- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं: शिवपुरी से मायके आई महिला और दो बच्चों की सांप के काटने से मौत
रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं: शिवपुरी से मायके आई महिला और दो बच्चों की सांप के काटने से मौत
Shivpuri, MP
राजस्थान के बारां जिले में रक्षाबंधन के दिन एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। मध्यप्रदेश के शिवपुरी से मायके आई महिला और उसके दो छोटे बच्चों की मंगलवार तड़के जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई।
इलाज में हुई देरी उनकी जान नहीं बचा सकी।
घटना केलवाड़ा थाना क्षेत्र के महोदरा गांव की है, जहां पिंकी (30) अपने बेटे प्रिंस (7) और बेटी नेहा (5) के साथ सोमवार रात मायके आई थी। सुबह करीब 5 बजे तीनों कमरे में सो रहे थे, तभी जहरीले कॉमन करैत सांप ने उन्हें डस लिया। परिजनों ने सांप को लाठी से मार दिया, लेकिन पीड़ितों को अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के लिए सिरसौद गांव ले जाया गया।
इलाज में पांच घंटे की देरी बनी जानलेवा
करीब पांच घंटे बाद जब हालत बिगड़ गई तो उन्हें केलवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। सांप विशेषज्ञों के अनुसार, कॉमन करैत का जहर कोबरा से चार गुना ज्यादा खतरनाक होता है और तुरंत इलाज न मिलने पर यह जानलेवा साबित होता है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए