ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की बेटी की शादी: मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री सिंधिया तक पहुंचे आशीर्वाद देने

Gwalior, MP

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पुत्री कीर्ति तोमर का विवाह समारोह शनिवार को ग्वालियर के इम्पीरियल गोल्फ रिसोर्ट में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई प्रमुख नेता और मंत्री उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए भावुक कर देने वाला वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा, “बेटी जब अपने घर से विदा होती है, तो उसके साथ हर वह स्मृति जाती है जो उसने अपने बचपन से संजोई होती है। मैं स्वयं एक पिता हूं, इसलिए एक पिता के हृदय की भावना को भलीभांति समझ सकता हूं। यह कन्यादान हमारे सोलह संस्कारों में से एक है, जो न केवल परंपरा का निर्वहन है बल्कि एक गहरा भावनात्मक क्षण भी है।”

सिंधिया के सामने नतमस्तक हुए मंत्री तोमर

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगमन पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भावुक हो उठे और सार्वजनिक रूप से उनके चरणों में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। सिंधिया ने उन्हें स्नेहपूर्वक उठाया और कहा, “मैं दिल्ली कॉन्क्लेव के बीच से तुम्हारे लिए आया हूं, प्रद्युम्न।” सिंधिया ने वर-वधू को शुभकामनाएं देते हुए मंत्री तोमर को अपना पारिवारिक सदस्य भी बताया।

धार्मिक संकल्प और सामाजिक संदेश

कार्यक्रम के दौरान मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने नित्य संकल्प के अनुसार विवाह स्थल पर ही आधे घंटे तक "सीताराम" जाप में लीन दिखाई दिए। इसके अलावा उन्होंने उपस्थित जनों से शहर को स्वच्छ रखने की भी अपील की, जो उनके सामाजिक संकल्प का परिचायक है।

अनेक दिग्गज नेता रहे शामिल

इस भव्य विवाह समारोह में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ल समेत आधा दर्जन से अधिक मंत्री शामिल हुए। वर-वधू को बधाई देने वालों में राजनेताओं के साथ-साथ गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठ अधिकारियों और समाज के प्रतिष्ठित लोग भी उपस्थित रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 May 2025 By दैनिक जागरण

ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की बेटी की शादी: मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री सिंधिया तक पहुंचे आशीर्वाद देने

Gwalior, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए भावुक कर देने वाला वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा, “बेटी जब अपने घर से विदा होती है, तो उसके साथ हर वह स्मृति जाती है जो उसने अपने बचपन से संजोई होती है। मैं स्वयं एक पिता हूं, इसलिए एक पिता के हृदय की भावना को भलीभांति समझ सकता हूं। यह कन्यादान हमारे सोलह संस्कारों में से एक है, जो न केवल परंपरा का निर्वहन है बल्कि एक गहरा भावनात्मक क्षण भी है।”

सिंधिया के सामने नतमस्तक हुए मंत्री तोमर

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगमन पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भावुक हो उठे और सार्वजनिक रूप से उनके चरणों में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। सिंधिया ने उन्हें स्नेहपूर्वक उठाया और कहा, “मैं दिल्ली कॉन्क्लेव के बीच से तुम्हारे लिए आया हूं, प्रद्युम्न।” सिंधिया ने वर-वधू को शुभकामनाएं देते हुए मंत्री तोमर को अपना पारिवारिक सदस्य भी बताया।

धार्मिक संकल्प और सामाजिक संदेश

कार्यक्रम के दौरान मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने नित्य संकल्प के अनुसार विवाह स्थल पर ही आधे घंटे तक "सीताराम" जाप में लीन दिखाई दिए। इसके अलावा उन्होंने उपस्थित जनों से शहर को स्वच्छ रखने की भी अपील की, जो उनके सामाजिक संकल्प का परिचायक है।

अनेक दिग्गज नेता रहे शामिल

इस भव्य विवाह समारोह में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ल समेत आधा दर्जन से अधिक मंत्री शामिल हुए। वर-वधू को बधाई देने वालों में राजनेताओं के साथ-साथ गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठ अधिकारियों और समाज के प्रतिष्ठित लोग भी उपस्थित रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-marriage-of-energy-minister-pradyuman-singh-tomars-daughter-in/article-21965

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.