भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को किया अवांछित घोषित, 24 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

Jagran Desk

भारत सरकार ने पाकिस्तान उच्चायोग के एक अधिकारी के खिलाफ सख्त कूटनीतिक कार्रवाई करते हुए उसे ‘अवांछित व्यक्ति’ (Persona Non Grata) घोषित कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि संबंधित अधिकारी को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है।

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, पाकिस्तानी अधिकारी पर अपने राजनयिक दर्जे के अनुरूप होकर संदिग्ध और अनुचित गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। भारत ने इस पर सख्त आपत्ति जताते हुए पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी डी'अफेयर्स को तलब किया और उन्हें एक कड़ा डेमार्शे सौंपा गया।

डेमार्शे में भारत ने यह स्पष्ट किया है कि कोई भी पाकिस्तानी राजनयिक या अधिकारी भारत में अपने विशेषाधिकारों और राजनयिक स्थिति का दुरुपयोग करे। यह भारत की संप्रभुता और सुरक्षा के खिलाफ है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

पहले भी हो चुकी है ऐसी कार्रवाई

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब भारत ने इस तरह की सख्त कार्रवाई की हो। इससे पहले 13 मई को भी एक पाकिस्तानी अधिकारी को अवांछित घोषित कर 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश दिया गया था। उस समय भी भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक और कूटनीतिक तनाव बना हुआ था।

क्या होता है 'अवांछित घोषित' करना?

जब किसी राजनयिक को अवांछित घोषित किया जाता है, तो इसका मतलब होता है कि उसके सभी राजनयिक विशेषाधिकार रद्द कर दिए जाते हैं और उसे उसके देश वापस भेज दिया जाता है। यह अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में एक सामान्य प्रक्रिया है, जो उस समय अपनाई जाती है जब कोई राजनयिक देश की सीमाओं के भीतर अनुचित या संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है।

डेमार्शे क्या है?

डेमार्शे एक कूटनीतिक औपचारिकता है जिसके माध्यम से कोई देश दूसरे देश को अपनी आपत्ति, चिंता या विरोध दर्ज कराता है। यह लिखित या मौखिक रूप में विदेश मंत्रालय या दूतावास के माध्यम से सौंपा जाता है। डेमार्शे अंतरराष्ट्रीय संबंधों में संवाद बनाए रखने और स्पष्ट रुख जताने का एक अहम माध्यम होता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 May 2025 By दैनिक जागरण

भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को किया अवांछित घोषित, 24 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

Jagran Desk

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, पाकिस्तानी अधिकारी पर अपने राजनयिक दर्जे के अनुरूप होकर संदिग्ध और अनुचित गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। भारत ने इस पर सख्त आपत्ति जताते हुए पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी डी'अफेयर्स को तलब किया और उन्हें एक कड़ा डेमार्शे सौंपा गया।

डेमार्शे में भारत ने यह स्पष्ट किया है कि कोई भी पाकिस्तानी राजनयिक या अधिकारी भारत में अपने विशेषाधिकारों और राजनयिक स्थिति का दुरुपयोग करे। यह भारत की संप्रभुता और सुरक्षा के खिलाफ है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

पहले भी हो चुकी है ऐसी कार्रवाई

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब भारत ने इस तरह की सख्त कार्रवाई की हो। इससे पहले 13 मई को भी एक पाकिस्तानी अधिकारी को अवांछित घोषित कर 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश दिया गया था। उस समय भी भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक और कूटनीतिक तनाव बना हुआ था।

क्या होता है 'अवांछित घोषित' करना?

जब किसी राजनयिक को अवांछित घोषित किया जाता है, तो इसका मतलब होता है कि उसके सभी राजनयिक विशेषाधिकार रद्द कर दिए जाते हैं और उसे उसके देश वापस भेज दिया जाता है। यह अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में एक सामान्य प्रक्रिया है, जो उस समय अपनाई जाती है जब कोई राजनयिक देश की सीमाओं के भीतर अनुचित या संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है।

डेमार्शे क्या है?

डेमार्शे एक कूटनीतिक औपचारिकता है जिसके माध्यम से कोई देश दूसरे देश को अपनी आपत्ति, चिंता या विरोध दर्ज कराता है। यह लिखित या मौखिक रूप में विदेश मंत्रालय या दूतावास के माध्यम से सौंपा जाता है। डेमार्शे अंतरराष्ट्रीय संबंधों में संवाद बनाए रखने और स्पष्ट रुख जताने का एक अहम माध्यम होता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/india-ordered-pakistani-diplomat-to-leave-the-country-in-24/article-21706

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.