पहाड़ी जंगलों में लगी भीषण आग, कई पेड़ जलकर खाक

Sahdol, MP

गर्मी का मौसम आते ही आग लगने की घटनाएं भी लगातार बढ़ते जा रही है। ताजा मामला अब शहडोल से सामने आया है। पपौंध क्षेत्र के पहाड़ी जंगल में भीषण आग लग गई। इसके बाद जैतपुर वन परिक्षेत्र के रूंगटा डोंगरिया में भी आग की लपटें उठने लगी। पहाड़ी जंगलों में लगी आग से कई पेड़ जलकर खाक हो गए।

क्या है मामला

लगातार जंगलों में लग रही आग से वन्य प्राणियों के जान का खतरा बढ़ रहा है। जिससे वे जान बचाकर रिहायशी इलाकों की ओर भाग रहे हैं। आग तेजी से फैल रही है और रिहायशी इलाके की ओर बढ़ रही है, जिससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को खतरा बढ़ गया है। दरअसल, जिले के अंतिम छोर पर स्थित पहाड़ी जंगल में अचानक आग भड़क गई है। धीरे-धीरे आग की लपटों ने क्षेत्र में लगे पेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे कई पेड़ जलकर खाक हो रहे है। इसी तरह जैतपुर वन परिक्षेत्र के रूंगटा डोंगरिया में भी आग लग गई। जिससे वहां लगे कई पेड़ जलकर खाक हो गए। जिस गति से आग की लपटें बढ़ रही, तो वो दिन दूर नहीं जब ये आग रिहायशी इलाकों को भी अपने आगोश में ले लेगा। पहाड़ी जंगल में अग लगने से आसपास के क्षेत्र में विचरण कर रहे वन्य प्राणी इस आग से अपनी जान बचाकर रिहायशी इलाकों की ओर भाग रहे हैं।

हैरत की बात तो यह है कि जंगल में भीषण आग लगी है और वन विभाग इससे अंजान बना हुआ है। जिससे हर पल आग बढ़ती चली जा रही है। सुलगते जंगल जहां इंसान की चिंता बढ़ा रहे हैं वहीं जंगल के प्राणियों की असमय मौत, पलायन और कई वन्य प्रजातियों के खत्म होने का खतरा भी पैदा कर रहे हैं। इसके साथ ही एक बड़े क्षेत्र में फैली आग से करोड़ों की वन संपदा का नुकसान भी पहुंचा सकता है। जिसकी भरपाई शायद कभी नहीं की जा सकती है।

जंगलों के सुलगने के पीछे क्या सिर्फ गर्मियां और तेज गर्म हवाएं ही एक बड़ी वजह हैं। शायद ऐसा कहना ठीक नहीं होगा, क्योंकि पिछले दिनों में जंगल में आग लगने की जो घटनाएं हुई हैं। उनमें इंसानी गतिविधियां ज्यादा जिम्मेदार कही जा सकती हैं। चिंता की बात यह है कि ज्यादातर मामलों में जंगलों में आग लगने की वजह प्राकृतिक नहीं, बल्कि इंसानी गतिविधियां भी हो सकती हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Mar 2025 By दैनिक जागरण

पहाड़ी जंगलों में लगी भीषण आग, कई पेड़ जलकर खाक

Sahdol, MP

गर्मी का मौसम आते ही आग लगने की घटनाएं भी लगातार बढ़ते जा रही है। ताजा मामला अब शहडोल से सामने आया है। पपौंध क्षेत्र के पहाड़ी जंगल में भीषण आग लग गई। इसके बाद जैतपुर वन परिक्षेत्र के रूंगटा डोंगरिया में भी आग की लपटें उठने लगी। पहाड़ी जंगलों में लगी आग से कई पेड़ जलकर खाक हो गए।

क्या है मामला

लगातार जंगलों में लग रही आग से वन्य प्राणियों के जान का खतरा बढ़ रहा है। जिससे वे जान बचाकर रिहायशी इलाकों की ओर भाग रहे हैं। आग तेजी से फैल रही है और रिहायशी इलाके की ओर बढ़ रही है, जिससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को खतरा बढ़ गया है। दरअसल, जिले के अंतिम छोर पर स्थित पहाड़ी जंगल में अचानक आग भड़क गई है। धीरे-धीरे आग की लपटों ने क्षेत्र में लगे पेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे कई पेड़ जलकर खाक हो रहे है। इसी तरह जैतपुर वन परिक्षेत्र के रूंगटा डोंगरिया में भी आग लग गई। जिससे वहां लगे कई पेड़ जलकर खाक हो गए। जिस गति से आग की लपटें बढ़ रही, तो वो दिन दूर नहीं जब ये आग रिहायशी इलाकों को भी अपने आगोश में ले लेगा। पहाड़ी जंगल में अग लगने से आसपास के क्षेत्र में विचरण कर रहे वन्य प्राणी इस आग से अपनी जान बचाकर रिहायशी इलाकों की ओर भाग रहे हैं।

हैरत की बात तो यह है कि जंगल में भीषण आग लगी है और वन विभाग इससे अंजान बना हुआ है। जिससे हर पल आग बढ़ती चली जा रही है। सुलगते जंगल जहां इंसान की चिंता बढ़ा रहे हैं वहीं जंगल के प्राणियों की असमय मौत, पलायन और कई वन्य प्रजातियों के खत्म होने का खतरा भी पैदा कर रहे हैं। इसके साथ ही एक बड़े क्षेत्र में फैली आग से करोड़ों की वन संपदा का नुकसान भी पहुंचा सकता है। जिसकी भरपाई शायद कभी नहीं की जा सकती है।

जंगलों के सुलगने के पीछे क्या सिर्फ गर्मियां और तेज गर्म हवाएं ही एक बड़ी वजह हैं। शायद ऐसा कहना ठीक नहीं होगा, क्योंकि पिछले दिनों में जंगल में आग लगने की जो घटनाएं हुई हैं। उनमें इंसानी गतिविधियां ज्यादा जिम्मेदार कही जा सकती हैं। चिंता की बात यह है कि ज्यादातर मामलों में जंगलों में आग लगने की वजह प्राकृतिक नहीं, बल्कि इंसानी गतिविधियां भी हो सकती हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/several-trees-burnt-in-horrific-fire-in-mountainous-forests/article-16134

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.