चौहान स्टेट में लिफ्ट बना मौत का दरवाज़ा, तीसरी मंज़िल से गिरकर व्यक्ति की दर्दनाक मौत

Durg, cg

चौहान स्टेट में लिफ्ट की तकनीकी खामी और प्रबंधन की लापरवाही ने एक व्यक्ति की जान ले ली। लिफ्ट का दरवाज़ा खुला देख एक व्यक्ति जैसे ही प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था, वह तीसरी मंज़िल से सीधे नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल इस शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई।

 घटना सोमवार को मौर्या टाकीज के पास स्थित चौहान स्टेट में हुई। मृतक की पहचान सुभाष चौक डुंडेरा निवासी 40 वर्षीय राजा बान्धे के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजा बान्धे तीसरी मंज़िल से नीचे उतरने के लिए लिफ्ट लेने पहुंचे थे। उन्होंने देखा कि लिफ्ट का दरवाज़ा खुला हुआ है और इसी भ्रम में उन्होंने अंदर कदम रख दिया, जबकि लिफ्ट उस समय उस मंज़िल पर मौजूद ही नहीं थी। जैसे ही उन्होंने पैर रखा, वह खाली शाफ्ट में गिरते हुए सीधे लिफ्ट की छत पर जा गिरे।

SDRF ने किया रेस्क्यू, इलाज के दौरान तोड़ा दम
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लिफ्ट में गिरे घायल व्यक्ति को बाहर निकाल कर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन गंभीर चोटों के कारण राजा बान्धे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

प्रबंधन की लापरवाही से गया एक निर्दोष जीवन
स्थानीय लोगों ने चौहान स्टेट प्रबंधन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लिफ्ट की तकनीकी खराबी के बावजूद दरवाज़ा खुला रहना एक बड़ी चूक है। पुलिस ने इस मामले में संचालक और प्रबंधन के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। घटना का पूरा दृश्य परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है, जिसे पुलिस खंगाल रही है।

पुलिस कर रही जांच, दोषियों पर कार्रवाई तय
सुपेला थाना पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला प्रशासनिक लापरवाही का प्रतीत होता है। लिफ्ट जैसे संवेदनशील उपकरण की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था में चूक हुई है। अब इस मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Apr 2025 By दैनिक जागरण

चौहान स्टेट में लिफ्ट बना मौत का दरवाज़ा, तीसरी मंज़िल से गिरकर व्यक्ति की दर्दनाक मौत

Durg, cg

 घटना सोमवार को मौर्या टाकीज के पास स्थित चौहान स्टेट में हुई। मृतक की पहचान सुभाष चौक डुंडेरा निवासी 40 वर्षीय राजा बान्धे के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजा बान्धे तीसरी मंज़िल से नीचे उतरने के लिए लिफ्ट लेने पहुंचे थे। उन्होंने देखा कि लिफ्ट का दरवाज़ा खुला हुआ है और इसी भ्रम में उन्होंने अंदर कदम रख दिया, जबकि लिफ्ट उस समय उस मंज़िल पर मौजूद ही नहीं थी। जैसे ही उन्होंने पैर रखा, वह खाली शाफ्ट में गिरते हुए सीधे लिफ्ट की छत पर जा गिरे।

SDRF ने किया रेस्क्यू, इलाज के दौरान तोड़ा दम
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लिफ्ट में गिरे घायल व्यक्ति को बाहर निकाल कर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन गंभीर चोटों के कारण राजा बान्धे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

प्रबंधन की लापरवाही से गया एक निर्दोष जीवन
स्थानीय लोगों ने चौहान स्टेट प्रबंधन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लिफ्ट की तकनीकी खराबी के बावजूद दरवाज़ा खुला रहना एक बड़ी चूक है। पुलिस ने इस मामले में संचालक और प्रबंधन के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। घटना का पूरा दृश्य परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है, जिसे पुलिस खंगाल रही है।

पुलिस कर रही जांच, दोषियों पर कार्रवाई तय
सुपेला थाना पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला प्रशासनिक लापरवाही का प्रतीत होता है। लिफ्ट जैसे संवेदनशील उपकरण की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था में चूक हुई है। अब इस मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/painful-death-of-a-person-after-falling-from-the-third/article-18977

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.