रेलवे के इतिहास में नया अध्याय: PM मोदी करेंगे 103 अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन

Jagran Desk

भारत के रेलवे बुनियादी ढांचे को आधुनिक और विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार, 22 मई को देशभर के 103 अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। यह उद्घाटन प्रधानमंत्री बीकानेर से वर्चुअल माध्यम से करेंगे, जिसमें 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्टेशन शामिल हैं।

इन सभी स्टेशनों का पुनर्विकास अमृत भारत स्टेशन योजना (ABSS) के तहत किया गया है, जिसमें 1,100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से आधुनिक सुविधाएं, बेहतर कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय वास्तुकला को महत्व दिया गया है। ये स्टेशन मुख्य रूप से टियर-2 और टियर-3 शहरों में स्थित हैं, जिससे आम यात्रियों के अनुभव में क्रांतिकारी सुधार की उम्मीद की जा रही है।

आधुनिकता और संस्कृति का संगम

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके को "भारतीय रेल के इतिहास में ऐतिहासिक दिन" करार दिया है। उन्होंने कहा कि ये स्टेशन केवल आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे, बल्कि यह भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी प्रतिबिंबित करेंगे। स्टेशन डिज़ाइन में क्षेत्रीय वास्तुकला को उभारने की दिशा में विशेष ध्यान दिया गया है।

बीकानेर में कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

बीकानेर में प्रधानमंत्री मोदी रेलवे, सड़क, बिजली, जल आपूर्ति और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी 26,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वह बीकानेर के पलाना क्षेत्र में एक सार्वजनिक सभा को भी संबोधित करेंगे।

अमृत भारत स्टेशन योजना क्या है?

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 1300 से अधिक रेलवे स्टेशनों को चरणबद्ध तरीके से पुनर्विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्टेशनों को यात्री केंद्रित, आधुनिक और अधिक सुगम बनाना है। योजना के तहत प्लेटफॉर्म विस्तार, आधुनिक प्रतीक्षालय, डिजिटल साइनबोर्ड, बेहतर टिकटिंग सिस्टम और स्वच्छता जैसे बुनियादी ढांचे पर विशेष जोर दिया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 May 2025 By दैनिक जागरण

रेलवे के इतिहास में नया अध्याय: PM मोदी करेंगे 103 अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन

Jagran Desk

इन सभी स्टेशनों का पुनर्विकास अमृत भारत स्टेशन योजना (ABSS) के तहत किया गया है, जिसमें 1,100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से आधुनिक सुविधाएं, बेहतर कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय वास्तुकला को महत्व दिया गया है। ये स्टेशन मुख्य रूप से टियर-2 और टियर-3 शहरों में स्थित हैं, जिससे आम यात्रियों के अनुभव में क्रांतिकारी सुधार की उम्मीद की जा रही है।

आधुनिकता और संस्कृति का संगम

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके को "भारतीय रेल के इतिहास में ऐतिहासिक दिन" करार दिया है। उन्होंने कहा कि ये स्टेशन केवल आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे, बल्कि यह भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी प्रतिबिंबित करेंगे। स्टेशन डिज़ाइन में क्षेत्रीय वास्तुकला को उभारने की दिशा में विशेष ध्यान दिया गया है।

बीकानेर में कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

बीकानेर में प्रधानमंत्री मोदी रेलवे, सड़क, बिजली, जल आपूर्ति और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी 26,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वह बीकानेर के पलाना क्षेत्र में एक सार्वजनिक सभा को भी संबोधित करेंगे।

अमृत भारत स्टेशन योजना क्या है?

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 1300 से अधिक रेलवे स्टेशनों को चरणबद्ध तरीके से पुनर्विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्टेशनों को यात्री केंद्रित, आधुनिक और अधिक सुगम बनाना है। योजना के तहत प्लेटफॉर्म विस्तार, आधुनिक प्रतीक्षालय, डिजिटल साइनबोर्ड, बेहतर टिकटिंग सिस्टम और स्वच्छता जैसे बुनियादी ढांचे पर विशेष जोर दिया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/new-chapter-in-railway-history-pm-modi-will-inaugurate-103/article-21708

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.