दतिया से खजुराहो हवाई सेवा का शुभारंभ : पहले दिन सात यात्रियों ने की आवाजाही

खजुराहो (मध्यप्रदेश)

पर्यटन नगरी खजुराहो के लिए हवाई कनेक्टिविटी को एक बार फिर गति मिली है।

दतिया से खजुराहो के बीच नई हवाई सेवा की शुरुआत हुई। इस रूट पर पहले ही दिन सात यात्रियों ने खजुराहो एयरपोर्ट पर आगमन और प्रस्थान किया। अब क्षेत्रीय लोगों और पर्यटन कारोबारियों की नजर दिल्ली और बनारस से खजुराहो की सीधी हवाई सेवा पर टिकी है।

खजुराहो एयरपोर्ट के निदेशक संतोष सिंह ने जानकारी दी कि मार्च के अंतिम सप्ताह में भोपाल-रीवा-खजुराहो रूट की उड़ान सेवा बंद होने के बाद यह नई शुरुआत की गई है। अब दतिया से होकर भोपाल से खजुराहो तक 19 सीटर विमान सेवा सप्ताह में चार दिन – सोमवार से गुरुवार तक संचालित होगी।

दिल्ली और बनारस से भी उड़ानों की संभावनाएं बढ़ीं
फिलहाल दिल्ली और बनारस से खजुराहो के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन पर्यटन सीजन को देखते हुए आगामी अक्टूबर महीने से दिल्ली-खजुराहो रूट पर फ्लाइट सेवा शुरू की जा सकती है। इसके लिए बुकिंग प्रक्रिया पहले ही आरंभ हो चुकी है। बनारस के लिए भी मांग तेजी से बढ़ रही है।

'हवाई चप्पल वाले' का सपना हो रहा साकार
राजनगर के विधायक अरविंद पटेरिया ने दतिया-खजुराहो हवाई सेवा का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो सपना देखा था—'हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में सफर कर सके'—वह अब साकार होता दिख रहा है। छोटे शहरों को जोड़ने वाली इन किफायती उड़ानों से आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि बुंदेलखंड का खजुराहो एयरपोर्ट सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है और भविष्य में यहां से और भी अधिक शहरों से कनेक्टिविटी की उम्मीद की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jun 2025 By दैनिक जागरण

दतिया से खजुराहो हवाई सेवा का शुभारंभ : पहले दिन सात यात्रियों ने की आवाजाही

खजुराहो (मध्यप्रदेश)

दतिया से खजुराहो के बीच नई हवाई सेवा की शुरुआत हुई। इस रूट पर पहले ही दिन सात यात्रियों ने खजुराहो एयरपोर्ट पर आगमन और प्रस्थान किया। अब क्षेत्रीय लोगों और पर्यटन कारोबारियों की नजर दिल्ली और बनारस से खजुराहो की सीधी हवाई सेवा पर टिकी है।

खजुराहो एयरपोर्ट के निदेशक संतोष सिंह ने जानकारी दी कि मार्च के अंतिम सप्ताह में भोपाल-रीवा-खजुराहो रूट की उड़ान सेवा बंद होने के बाद यह नई शुरुआत की गई है। अब दतिया से होकर भोपाल से खजुराहो तक 19 सीटर विमान सेवा सप्ताह में चार दिन – सोमवार से गुरुवार तक संचालित होगी।

दिल्ली और बनारस से भी उड़ानों की संभावनाएं बढ़ीं
फिलहाल दिल्ली और बनारस से खजुराहो के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन पर्यटन सीजन को देखते हुए आगामी अक्टूबर महीने से दिल्ली-खजुराहो रूट पर फ्लाइट सेवा शुरू की जा सकती है। इसके लिए बुकिंग प्रक्रिया पहले ही आरंभ हो चुकी है। बनारस के लिए भी मांग तेजी से बढ़ रही है।

'हवाई चप्पल वाले' का सपना हो रहा साकार
राजनगर के विधायक अरविंद पटेरिया ने दतिया-खजुराहो हवाई सेवा का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो सपना देखा था—'हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में सफर कर सके'—वह अब साकार होता दिख रहा है। छोटे शहरों को जोड़ने वाली इन किफायती उड़ानों से आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि बुंदेलखंड का खजुराहो एयरपोर्ट सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है और भविष्य में यहां से और भी अधिक शहरों से कनेक्टिविटी की उम्मीद की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/seven-passengers-inaugurated-khajuraho-air-service-from-datia-on-the/article-22893

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.