पूर्वोत्तर भारत के उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम: राइजिंग नॉर्थ-ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट में 4.18 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव

Jagran Desk

देश के विकास पथ पर तेजी से अग्रसर हो रहे पूर्वोत्तर क्षेत्र को वैश्विक निवेश के नक्शे पर स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित राइजिंग नॉर्थ-ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट 2025 में देश और दुनिया के निवेशकों ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समिट का उद्घाटन किया और इसे भारत के 'ईस्टर्न फ्रंट' की नई ऊर्जा बताया।

समिट के पहले दिन केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जानकारी दी कि सम्मेलन में अब तक 4.18 लाख करोड़ रुपये के मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) और लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) प्राप्त हुए हैं। सिंधिया ने इसे "संभावनाओं की पूंजी" करार देते हुए कहा कि बीते नौ महीनों में देशभर में आयोजित रोड शोज़ और संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से यह उपलब्धि हासिल की गई है।

निवेश से बदलेगी उत्तर-पूर्व की तक़दीर

मंत्री सिंधिया ने कहा, "पूर्वोत्तर भारत को 2025 से 2035 तक एक नए ग्रोथ इंजन के रूप में विकसित किया जाएगा, जो 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।" उन्होंने इस परिवर्तन यात्रा में सभी हितधारकों से साथ मिलकर चलने का आह्वान किया और प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति को समिट के लिए प्रेरणादायक बताया।

पीएम मोदी का 'ईस्ट' मंत्र

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर को भारत का ‘विकास का अग्रणी क्षेत्र’ बताया और 'EAST' का नया अर्थ समझाया—Empowerment, Action, Strengthening और Transformation। उन्होंने कहा कि कभी जिसे सीमांत क्षेत्र कहा जाता था, आज वह राष्ट्र के विकास का केंद्र बिंदु बन चुका है।

उद्योग जगत का भी दिखा उत्साह

इस समिट में देश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी समेत कई बड़े कॉर्पोरेट समूहों ने भाग लिया और क्षेत्र में निवेश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रमुख उद्योग समूहों की ओर से लगभग 1.6 लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणाएं की गईं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 May 2025 By दैनिक जागरण

पूर्वोत्तर भारत के उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम: राइजिंग नॉर्थ-ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट में 4.18 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव

Jagran Desk

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित राइजिंग नॉर्थ-ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट 2025 में देश और दुनिया के निवेशकों ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समिट का उद्घाटन किया और इसे भारत के 'ईस्टर्न फ्रंट' की नई ऊर्जा बताया।

समिट के पहले दिन केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जानकारी दी कि सम्मेलन में अब तक 4.18 लाख करोड़ रुपये के मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) और लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) प्राप्त हुए हैं। सिंधिया ने इसे "संभावनाओं की पूंजी" करार देते हुए कहा कि बीते नौ महीनों में देशभर में आयोजित रोड शोज़ और संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से यह उपलब्धि हासिल की गई है।

निवेश से बदलेगी उत्तर-पूर्व की तक़दीर

मंत्री सिंधिया ने कहा, "पूर्वोत्तर भारत को 2025 से 2035 तक एक नए ग्रोथ इंजन के रूप में विकसित किया जाएगा, जो 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।" उन्होंने इस परिवर्तन यात्रा में सभी हितधारकों से साथ मिलकर चलने का आह्वान किया और प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति को समिट के लिए प्रेरणादायक बताया।

पीएम मोदी का 'ईस्ट' मंत्र

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर को भारत का ‘विकास का अग्रणी क्षेत्र’ बताया और 'EAST' का नया अर्थ समझाया—Empowerment, Action, Strengthening और Transformation। उन्होंने कहा कि कभी जिसे सीमांत क्षेत्र कहा जाता था, आज वह राष्ट्र के विकास का केंद्र बिंदु बन चुका है।

उद्योग जगत का भी दिखा उत्साह

इस समिट में देश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी समेत कई बड़े कॉर्पोरेट समूहों ने भाग लिया और क्षेत्र में निवेश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रमुख उद्योग समूहों की ओर से लगभग 1.6 लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणाएं की गईं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/step-towards-the-bright-future-of-northeast-india-an-investment/article-21967

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.