लुधियाना पहुंचे MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव, बोले - “पंजाब की समृद्धि से सीखा है, अब MP में दिखेगा औद्योगिक बदलाव”

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज औद्योगिक निवेश को लेकर लुधियाना दौरे पर रहे। उन्होंने पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (PAU) और फिरोजपुर रोड स्थित रेडिसन ब्लू होटल में लुधियाना के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ बैठक कर उन्हें मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

इस बैठक का उद्देश्य पंजाब के अनुभवी औद्योगिक घरानों को मध्य प्रदेश में ‘इन्वेस्ट एमपी’ योजना के तहत नए अवसर उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से कहा, “लुधियाना ने पंजाब की आर्थिक समृद्धि की इबारत लिखी है, अब हम चाहते हैं कि इस अनुभव को एमपी की धरती पर भी दोहराया जाए।”

युवा रोजगार और कृषि आधारित उद्योग पर जोर

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए विशेष रूप से फसलाधारी, डेयरी और रेडीमेड गारमेंट उद्योगों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कपास क्वालिटी देश में सबसे बेहतर है, और इसी कारण कपड़ा, धागा और गारमेंट सेक्टर में बड़े निवेश को आकर्षित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, “हमने सूरत और बेंगलुरु में भी ऐसे ही रोड शो किए हैं और अब लुधियाना आकर यहां के सफल उद्योगपतियों को आमंत्रित कर रहे हैं।”

FICO का समर्थन और उद्योगपतियों की चिंता

FICO (फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कॉमर्शियल ऑर्गनाइजेशन) के अध्यक्ष गुरमीत सिंह कुलार ने इस अवसर पर कहा कि MP सरकार का फोकस कपड़ा, साइकिल, फोर्जिंग, सिलाई मशीन और ऑटो पार्ट्स जैसे उद्योगों पर है। कुलार ने बताया कि लुधियाना के कई प्रमुख ग्रुप जैसे हीरो, एवन और ओसवाल पहले ही एमपी में अपनी यूनिट स्थापित कर चुके हैं।

कुलार ने पंजाब सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यहां न बिजली सस्ती है, न जमीन। उन्होंने बताया कि पंजाब में औद्योगिक यूनिट को 9 से 14 रुपये प्रति यूनिट तक बिजली मिल रही है, जबकि एमपी में 24x7 सप्लाई के साथ उचित दरों पर बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।

800 रुपये प्रति गज में ज़मीन, पंजाब से सस्ता प्रस्ताव

एमपी में जमीन की दरों को लेकर कुलार ने कहा कि इंदौर और भोपाल जैसे प्रमुख शहरों में 800 रुपये प्रति गज के हिसाब से इंडस्ट्री को ज़मीन दी जा रही है। उन्होंने पंजाब में बिजली और ज़मीन की लागत को लेकर असंतोष जताते हुए कहा, “पंजाब में आम लोगों को फ्री बिजली दी जा रही है लेकिन उसका भार इंडस्ट्री पर पड़ रहा है।“

कुलार ने यह भी कहा कि लुधियाना में प्रस्तावित हाईटेक साइकिल वैली जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में जा चुके हैं। वहीं, एमपी सरकार व्यवस्थित फोकल प्वाइंट्स और औद्योगिक पार्क के ज़रिए आकर्षण का केंद्र बन रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jul 2025 By दैनिक जागरण

लुधियाना पहुंचे MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव, बोले - “पंजाब की समृद्धि से सीखा है, अब MP में दिखेगा औद्योगिक बदलाव”

Bhopal, MP

इस बैठक का उद्देश्य पंजाब के अनुभवी औद्योगिक घरानों को मध्य प्रदेश में ‘इन्वेस्ट एमपी’ योजना के तहत नए अवसर उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से कहा, “लुधियाना ने पंजाब की आर्थिक समृद्धि की इबारत लिखी है, अब हम चाहते हैं कि इस अनुभव को एमपी की धरती पर भी दोहराया जाए।”

युवा रोजगार और कृषि आधारित उद्योग पर जोर

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए विशेष रूप से फसलाधारी, डेयरी और रेडीमेड गारमेंट उद्योगों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कपास क्वालिटी देश में सबसे बेहतर है, और इसी कारण कपड़ा, धागा और गारमेंट सेक्टर में बड़े निवेश को आकर्षित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, “हमने सूरत और बेंगलुरु में भी ऐसे ही रोड शो किए हैं और अब लुधियाना आकर यहां के सफल उद्योगपतियों को आमंत्रित कर रहे हैं।”

FICO का समर्थन और उद्योगपतियों की चिंता

FICO (फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कॉमर्शियल ऑर्गनाइजेशन) के अध्यक्ष गुरमीत सिंह कुलार ने इस अवसर पर कहा कि MP सरकार का फोकस कपड़ा, साइकिल, फोर्जिंग, सिलाई मशीन और ऑटो पार्ट्स जैसे उद्योगों पर है। कुलार ने बताया कि लुधियाना के कई प्रमुख ग्रुप जैसे हीरो, एवन और ओसवाल पहले ही एमपी में अपनी यूनिट स्थापित कर चुके हैं।

कुलार ने पंजाब सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यहां न बिजली सस्ती है, न जमीन। उन्होंने बताया कि पंजाब में औद्योगिक यूनिट को 9 से 14 रुपये प्रति यूनिट तक बिजली मिल रही है, जबकि एमपी में 24x7 सप्लाई के साथ उचित दरों पर बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।

800 रुपये प्रति गज में ज़मीन, पंजाब से सस्ता प्रस्ताव

एमपी में जमीन की दरों को लेकर कुलार ने कहा कि इंदौर और भोपाल जैसे प्रमुख शहरों में 800 रुपये प्रति गज के हिसाब से इंडस्ट्री को ज़मीन दी जा रही है। उन्होंने पंजाब में बिजली और ज़मीन की लागत को लेकर असंतोष जताते हुए कहा, “पंजाब में आम लोगों को फ्री बिजली दी जा रही है लेकिन उसका भार इंडस्ट्री पर पड़ रहा है।“

कुलार ने यह भी कहा कि लुधियाना में प्रस्तावित हाईटेक साइकिल वैली जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में जा चुके हैं। वहीं, एमपी सरकार व्यवस्थित फोकल प्वाइंट्स और औद्योगिक पार्क के ज़रिए आकर्षण का केंद्र बन रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-chief-minister-mohan-yadav-who-reached-ludhiana-said/article-26795

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.