भोपाल एयरपोर्ट पर हाईजैक से निपटने की तैयारी – सफलतापूर्वक आयोजित हुई ‘एंटी-हाईजैक मॉक ड्रिल’

BHOPAL, MP

राजा भोज विमानतल, भोपाल पर एक महत्वपूर्ण "एंटी-हाईजैक मॉक ड्रिल" का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य था—विमान अपहरण जैसी आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना।

ड्रिल के दौरान एक काल्पनिक परिदृश्य के तहत विमान हाईजैक की स्थिति को दर्शाया गया। जैसे ही हाईजैक की सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को मिली, तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी गई। सूचना मिलते ही एरोड्रम कमेटी के सभी सदस्य सक्रिय हो गए और तकनीकी ब्लॉक की दूसरी मंजिल स्थित कंट्रोल रूम में एकत्रित हुए।

इस अभ्यास की कमान गृह विभाग की सचिव व वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कृष्णावेणी देशावतु ने संभाली। उनके मार्गदर्शन में पूरी ड्रिल को संचालित किया गया। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) की अध्यक्षता में गठित एरोड्रम कमेटी ने केंद्रीय समिति से तालमेल करते हुए ड्रिल को दिशा दी।

समन्वय और तत्परता की हुई कड़ी परीक्षा

ड्रिल में विभिन्न सुरक्षा व प्रशासनिक एजेंसियों की भागीदारी रही। इनमें भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के निदेशक रामजी अवस्थी, सीआईएसएफ के कमांडेंट अतुल भनौत्रा, एनएसजी के मेजर विवेक वशिष्ठ, जिला प्रशासन से अपर कलेक्टर अंकुर मेशराम, जिला पुलिस की ओर से अपर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, बीसीएएस, इंटेलिजेंस ब्यूरो और भारतीय सेना के अधिकारी शामिल थे।

सभी एजेंसियों ने परस्पर सहयोग और उच्चस्तरीय तैयारियों का प्रदर्शन किया। इस मॉक ड्रिल से यह स्पष्ट हुआ कि भोपाल एयरपोर्ट किसी भी आपात स्थिति का मुकाबला करने के लिए न केवल सजग है, बल्कि सभी संबंधित विभागों के बीच प्रभावी समन्वय की मजबूत क्षमता भी रखता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Apr 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल एयरपोर्ट पर हाईजैक से निपटने की तैयारी – सफलतापूर्वक आयोजित हुई ‘एंटी-हाईजैक मॉक ड्रिल’

BHOPAL, MP

ड्रिल के दौरान एक काल्पनिक परिदृश्य के तहत विमान हाईजैक की स्थिति को दर्शाया गया। जैसे ही हाईजैक की सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को मिली, तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी गई। सूचना मिलते ही एरोड्रम कमेटी के सभी सदस्य सक्रिय हो गए और तकनीकी ब्लॉक की दूसरी मंजिल स्थित कंट्रोल रूम में एकत्रित हुए।

इस अभ्यास की कमान गृह विभाग की सचिव व वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कृष्णावेणी देशावतु ने संभाली। उनके मार्गदर्शन में पूरी ड्रिल को संचालित किया गया। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) की अध्यक्षता में गठित एरोड्रम कमेटी ने केंद्रीय समिति से तालमेल करते हुए ड्रिल को दिशा दी।

समन्वय और तत्परता की हुई कड़ी परीक्षा

ड्रिल में विभिन्न सुरक्षा व प्रशासनिक एजेंसियों की भागीदारी रही। इनमें भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के निदेशक रामजी अवस्थी, सीआईएसएफ के कमांडेंट अतुल भनौत्रा, एनएसजी के मेजर विवेक वशिष्ठ, जिला प्रशासन से अपर कलेक्टर अंकुर मेशराम, जिला पुलिस की ओर से अपर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, बीसीएएस, इंटेलिजेंस ब्यूरो और भारतीय सेना के अधिकारी शामिल थे।

सभी एजेंसियों ने परस्पर सहयोग और उच्चस्तरीय तैयारियों का प्रदर्शन किया। इस मॉक ड्रिल से यह स्पष्ट हुआ कि भोपाल एयरपोर्ट किसी भी आपात स्थिति का मुकाबला करने के लिए न केवल सजग है, बल्कि सभी संबंधित विभागों के बीच प्रभावी समन्वय की मजबूत क्षमता भी रखता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/preparation-to-deal-with-hijack-at-bhopal-airport-anti-hijack-mock-drill/article-18262

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.