सिंहस्थ भूमि अधिग्रहण का विरोध तेज: आधी रात घर से उठाए गए किसान, श्मशान घाट में किया जल सत्याग्रह, आगर रोड जाम

Ujjain, MP

सिंहस्थ महापर्व-2028 के लिए प्रशासन द्वारा स्थायी कुंभ नगरी बनाने हेतु करीब दो हजार हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण का किसानों ने कड़ा विरोध शुरू कर दिया है।

 रविवार को किसानों ने जल सत्याग्रह का ऐलान किया था, लेकिन पुलिस ने एहतियातन सभी घाटों पर बैरिकेड्स लगा दिए। इसके बाद भी किसान पुलिस को चकमा देकर चक्रतीर्थ श्मशान घाट पहुंचे और पानी में उतरकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वहीं, आगर रोड पर अनाज मंडी के सामने चक्काजाम कर दिया।

पुलिस की सख्ती, किसानों में नाराजगी

किसानों का आरोप है कि प्रदर्शन रोकने के लिए पुलिस ने शनिवार देर रात कई गांवों में दबिश दी और आंदोलन का नेतृत्व कर रहे किसानों को सोते समय घर से उठाकर हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई से किसान आक्रोशित हो गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

श्मशान घाट में जल सत्याग्रह

जब पुलिस ने रामघाट और आसपास के सभी मार्ग बंद कर दिए तो किसानों का एक समूह चकमा देकर शिप्रा के चक्रतीर्थ श्मशान घाट पहुंचा। यहां महिलाएं भी शामिल रहीं। सभी ने पानी में खड़े होकर ‘जमीन बचाओ’ के नारे लगाए।

चक्काजाम से ठप हुआ ट्रैफिक

दूसरा समूह आगर रोड पर अनाज मंडी के सामने इकट्ठा हुआ और चक्काजाम कर दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। किसानों ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि बुजुर्ग किसानों को आधी रात को उठाना अमानवीय है। काफी समझाइश के बाद किसानों ने चक्काजाम खत्म किया।

किसानों की मांग

आंदोलनकारी किसानों का कहना है कि वे कुंभ आयोजन के लिए अस्थायी रूप से जमीन देने को तैयार हैं, लेकिन स्थायी रूप से अधिग्रहण स्वीकार नहीं करेंगे। उनका कहना है कि नई योजना के तहत अधिग्रहण हुआ तो उनकी रोज़ी-रोटी छिन जाएगी और छोटे किसान पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Aug 2025 By दैनिक जागरण

सिंहस्थ भूमि अधिग्रहण का विरोध तेज: आधी रात घर से उठाए गए किसान, श्मशान घाट में किया जल सत्याग्रह, आगर रोड जाम

Ujjain, MP

 रविवार को किसानों ने जल सत्याग्रह का ऐलान किया था, लेकिन पुलिस ने एहतियातन सभी घाटों पर बैरिकेड्स लगा दिए। इसके बाद भी किसान पुलिस को चकमा देकर चक्रतीर्थ श्मशान घाट पहुंचे और पानी में उतरकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वहीं, आगर रोड पर अनाज मंडी के सामने चक्काजाम कर दिया।

पुलिस की सख्ती, किसानों में नाराजगी

किसानों का आरोप है कि प्रदर्शन रोकने के लिए पुलिस ने शनिवार देर रात कई गांवों में दबिश दी और आंदोलन का नेतृत्व कर रहे किसानों को सोते समय घर से उठाकर हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई से किसान आक्रोशित हो गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

श्मशान घाट में जल सत्याग्रह

जब पुलिस ने रामघाट और आसपास के सभी मार्ग बंद कर दिए तो किसानों का एक समूह चकमा देकर शिप्रा के चक्रतीर्थ श्मशान घाट पहुंचा। यहां महिलाएं भी शामिल रहीं। सभी ने पानी में खड़े होकर ‘जमीन बचाओ’ के नारे लगाए।

चक्काजाम से ठप हुआ ट्रैफिक

दूसरा समूह आगर रोड पर अनाज मंडी के सामने इकट्ठा हुआ और चक्काजाम कर दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। किसानों ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि बुजुर्ग किसानों को आधी रात को उठाना अमानवीय है। काफी समझाइश के बाद किसानों ने चक्काजाम खत्म किया।

किसानों की मांग

आंदोलनकारी किसानों का कहना है कि वे कुंभ आयोजन के लिए अस्थायी रूप से जमीन देने को तैयार हैं, लेकिन स्थायी रूप से अधिग्रहण स्वीकार नहीं करेंगे। उनका कहना है कि नई योजना के तहत अधिग्रहण हुआ तो उनकी रोज़ी-रोटी छिन जाएगी और छोटे किसान पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/protest-against-simhastha-land-acquisition-water-satyagraha-agar-road-jammed/article-30800

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.