सोशल मीडिया पर तलवार के साथ रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने थाने में लगवाई उठक-बैठक, बदमाश बोले- 'गुंडागर्दी पाप है, पुलिस हमारी बाप है'

Indore, MP

तलवार लहराते हुए सोशल मीडिया पर रील बनाना तीन युवकों को भारी पड़ गया। इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में वायरल हुई इस वीडियो के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 थाने में सार्वजनिक रूप से उठक-बैठक करवा कर पुलिस ने न केवल उन्हें सबक सिखाया, बल्कि पूरे समाज को यह संदेश भी दिया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस के अनुसार, वीडियो में कुछ युवक तलवारों के साथ खुलेआम गली-मोहल्लों में घूमते और उन्हें लहराते नजर आ रहे थे। इस वीडियो पर आपत्तिजनक भाषा और चुनौतीपूर्ण कैप्शन भी लिखा गया था। वायरल होते ही मामला पुलिस तक पहुंचा और तुरंत कार्रवाई की गई।

आरोपियों की पहचान यश (25) पिता प्रदीप यादव, संजय उर्फ राहुल (24) पिता संदीप महोरिया और अनिल (26) पिता देवा डावर के रूप में हुई है। सभी आरोपी अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए हैं। यश और संजय पर पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं।

गिरफ्तारी के बाद थाना परिसर में तीनों से सार्वजनिक रूप से उठक-बैठक लगवाई गई और रील के बदले उन्हें सबक सिखाने के लिए उसी तरह का एक वीडियो रिकॉर्ड किया गया, जिसमें आरोपी कहते नजर आ रहे हैं – "गुंडागर्दी पाप है, पुलिस हमारी बाप है।"

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Aug 2025 By दैनिक जागरण

सोशल मीडिया पर तलवार के साथ रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने थाने में लगवाई उठक-बैठक, बदमाश बोले- 'गुंडागर्दी पाप है, पुलिस हमारी बाप है'

Indore, MP

 थाने में सार्वजनिक रूप से उठक-बैठक करवा कर पुलिस ने न केवल उन्हें सबक सिखाया, बल्कि पूरे समाज को यह संदेश भी दिया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस के अनुसार, वीडियो में कुछ युवक तलवारों के साथ खुलेआम गली-मोहल्लों में घूमते और उन्हें लहराते नजर आ रहे थे। इस वीडियो पर आपत्तिजनक भाषा और चुनौतीपूर्ण कैप्शन भी लिखा गया था। वायरल होते ही मामला पुलिस तक पहुंचा और तुरंत कार्रवाई की गई।

आरोपियों की पहचान यश (25) पिता प्रदीप यादव, संजय उर्फ राहुल (24) पिता संदीप महोरिया और अनिल (26) पिता देवा डावर के रूप में हुई है। सभी आरोपी अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए हैं। यश और संजय पर पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं।

गिरफ्तारी के बाद थाना परिसर में तीनों से सार्वजनिक रूप से उठक-बैठक लगवाई गई और रील के बदले उन्हें सबक सिखाने के लिए उसी तरह का एक वीडियो रिकॉर्ड किया गया, जिसमें आरोपी कहते नजर आ रहे हैं – "गुंडागर्दी पाप है, पुलिस हमारी बाप है।"

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/on-social-media-a-heavy-police-had-to-make-a/article-29607

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.