नौतपा के चौथे दिन भी आंधी-बारिश का कहर: एमपी के 40 से ज्यादा जिलों में अलर्ट जारी

BHOPAL, MP

तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी आशंका, 31 मई तक ऐसा ही बना रहेगा मौसम.

मध्य प्रदेश में इस बार नौतपा की तपिश नहीं, बल्कि आंधी और बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को नौतपा के तीसरे दिन भोपाल, उज्जैन, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, राजगढ़, मंडला, बैतूल, देवास, हरदा और गुना समेत 15 से अधिक जिलों में बारिश हुई। वहीं, कई शहरों में उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल किया।

क्यों बिगड़ रहा है मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मध्य प्रदेश के आसपास दो चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) सक्रिय हैं। इसके साथ ही एक ट्रफ लाइन राज्य से होकर छत्तीसगढ़ की ओर जा रही है। यही वजह है कि प्रदेश में लगातार मौसम असामान्य बना हुआ है और आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। आगामी 31 मई तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का खतरा

मौसम विभाग ने बुधवार (28 मई) को प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सीधी, सिंगरौली, सिवनी, सागर, सीहोर, शाजापुर, शहडोल, पन्ना, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, दमोह, देवास, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, राजगढ़, आगर-मालवा, मैहर, मऊगंज, कटनी, उमरिया, डिंडोरी, नीमच, अलीराजपुर और अनूपपुर शामिल हैं।

इन इलाकों में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है।

तापमान की स्थिति

हालांकि कुछ जिलों में बारिश ने राहत दी, लेकिन कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार रहा। मंगलवार को टीकमगढ़ में अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री, नौगांव में 41.4 डिग्री, सागर में 41.2 डिग्री, गुना और दमोह में 40.8 डिग्री और शिवपुरी में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम तापमान छिंदवाड़ा में 34 डिग्री दर्ज हुआ।

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

मौसम विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि तेज हवाओं और बारिश के दौरान खुले में न निकलें और बिजली गिरने की आशंका वाले समय में सुरक्षित स्थानों पर रहें। किसानों को भी सुझाव दिया गया है कि वे फसल की कटाई और भंडारण में सतर्कता बरतें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 May 2025 By दैनिक जागरण

नौतपा के चौथे दिन भी आंधी-बारिश का कहर: एमपी के 40 से ज्यादा जिलों में अलर्ट जारी

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में इस बार नौतपा की तपिश नहीं, बल्कि आंधी और बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को नौतपा के तीसरे दिन भोपाल, उज्जैन, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, राजगढ़, मंडला, बैतूल, देवास, हरदा और गुना समेत 15 से अधिक जिलों में बारिश हुई। वहीं, कई शहरों में उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल किया।

क्यों बिगड़ रहा है मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मध्य प्रदेश के आसपास दो चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) सक्रिय हैं। इसके साथ ही एक ट्रफ लाइन राज्य से होकर छत्तीसगढ़ की ओर जा रही है। यही वजह है कि प्रदेश में लगातार मौसम असामान्य बना हुआ है और आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। आगामी 31 मई तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का खतरा

मौसम विभाग ने बुधवार (28 मई) को प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सीधी, सिंगरौली, सिवनी, सागर, सीहोर, शाजापुर, शहडोल, पन्ना, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, दमोह, देवास, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, राजगढ़, आगर-मालवा, मैहर, मऊगंज, कटनी, उमरिया, डिंडोरी, नीमच, अलीराजपुर और अनूपपुर शामिल हैं।

इन इलाकों में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है।

तापमान की स्थिति

हालांकि कुछ जिलों में बारिश ने राहत दी, लेकिन कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार रहा। मंगलवार को टीकमगढ़ में अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री, नौगांव में 41.4 डिग्री, सागर में 41.2 डिग्री, गुना और दमोह में 40.8 डिग्री और शिवपुरी में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम तापमान छिंदवाड़ा में 34 डिग्री दर्ज हुआ।

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

मौसम विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि तेज हवाओं और बारिश के दौरान खुले में न निकलें और बिजली गिरने की आशंका वाले समय में सुरक्षित स्थानों पर रहें। किसानों को भी सुझाव दिया गया है कि वे फसल की कटाई और भंडारण में सतर्कता बरतें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/on-the-fourth-day-of-nautapa-the-havoc-of-thunderstorms/article-22372

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.