मैहर के छह गांवों में छापेमारी: करोड़ों की अवैध रेत जब्त, मालिक नहीं आया सामने; अब जमीन मालिकों पर होगी सख्त कार्रवाई

Satna, MP

मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध रेत कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने 6 गांवों में छापा मारकर करोड़ों रुपए मूल्य की रेत जब्त की।

 यह कार्रवाई नायब तहसीलदार रोशन रावत को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश के बाद और सख्ती के साथ की गई।

छह गांवों में छापेमारी, सैकड़ों रेत भंडार जब्त

प्रशासनिक टीम ने कुबरी, मझटोलवा, खैरहनी, रोझोआ सहित छह गांवों में छापा मारा। इन गांवों में खुले मैदानों में अवैध रूप से रेत डंप की गई थी। माफियाओं ने मानसून के दौरान ऊंचे दामों में बिक्री की मंशा से रेत भंडारित कर रखी थी।

कोई नहीं आया सामने, अब भूमि स्वामी होंगे जिम्मेदार

जांच के दौरान जब प्रशासन ने रेत भंडारण को लेकर पूछताछ की, तो किसी ने भी उसकी मिल्कियत स्वीकार नहीं की। अब प्रशासन उन जमीन मालिकों पर कार्रवाई करेगा, जिनकी भूमि पर अवैध रेत पाई गई है। खनिज विभाग रेत की मात्रा और कीमत का मूल्यांकन कर रहा है।

नेपाली उर्फ रावेंद्र सिंह बैस पर पहले ही दर्ज है मुकदमा

इस कार्रवाई से पहले प्रशासन ने चर्चित रेत माफिया रावेंद्र सिंह बैस उर्फ नेपाली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोप है कि उसके इशारे पर ही नायब तहसीलदार पर जानलेवा हमला किया गया।

प्रशासनिक टीम ने की पंचनामे की कार्रवाई

छापेमारी के दौरान रेत को जब्त कर पंचनामे की कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि रेत की तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।

ये अधिकारी रहे मौजूद

कार्रवाई का नेतृत्व तहसीलदार ललित धार्वे और नायब तहसीलदार रोशन रावत ने किया। साथ ही खनिज निरीक्षक सुशील चौरसिया, पुलिस निरीक्षक टीकाराम कुर्मी और पुलिस बल भी उपस्थित रहा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मैहर के छह गांवों में छापेमारी: करोड़ों की अवैध रेत जब्त, मालिक नहीं आया सामने; अब जमीन मालिकों पर होगी सख्त कार्रवाई

Satna, MP

 यह कार्रवाई नायब तहसीलदार रोशन रावत को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश के बाद और सख्ती के साथ की गई।

छह गांवों में छापेमारी, सैकड़ों रेत भंडार जब्त

प्रशासनिक टीम ने कुबरी, मझटोलवा, खैरहनी, रोझोआ सहित छह गांवों में छापा मारा। इन गांवों में खुले मैदानों में अवैध रूप से रेत डंप की गई थी। माफियाओं ने मानसून के दौरान ऊंचे दामों में बिक्री की मंशा से रेत भंडारित कर रखी थी।

कोई नहीं आया सामने, अब भूमि स्वामी होंगे जिम्मेदार

जांच के दौरान जब प्रशासन ने रेत भंडारण को लेकर पूछताछ की, तो किसी ने भी उसकी मिल्कियत स्वीकार नहीं की। अब प्रशासन उन जमीन मालिकों पर कार्रवाई करेगा, जिनकी भूमि पर अवैध रेत पाई गई है। खनिज विभाग रेत की मात्रा और कीमत का मूल्यांकन कर रहा है।

नेपाली उर्फ रावेंद्र सिंह बैस पर पहले ही दर्ज है मुकदमा

इस कार्रवाई से पहले प्रशासन ने चर्चित रेत माफिया रावेंद्र सिंह बैस उर्फ नेपाली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोप है कि उसके इशारे पर ही नायब तहसीलदार पर जानलेवा हमला किया गया।

प्रशासनिक टीम ने की पंचनामे की कार्रवाई

छापेमारी के दौरान रेत को जब्त कर पंचनामे की कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि रेत की तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।

ये अधिकारी रहे मौजूद

कार्रवाई का नेतृत्व तहसीलदार ललित धार्वे और नायब तहसीलदार रोशन रावत ने किया। साथ ही खनिज निरीक्षक सुशील चौरसिया, पुलिस निरीक्षक टीकाराम कुर्मी और पुलिस बल भी उपस्थित रहा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/raids-in-six-villages-of-maihar-did-not-seize-illegal/article-26682

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.