगामी चुनौतियों और कानून-व्यवस्था की जरूरतों के अनुरूप माना जा रहा है।

सबसे अहम बदलाव राजधानी भोपाल में हुआ है। बालाघाट जोन के पुलिस महानिरीक्षक रहे 2004 बैच के IPS अधिकारी संजय कुमार को भोपाल का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वे अब तक इस पद पर तैनात हरिनारायण चारी मिश्र का स्थान लेंगे। शासन ने हरिनारायण चारी मिश्र को पुलिस मुख्यालय भेजते हुए स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (SCRB) की जिम्मेदारी सौंपी है।

परिवहन विभाग की कमान बदली
तबादला सूची में परिवहन विभाग भी प्रमुख रूप से शामिल है। 1997 बैच के IPS अधिकारी उमेश जोगा को उज्जैन जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पद से हटाकर परिवहन आयुक्त नियुक्त किया गया है। उनके कार्यक्षेत्र के रूप में ग्वालियर मुख्यालय निर्धारित किया गया है। शासन का मानना है कि उनके प्रशासनिक अनुभव से परिवहन व्यवस्था में सुधार आएगा।

इससे पहले परिवहन आयुक्त रहे विवेक शर्मा को अध्ययन अवकाश (स्टडी लीव) पर भेजा गया है। उन्हें परिवहन विभाग से मुक्त कर पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (PTRI) के पद पर पदस्थ किया गया है।

जोन और मुख्यालय स्तर पर बदलाव
उज्जैन जोन की जिम्मेदारी अब एम.एस. गुप्ता को सौंपी गई है, जो खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्रतिनियुक्ति समाप्त कर लौटे हैं। वहीं बालाघाट जोन में भी नेतृत्व बदला गया है, जहां संजय तिवारी को नया पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।

अन्य महत्वपूर्ण पदस्थापनाओं में 1994 बैच के IPS अधिकारी अनंत कुमार सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन का प्रबंध संचालक बनाया गया है। 1995 बैच के के.पी. वेंकटेश्वर राव को तकनीकी सेवाओं के साथ एंटी नक्सल ऑपरेशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं
तबादला आदेश में कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिए गए हैं। डी. श्रीनिवास राव को नारकोटिक्स के साथ-साथ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अभय सिंह को पुलिस मुख्यालय में निरीक्षक महानिरीक्षक (योजना) का प्रभार दिया गया है।

क्यों अहम माना जा रहा है यह फेरबदल
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह तबादले केवल नियमित प्रक्रिया नहीं हैं, बल्कि तेजी से बदलती कानून-व्यवस्था, शहरी पुलिसिंग की जरूरतों और विभागीय समन्वय को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा हैं। राजधानी भोपाल में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम को और प्रभावी बनाने के लिए अनुभवी अधिकारी की तैनाती को अहम कदम माना जा रहा है।यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

देखें लिस्ट

WhatsApp Image 2026-01-29 at 3.22.04 PM

WhatsApp Image 2026-01-29 at 3.22.04 PM (1)

----------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/major-reshuffle-in-madhya-pradesh-police-home-department-changed-posting/article-44691

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.