पन्ना में दर्दनाक हादसा: एंबुलेंस-ट्रक टक्कर में गर्भवती महिला और अजन्मे शिशु की मौत, 6 घायल

Panna, MP

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक हृदय विदारक हादसे में प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई, जबकि हादसे में महिला का पति सहित 6 अन्य लोग घायल हो गए।

यह घटना रविवार देर रात पन्ना-कटनी रोड पर पिपरवाह गांव के पास हुई, जब तेज रफ्तार एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े सीमेंट से लदे ट्रक से जा भिड़ी।

मरीज को अस्पताल ले जा रही थी 108 एंबुलेंस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पडवार थाना सिमरिया निवासी प्रियंका प्रजापति (27) को प्रसव पीड़ा होने पर रात करीब 11:30 बजे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पन्ना ले जाया जा रहा था। जैसे ही एंबुलेंस अमानगंज के पास पिपरवाह गांव के समीप पेट्रोल पंप के निकट पहुंची, वह अचानक सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकरा गई।

मौके पर ही प्रियंका और अजन्मे शिशु की मौत

भारी टक्कर के चलते प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसका गर्भस्थ शिशु भी नहीं बच सका। हादसे में प्रियंका के पति विनोद प्रजापति (35) और परिवार की अन्य महिलाएं—ममता, सोमवती, गला, चमेली बाई, तथा एक आशा कार्यकर्ता भी घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद दूसरी एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने प्रियंका और शिशु को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी घायलों का उपचार जारी है।

खड़े ट्रक पर नहीं थे संकेतक? पुलिस जांच में जुटी

प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि सड़क पर खड़े ट्रक में कोई रिफ्लेक्टर या चेतावनी संकेत नहीं थे, जिससे एंबुलेंस चालक को वाहन नजर नहीं आया। पुलिस ने ट्रक की स्थिति और पार्किंग की वैधता की जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पंचनामा दर्ज कर लिया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jul 2025 By दैनिक जागरण

पन्ना में दर्दनाक हादसा: एंबुलेंस-ट्रक टक्कर में गर्भवती महिला और अजन्मे शिशु की मौत, 6 घायल

Panna, MP

यह घटना रविवार देर रात पन्ना-कटनी रोड पर पिपरवाह गांव के पास हुई, जब तेज रफ्तार एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े सीमेंट से लदे ट्रक से जा भिड़ी।

मरीज को अस्पताल ले जा रही थी 108 एंबुलेंस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पडवार थाना सिमरिया निवासी प्रियंका प्रजापति (27) को प्रसव पीड़ा होने पर रात करीब 11:30 बजे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पन्ना ले जाया जा रहा था। जैसे ही एंबुलेंस अमानगंज के पास पिपरवाह गांव के समीप पेट्रोल पंप के निकट पहुंची, वह अचानक सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकरा गई।

मौके पर ही प्रियंका और अजन्मे शिशु की मौत

भारी टक्कर के चलते प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसका गर्भस्थ शिशु भी नहीं बच सका। हादसे में प्रियंका के पति विनोद प्रजापति (35) और परिवार की अन्य महिलाएं—ममता, सोमवती, गला, चमेली बाई, तथा एक आशा कार्यकर्ता भी घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद दूसरी एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने प्रियंका और शिशु को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी घायलों का उपचार जारी है।

खड़े ट्रक पर नहीं थे संकेतक? पुलिस जांच में जुटी

प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि सड़क पर खड़े ट्रक में कोई रिफ्लेक्टर या चेतावनी संकेत नहीं थे, जिससे एंबुलेंस चालक को वाहन नजर नहीं आया। पुलिस ने ट्रक की स्थिति और पार्किंग की वैधता की जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पंचनामा दर्ज कर लिया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/painful-accident-in-panna-a-pregnant-woman-and-unborn-baby/article-26799

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.